Skip to main content

दारू चलीसा

दोहा: पैग लगा के झूमिये । ये कलयुग की देन॥
लफडा झगडा करत रहो॥ जात रहे सुख चैन॥

चौपाई: जय जय कलयुग की दारू । तुमका पियय सकल परिवारू॥
पी करके कुछ पंगा करते॥ गाँव गली अव सड़क पे मरते॥
कुछ बीबी का करय पिटाई॥ कुछ बच्चो का दियय मिठाई॥
छोटे बड़े कय काटो चिंता॥ गली गली में होती हिंसा॥
पीने पर तुर्रम खा बनते ॥ दादी अम्मा को चिन्हते॥
गली गली म होत बुराई॥ इनका खाती काली माई॥
मेहर डंडा लय गरियाती॥ जाय चौकी म रपट लिखाती॥
कोई फ़िर भी फरक पङता॥ बच्चा क्यो न भूँखा मरता॥
घर की सब बर्बादी कीन्हा॥ इनकी अक्ल देव हर लीन्हा॥
होत सबेरे टुल्ली रहते॥ रुपया दे दो हरदम कहते ॥
ये दारू कर दी बर्बादी ॥ मरे जल्दी मिलते आज़ादी॥
बीबी बच्चे हरदम कहते॥ आटा होगा ताड़ में रहते॥
दारू इनकी कौन छुडावे ॥ बुरा कर्म है कौन बतावे ॥
जूता चप्पल हरदम खाते ॥ फ़िर भी पीछे न पचताते॥

दोहा: हे कलयुग की दारू माता करव इनका कल्याण॥
कोई घटना घटित कर दो जल्दी निकले प्राण॥

Comments

  1. बहुत अच्छे ---ये भी झेलो --
    " गिरा लड़खडाकर नाली में ,
    कीचड ने मुहँ भरडाला |
    मेरा घर है कहाँ ,पूछता ,
    समझ न पाए मतवाला ||"

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...