Skip to main content

निबंध प्रतियोगिता 2010.

''कलम का सिपाही'' कविता प्रतियोगिता के बाद हिन्दुस्तान का दर्द आपके लिए लेकर आया है निबंध प्रतियोगिता 2010. इस प्रतियोगिता का मकसद भी होगा हिंदी की सेवा,दोस्तों हिंदी की रक्षा करना हर हिन्दुस्तानी का फर्ज है और हिंदी की रक्षा करना मतलब खुद पर गर्व करना है,तो दोस्तों खुद पर गर्व करो और हिंदी की रक्षा करो..तब तक हिंदी बोलो जब तक कोई आपकी बात सुनने पर मजबूर न हो जाए,उसके सामने हिंदी बोलो जो हिंदी को छोटा मानता है. आइये बात करते है प्रतियोगिता की.


निबंध प्रतियोगिता 2010 के अंतर्गत सभी हिंदी प्रेमी भाग ले सकते है उम्र का कोई बंधन नहीं है. तो नीचे दिए गए किसी एक विषय पर आप अपना निबंध हम तक पहुंचा सकते है.



१.सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्द
२.  मनोरंजन संस्कृति और साहित्य
३.खेल
४.स्वास्थ्य
५.आतंकवाद और निदान

पुरूस्कार राशि 
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 5500 /-के पुरस्कार बांटे जायेंगे 
यह पुरस्कार प्रत्येक विषय के आधार पर दिए जायेंगे मतलब हर विषय का एक विजेता होगा जिसे 1100 /-रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जायेगा.


अगर आगे चलकर कोई और पुरूस्कार देना चाहेगा तो बह राशि भी विजेताओं में बाँट दी जाएगी..    

इस प्रतियोगिता में भागीदारी इन आधिकारिक नियमों के प्रति आपकी सहमति को संस्थापित करती है.


१.निबंध प्रतियोगिता २०१० प्रतियोगिता एक कौशल प्रतियोगिता है जिसमें प्रतियोगी निम्नलिखित 5 विषयों में से किसी भी एक पर एक निबंध लिखकर सबमिट करना होगा. यह निबंध जजों द्वारा मूल्यांकित किया जाएगा जो इन आधिकारिक नियमों के आधार पर विजेता प्रविष्टि को चुनेंगे. मूल्यांकन मानदंड के अनुसार सर्वाधिक अंक पाने वाले निबंध को लिखने वाले प्रतिभागी(यों) को पुरस्कार दिया जाएगा.


२.निबंध 100 से 1000 शब्दों के बीच का होना चाहिए और उसे निम्नलिखित मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए:

(क) यह अपमानजनक, संतर्जक, आक्रामक, निंदात्मक, किसी की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने वाला या ऐसा कोई कन्टैंट जो की अनुचित, धृष्ट, अश्लील, निंदा करने वाला, प्रताड़ित करने वाला, मिथ्यावादक, किसी भी तरह से भेदभावपूर्ण, या घृणा फैलाने वाला अथवा किसी व्यक्ति या समूह को हानि पहुंचाने वाला, या फिर प्रतियोगिता के प्रसंग या स्वभाव के अनुपालन में ना आने वाला नहीं होना चाहिए.


(ख) इसमें ऐसा कोई कन्टैंट, सामग्री या तत्व नहीं होना चाहिए जो कि गैरकानूनी हो, या फिर स्थानीय कानूनों और भारत के विनियमों के खिलाफ हो या उन्हें तोड़ता हो.

(ग) इसमें ऐसा कोई कन्टैंट, सामग्री या तत्व नहीं होना चाहिए जो कोई तृतीय-पक्ष विज्ञापन, स्लोगन, लोगो, ट्रेडमार्क दर्शाता हो या फिर किसी तृतीय-पक्ष या व्यावसायिक संस्थान के द्वारा प्रायोजन, या अनुमोदन दर्शाता हो या प्रायोजक द्वारा अपने विवेकानुसार निर्धारित किए गए प्रतियोगिता के प्रसंग या स्वभाव के अनुपालन में ना आता हो.

(घ)यह एक मौलिक अप्रकाशित काम होना चाहिए, जिसमें किसी तृतीय-पक्ष या संस्थान के स्वामित्व वाले किसी कन्टैंट को उपयोग या शामिल ना किया गया हो.

(ङ) यह ऐसा कोई कन्टैंट, तत्व या सामग्री समाविष्ट नहीं कर सकता जो किसी तृतीय-पक्ष के प्रचार, गोपनीयता, या बौध्दिक संपत्ति अधिकारों को हानि पहुंचाता हो.


(च) यह 1000 शब्दों से ज़्यादा का नहीं हो सकता. अगर यह इससे लंबा हुआ तो सिर्फ पहले 1000 शब्दों का मूल्यांकन किया जाएगा.

छ) निबंध केवल हिन्दी भाषा में होना चाहिए

प्रतियोगिता अवधी के दौरान, प्रायोजक, उनके एजेंट और/या जज(नीचे परिभाषित) प्रत्येक निबंध, निबंध आवश्यकताओं की पूर्ती करता है या नहीं यह देखने के लिए की वह हर निबंध को मूल्यांकित करेंगे. कोई निबंध जो निबंध आवश्यकताओं की पूर्ती नहीं करता है उसे प्रायोजक अपने विवेकानुसार अयोग्य घोषित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.

निर्णय प्रक्रिया: दिनांक 15 अप्रैल 2010 और 25 अप्रैल , 2010 के बीच हर प्रविष्टि निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर जजों की एक पैनल द्वारा मूल्यांकित की जाएगी-

कन्टैंट की मौलिकता
गध की गुणवत्ता
उत्पन्न रुचि


हर श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन  (03) निबंध, निर्णय प्रक्रिया के दूसरे राउंड में प्रवेश करेंगे जहां हिन्दुस्तान का दर्द समूह के प्रतिनिधियों से समाविष्ट जजों की एक पैनल द्वारा उन्हें मूल्यांकित कर, हर निबंध को उपरोक्त दर्शाए मानदंडों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे. जिस निबंध को सर्वाधिक कुल अंक प्राप्त होंगे उसे(उन्हें) हर श्रेणी का संभावित विजेता घोषित किया जाएगा. किसी एक विषय श्रेणी में दो प्रतियोगियों को समान सर्वाधिक अंक प्राप्त होने कि स्थिति में जिस निबंध को “कन्टैंट की मौलिकता” में ज़्यादा अंक मिले होंगे उसे उस श्रेणी का संभावित विजेता घोषित किया जाएगा. अगर कोई समभाव विजेता किसी कारण से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, तो ऐसी स्थिति में अगले सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निबंध को समभाव विजेता के रूप में चुना जाएगा.


इंटरनेटः प्रतियोगिता साइट में किसी भी तरह की कमी आने, देरी होने, नुकसान, गलत निर्देश, अपूर्ण, अस्पष्ट, प्रतियोगिता में न पहुंचने या सिस्टम में कमी अपने के कारण निबंध के नष्ट होने, फेल होने, अपूर्ण या कंप्यूटर पर ठीक से न दिखना, दूरसंचार प्रणाली में अन्य कोई कमी आने, किसी भी तरह के हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में कमी आने, नेटवर्क कनेक्शन के बंद होने या न मिलने, टाइपिंग या किसी तरह की मानवीय/प्रणाली त्रुटियों और विफलताओं, टेलीफोन नेटवर्क या लाइन, केबल कनेक्शन, सेटेलाइट ट्रांसमिशन, सर्वर और सेवा प्रदाता या कंप्यूटर उपकरण में किसी तरह की कमी आने, इंटरनेट पर या प्रतियोगिता साइट पर ट्रेफिक या इनमें से किसी के संयोजन, अन्य दूरसंचार, केबल, या डिजिटल और सेटेलाइट में कोई कमी के चलते यदि कोई प्रतियोगी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाता है तो इसके लिए प्रतियोगिता चलाने वाली कंपनी किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगी




आप अपना निबंध 15 अप्रैल 2010 तक हमें इस पते पर भेजें 
ईमेल- nibandh.2010@gmail.com 

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. Aap logon ne jo hindi ke samman ke liye nibandh partiyogita aayojit ki hai yah kabile tarif hi nahi balki sachchi desh bhakti aur imandari ko desh main failane ki ek sarahniy aur sarthak kadam hai.HINDI IMANDAR LOGON KI BHASHA HAI,HAMARE DESH KI SARKAR JISDIN SARA KAMKAJ HINDI MAIN KARNA ANIWARY KAR DEGI USDIN SE HAMARE DESH KA SACHCHA WIKASH SURU HO JAIEGA.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...