Skip to main content

भोपाल : लड़कियों के कपड़े उतरवाने पर बवाल


भोपाल. राजधानी में कैट की ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर टेक्नोक्रेटस इंस्टीटच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टीआईटी) में जांच के बहाने लड़कियों के कपड़े उतरवाने पर बवाल मच गया है। घबराई लड़कियों और उनके परिजनों ने इसे लेकर आपत्ति उठाई है। अश्विनी पांडेय की रिपोर्ट-


राजधानी में कैट की ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर टेक्नोक्रेटस इंस्टीटच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर नकल रोकने के लिए होने वाली जांच की आड़ में लड़कियों की आपत्तिजनक चेकिंग की जा रही थी। लड़कियों और उनके परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि चेकिंग की आड़ में जांच करने वाली शिक्षिका पहले तो ऊपर के कपड़े उतरवा रही थी, इसके बाद शरीर को कहीं भी छू रही थी। जब लड़कियांे ने आपत्ति ली तो शिक्षिका का कहना था कि हमें ऊपर से आदेश है तब हम ऐसी जांच कर रहे हैं।


चे¨कग रूम में नहीं रखा सुरक्षा का ध्यान


सोमवार को कैट की ऑनलाइन परीक्षा १क् बजे से शुरू होना थी। प्रतिभागियों को ८ बजे सेंटर पर पहुंचना था। ८.३क् बजे से लड़कियों की चेकिंग शुरू हुई। जिस कमरे में चेकिंग की जा रही थी, उसका दरवाजा तक बंद नहीं किया गया था। केवल परदे की थोड़ी सी आड़ ली गई थी। इतना ही नहीं, कमरे में पुरुषों का लगातार आना-जाना था। उन्हीं के सामने चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवा जा रहे थे। परीक्षा की चिंता में किसी भी लड़की ने आपत्ति नहीं ली। ऐसी जांच के कारण कई लड़कियों का पेपर तक बिगड़ गया।


‘‘हम ग्रेजुएशन करने के बाद कैट का एक्जाम दे रहे हैं। अभी तक कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी दी हैं, लेकिन ऐसी चेकिंग कभी नहीं देखी, जो दिल दहला दे। एक लड़की की इज्जत ही सब कुछ होती है। लेकिन वहां तो सबके सामने हमारे कपड़े उतरवाए जा रहे थे। भविष्य के बारे में सोचकर चुप रहे, लेकिन अब डर लग रहा है।


-निधि शर्मा (परिवर्तित नाम), परीक्षार्थी


‘‘परीक्षा के कुछ घंटे पहले ऐसी चेकिंग से हमारा पेपर ही बिगड़ गया। जब मैंने आपत्ति ली तो चेकिंग करने वाली महिला ने बताया कि हमें तो ऐसा करने के ऊपर से आदेश हैं। पेपर देने के बाद जब अपने रिश्तेदारों से दूसरे प्रदेशों में बात की तो पता चला कि बाकी किसी जगह ऐसी चेकिंग नहीं हुई। चेकिंग में वो महिला ऐसी-ऐसी जगह छू रही थी कि सोचकर हमें अब शर्म आ रही है।


-रश्मि मजूमदार, (परिवर्तित नाम), परीक्षार्थी


‘‘जिस तरह हमारी चेकिंग के बहाने कपड़ उतरवाए जा रहे थे, हमें तो डर लग रहा है। उस कमरे में कोई सुरक्षा भी नहीं थी। अगर कोई भी व्यक्ति चाहे तो उस कमरे में कैमरा लगाकर हमारी फिल्म बना सकता था। हो सकता ऐसा करने के लिए ही ऐसी चेकिंग की गई हो। परीक्षा के नाम पर हमारे साथ ऐसा खिलवाड़ किया गया है, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते। ऐसा करवाने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


रोजी(परिवर्तित नाम), परीक्षार्थी



आपके कॉलेज में कैट का ऑनलाइन एक्जाम हो रहा है?


—हां, हमारे यहां ही कैट के एक्जाम करवाए जा रहे हैं।


सोमवार को हुए ऑनलाइन एक्जाम में शामिल हुई प्रतिभागियों ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के बहाने उनके कपड़े उतरवाए गए। जब इस आपत्तिजनक चेकिंग की शिकायत की तो यह कहा कि ऐसा आदेश ऊपर से है?


क्या आपने आदेश दिए थे?


—कैट के एक्जाम हमारे कॉलेज में किए जा रहे हैं। लेकिन सिक्योरिटी का जिम्मा प्रो मैट्रिक कंपनी और एनआईआईटी का है, क्योंकि कैट के एक्जाम करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। वैसे चेकिंग में वे ऐसा नहीं कर रहे होंगे। हालांकि वे जिस भी परीक्षा को आयोजित करवाते हैं, उसमें सख्ती बरती जाती है।


यह मामला आपकी जानकारी में नहीं है?


—प्रो मैट्रिक कंपनी के काम में हमारे डायरेक्टर तक दखल नहीं देते हैं। वे अपने तरीके से काम करते हैं। हालांकि लड़कों की चेकिंग के लिए पुरुष कर्मचारी और लड़कियों की चेकिंग के महिला कर्मचारी लगा रखी थीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई आपत्तिजनक चेकिंग की गई होगी। वैसे भी उन्होंने चेकिंग एक कमरे में की थी न कि किसी खुले मैदान में।


-विजय आनंद, मीडिया मैनेजर,टीआईटी


from-www.bhaskar.com


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. i feel ashamed that girls had to face such humililation
    and no one objected ?
    actually we all have this attitude -- chalta hai
    hum kyun apni awaz uthaye?

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...