Skip to main content

"सिर्फ अम्मा ही क्यों ? पिताजी क्यों नहीं?"

मित्रों,

 

"सिर्फ अम्मा ही क्यों ? पिताजी क्यों नहीं?" हमारे अनेक पाठकों ने हमारे सम्मुख प्रश्न किया है कि आप www.the-saharanpur.com/amma.html  पर केवल "अम्मा" को ही समर्पित रचनायें छाप कर क्यों रुक गये हैंक्या हमारे जीवन में पिता का स्थान अम्मा से कमतर होता हैअब आप ही बताइये, हम अपनी दो आंखों में किसे से ज्यादा महत्वपूर्ण मान सकते हैं भला?   पर हमारे सुधि पाठकों की यह प्यार भरी शिकायत जायज़ है और इसीलिये आज हम एक अद्‌भुत काव्य रचना से अपने पूर्वजों को प्रणाम करने का यह क्रम पुनः शुरु कर रहे हैं।  उम्मीद है कि आप लोग अपने पूज्य पिता श्री के प्रति अपने भाव-पुष्प समर्पित करने में पीछे नहीं रहेंगे।  तो मित्रों, ये रही इस अभियान की प्रथम रचना !

 

मेरे बाबूजी !

 

सौ सुमनों का एक हार हैं मेरे बाबूजी,

बाहर भीतर सिर्फ प्यार हैं मेरे बाबूजी !

 

सारे घर को जिसने अपने स्वर से बांध रखा,

उस वीणा का मुख्य तार हैं मेरे बाबूजी !

 

पूरी रचना पढ़ने के लिये क्लिक करें >>>>

 

यदि आपने अम्मा को समर्पित कवितायें जो हमें प्राप्त हुईं, अभी तक न पढ़ी हों तो आप यहां पढ़ सकते हैं।  चाहें तो अपनी कविता भी भेज सकते हैं।

 

Editor
The Saharanpur Dot Com

w |  www.thesaharanpur.com

E   |   info@thesaharanpur.com

M | +91 9837014781

 

 

 

Comments

  1. bahut hi sundar bhavon se saji kavita hai.
    kai mahino pahle maine bhi pita ko samarpit ek post likhi thi agar aap uchit samjhe to use jod lein main bhejti hun.
    मैं पिता हूँ तो क्या मुझमें दिल नही--------शीर्षक

    मैं पिता हूँ तो क्या मुझमें दिल नही
    क्यूँ मुझे कमतर समझा जाता है
    क्या मुझमें वो जज़्बात नही
    क्या मुझमें वो दर्द नही
    जो बच्चे के कांटा चुभने पर
    किसी माँ को होता है
    क्या मेरा वो अंश नही
    जिसके लिए मैं जीता हूँ
    मुझे भी दर्द होता है
    जब मेरा बच्चा रोता है
    उसकी हर आह पर
    मेरा भी सीना चाक होता है
    मगर मैं दर्शाता नही
    तो क्या मुझमें दिल नही
    कोई तो पूछो मेरा दर्द
    जब बेटी को विदा करता हूँ
    जिसकी हर खुशी के लिए
    पल पल जीता और मरता हूँ
    उसकी विदाई पर
    आंसुओं को आंखों में ही
    जज्ब करता हूँ
    माँ तो रोकर हल्का हो जाती है
    मगर मेरे दर्द से बेखबर दुनिया
    मुझको न जान पाती है
    कितना अकेला होता हूँ तब
    जब बिटिया की याद आती है
    मेरा निस्वार्थ प्रेम
    क्यूँ दुनिया समझ न पाती है
    मेरे जज़्बात तो वो ही हैं
    जो माँ के होते हैं
    बेटा हो या बेटी
    हैं तो मेरे ही जिगर के टुकड़े वो
    फिर क्यूँ मेरे दिल के टुकडों को
    ये बात समझ न आती है
    मैं ज़िन्दगी भर
    जिनके होठों की हँसी के लिए
    अपनी हँसी को दफनाता हूँ
    फिर क्यूँ उन्हें मैं
    माँ सा नज़र ना आता हूँ




    वन्दना द्वारा 1:28 AM पर Mar 25, 2009 को पोस्ट किया गया

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...