Skip to main content

जबाब दो ........


जबाब दो .........

ओ दुनिया वालो .....ओ दुनिया वालो
छोटे से सवाल का ,जुल्म के फैले जाल का ,
इंशा के इस हाल का ,जबाब दो !ओ दुनिया वालो
हाथो में हथियार क्यो -देशो में दिवार क्यो ?
टुकडो में संसार क्यो ,जबाब दो !ओ दुनिया वालो
मुल्को में तकरार क्यो -जलता ये संसार क्यो
हर मजहब बीमार क्यो ,जबाब दो !ओ दुनिया वालो
प्यार की बोली भूल गए सब -चलन चला है गोली का
हर दमन पर लगा हुआ है -रंग खून की होली का
कोई मुझको यह तो बता दे -इतना अत्त्याचार क्यो
नही दिलो में प्यार क्यो ,जबाब दो !दुनिया वालो
बारूदों की बरसातो घायल रोतीहै
गोली चाहे चले जन्हा पर -माँ की ममता रोती है
उजड़ गए उन सभी घरो की -कहा गई आबादिया !
बच्चो की किल्कारिया ,जबाब दो ..ओ ...............
बहन खोजती है भाई को -माँ से बिछुड़ा लाल है
सूनी मांग पर सिसकी लगाती -दुल्हन का यह हाल है
शहर बना है मरघट जैसा ,हर बस्ती बेहाल है !!
बरिष्ठ पत्रकार कवि" श्री दयाराम अटल "के प्रथम काव्य संग्रह "जबाब दो "से साभार ...............

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...