Skip to main content

'ब्लॉग चर्चा'' का शुभारंभ

''हिन्दुस्तान का दर्द'' आज से एक नए कालम का शुभारंभ करने जा रहा है जिसका नाम है ''ब्लॉग चर्चा'' ब्लॉग चर्चा के अंतर्गत हम चर्चा करेंगे कुछ चुनिन्दा ब्लॉग के बारे में जिन्होंने ब्लॉग्गिंग की दुनिया में पहचान  तो हासिल की ही है साथ ही साथ ब्लॉग्गिंग को भी एक नयी दिशा प्रदान की है, ''ब्लॉग चर्चा'' का मकसद होगा उस ब्लॉग के बारे में जानकारी और अधिक लोगों तक पहुँचाना तथा उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं के बारे में बात करना.
   ''ब्लॉग चर्चा'' को एक समीक्षा का नाम न दिया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि शायद किसी भी ब्लॉग की समीक्षा कर पाना  हमारे लिए संभव नहीं है,सो हम चर्चे से ही काम चला लेंगे...
अगर आपको प्रकाशित जानकरी से किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो हमें सूचित करें,हम उस पर कार्यवाही जरुर करेंगे,क्योंकि ये तो हमारा काम है..

तो आज   ''ब्लॉग चर्चा'' की शुरुआत कर रहे है हम एक ऐसे ब्लॉग से जिसने ब्लॉग्गिंग की परिभाषा को इतना आसान बना दिया है   की आज ब्लॉग्गिंग बड़ी ही सहज और सरल लगने लगी है जबकि पहले ऐसा नहीं था..मैं जानता हूँ की आप सब समझ गए होंगे की मैं किस ब्लॉग की बात कर रहा हूँ और जो नहीं समझे है उन्हें मैं बता देता हूँ की हम बात कर रहे है ''हिंदी ब्लॉग टिप्स'' की !

'हिंदी ब्लॉग टिप्स'' एक ऐसा नाम है जिसने ब्लॉग्गिंग की चीरफाड़ को इतनी सजग तरीके से किया है की आज ब्लॉग्गिंग की कठिन से कठिन तकनीक को भी आप एक क्लीक करते ही हल कर सकते है,अगर आपको ब्लॉग बनाना न आता हो कोई बात नहीं यहाँ आने के बाद आप अपना ब्लॉग बनाना सीख जायेंगे.
    अब आपने ब्लॉग बना लिया है लेकिन उस पर पाठक नहीं आ पा रहे है तो कोई बात नहीं उसकी जुगाड़ भी यही से हो जाएगी तो दोस्तों आपके ब्लॉग की ट्राफिक भी बढ़ गयी होगी,मेरे कहने का मतलब है की आप ब्लॉग्गिंग से जुडी किसी भी तकनीक और उससे जुडी समस्या का हल यहाँ आकर प्राप्त कर सकते है,बिलकुल निशुल्क!!


'हिंदी ब्लॉग टिप्स'' के संचालक 
आशीष खण्डेलवाल जी हां,यह वही नाम है जिसने  हिंदी ब्लॉग टिप्स के माध्यम से हम जैसे नौसिखिया ब्लोग्गरों को ब्लॉग्गिंग की आधुनिक तकनीक सिखाई है,मैं तो सच कहता हूँ आप खुद देख लीजिये हिन्दुस्तान का दर्द के जायदातर टूल्स इन्ही की देन है..


आशीष जी के बारे में जायदा जानकारी जुटाने में मैं सफल तो नहीं हो पाया लेकिन एक बहुत ही अन्दर की खबर है की यह ''जयपुर'' में पाए जाते है जो राजस्थान में है यार!
एक बार मैं मुंबई में इनसे मिलते-मिलते रह गया था हुआ यूँ की ये महाशय एकता कपूर का interview लेने मुंबई गए हुए थे उस समय मैं भी मुंबई में हाथ पाँव मार रहा था.मैंने जैसे ही महावीर सेमलनी जी को फ़ोन लगाया [वो मुंबई में ही रहते है] तो उन्होंने बताया की वो आशीष की जो हवाई पट्टी पर छोड़कर अभी आये है ,देखा मेरी किस्मत मैं आशीष जी से नहीं मिल पाया और कुछ दिन बाद अपना बोरिया बिस्तर बाँध कर सागर आ गया ,बड़े भैया ये सागर मध्यप्रदेश में है      

आशीष जी की खासियत है की वो बिना किसी फायदे या नुकसान के हम जैसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है ओर यही एक हुनरमंद शख्स की पहचान है, ''ब्लॉग चर्चा'' का मकसद किसी की तारीफ करना बिलकुल नहीं है लेकिन क्या किया जाये यहाँ सिर्फ तारीफ करने योग्य बातें ही है,वैसे हिन्दुस्तान का दर्द की दबंगता को हम किसी ऐसे ब्लॉग की चर्चा में दिखायेंगे को ब्लॉग जगत को बदनाम करने में लगे है,तो में मुद्दे से भटकना नहीं चाहता ओर मैं बात करता हूँ आशीष जी की, आशीष जी के बारे में सिर्फ दो शब्द कहूँगा ''आशीष ब्लॉग्गिंग को बहुत आगे ले जायेंगे और जिस तरह से ब्लॉग्गिंग की बारीकियों के बारे में उन्हें जानकारी है उससे लगता है की ब्लॉग्गिंग उनके लिए महज शौक ना होकर उससे जायदा भी कुछ है''

हिंदी ब्लॉग टिप्स से ''हिन्दुस्तान का दर्द'' को  नुकसान

हिंदी ब्लॉग टिप्स ने आज ब्लॉग्गिंग को इतना आसान बना दिया है की कोई भी हाँथ पाँव मारने आ जाता है और एक घंटे में इस तरह का ब्लॉग तैयार कर लेता है जो वेबसाइट को मात देता हो तो आशीष जी से अनुरोध है की हम जैसे सीनयर ब्लोग्गरों को कुछ और अलग टिप्स मुहैया कराएँ जो हम लोगों को आज के ब्लोग्गरों के मुकाबले आगे रख सके.

आशीष जी और हिंदी ब्लॉग टिप्स बेहद अच्छा काम कर रहा है हम चाहते है की हिंदी ब्लॉग टिप्स हमारी समस्याओं को इसी तरह दूर करता रहे और ब्लॉग्गिंग के शिखर पर बिराजमान हो, जिन्हें हिंदी ब्लॉग टिप्स का पता मालूम ना हो वो यहाँ क्लीक करें और पहुँच जाएँ हिंदी ब्लॉग टिप्स पर...
हिंदी ब्लॉग टिप्स

किसी भी प्रकार की समस्या और सुझाब के लिए संपर्क करें-
संजय सेन सागर 


 आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. जी आपने बिल्कुल दुरुस्त फ़रमाया, आशीष जी ने ब्लागिंग तकनीक को बेहद आसान बना दिया है. ब्लागर्स उनके निस्वार्थ योगदान को हमेशा याद रखेंगे.

    रामराम.

    ReplyDelete
  2. ताऊ जी ब्लॉग चर्चा तो बहाना है दरअसल हम तो आशीष जी जैसे लोगों का उपकार कुछ हद तकचुकाना चाहते है

    ReplyDelete
  3. संजय भाई , आज मुझे गर्व है कि मै हिन्दुस्थान के दर्द से झुडा हुआ हू. आज हिंदी ब्लोग्स टिप्पस के आशीष खंडेलवाल जी की हिंदी ब्लोगों कों दी गई सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान कि चर्चा कर आपने अति सुंदर काम किया है. आषिस जी की सेवाए हिंदी ब्लॉग जगत के लिए अमूल्य धरोहर बनकर उभरी है . स्वय आशीषजी भी बड़े ही सरल नेक व्यक्तित्व के धनी है.

    ReplyDelete
  4. sevaaye aour vah bhi yadi nisvaarth ho to uska pratifal meetha hi miltaa he. ashishji charcha me he,,vo charcha me rahenge jab tak blog jagat rahega..

    ReplyDelete
  5. आशीष जी के बारे में आपके द्वारा काफी अच्छी अच्छी बातें सुनने को मिली..लेकिन आशीष जी का कमेंट्स अब तक इस पोस्ट पर दिखाई नहीं दिया,इतना गुरुर ठीक है क्या?

    ReplyDelete
  6. कशिश जी आपकी इस तरह की सोच की क्या बजह है बह मैं समझ नही पा रहा हू,औरमैने यह चर्चा इसलिए प्रारंभ नही की है की लोगों के कॉमेंट्स आएँ,अगर लोगों की राय हम तक नही भी पहुच पाती है तब भी हमारा इसी जोश के साथ जारी रहेगा.

    ReplyDelete
  7. कशिश जी आपकी इस तरह की सोच की क्या बजह है बह मैं समझ नही पा रहा हू,औरमैने यह चर्चा इसलिए प्रारंभ नही की है की लोगों के कॉमेंट्स आएँ,अगर लोगों की राय हम तक नही भी पहुच पाती है तब भी हमारा इसी जोश के साथ जारी रहेगा.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...