Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: लालच बुरी बला हैं................

आओ बच्चों बहराइच की सैर कराएं ।
मिंहिपुरवा जंगल की एक रोचक कथा सुनाएँ ।।
बहुत बड़ा जंगल है बच्चों, रहते जीव भयंकर।
हाथी की चिंग्घाड़, सिंह के गर्जन जहाँ निरन्तर।।
शेरू उस जंगल का राजा, जो पहले था बच्चों।
अब वह शक्तिहीन हो गया, बूढा हेा गया बच्चों।।
भूख से व्याकुल जंगल में, वह मारा-मारा फिरता।
कोई जीव हाथ न आता, बेचारा क्या करता।।
बुद्धिमान तो था ही उसने, एक उपाय निकाला।
बैठ गया तालाब किनारे, पहन के कंठी माला।।
हाथ में ले मोती की माला, राम-राम लगा जपने।
कोई राही इधर से निकलें, लगा प्रतीक्षा करने।।
शाम हुई तो उस पथ से, एक ब्राहमण दे पधारे।
देखा शेरू ने जब उनको, मीठे बचन उचारे।।
आओ महाराज मोती की माला दान मैं दूँगा।
पाप किए बहुतेरे थोड़ा पुण्य कर्म कर लूँगा।।
मोती की माला देखा तो, मन ही मन ललचाए।
ब्राहमण देव खुशी के मारे फूले नहीं समाए।।
सोचा मोती माला पाकर मैं धनवान बनूँगा।
होगी दूर गरीबी जीवन भर आराम करूँगा।।
ब्राहमण देव शेर जाति से जदपि बहुत घबराए।
शेरू ने विश्वास दिलाया टूटे दाँत दिखाए।।
कहा, करू स्नान, दक्षिणा मोती माला दूँगा।
आर्शीवाद आपका पाकर, जीवन सफल करूँगा।।
करने को स्नान बढ़े, कीचड़ में कैसे बेचारे।
कोशिश किया लाल, लेकिन वह आ न सके किनारे।।
धीरे-धीरे तब शेरू ने अपना कदम बढ़ाया।
पकड़ा पंजे से, भूखा था, हाड़ माँस सब खाया।।
लालच बुरी बला है, जीवन का दुश्मन है भाई।
बोलो बच्चों बात समझ में, कुछ तुम सबके आई।।

-मोहम्मद जमील शास्त्री

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...