Skip to main content

पहिला इंजेक्शन तो डीडीएलजे ही दिहिस

चौदह साल हो गए, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे मुंबई के एक सिनेमाहॉल में जमी है. चवन्नीचैप के अजय जी ने आदेशित किया कि इस फ़िल्म से जुड़ी अपनी कोई याद लिखूं. वहां लिखा, जो बाद में चौराहा और मोहल्ला लाइव पर भी पब्लिश हुआ. भड़ास के पाठकों के लिए इस मंच पर पेश कर रहा हूं.


परिचय...चवन्नीचैप द्वारा...
यूपी के गोंडा ज़िले में जन्मे चण्डीदत्त की ज़िंदगी अब दिल्ली में ही गुज़र रही है. लखनऊ और जालंधर में पंच परमेश्वर और अमर उजाला जैसे अखबारों व मैगजीन में नौकरी-चाकरी करने, दूरदर्शन-रेडियो और मंच पर तरह-तरह का काम करने के बाद दैनिक जागरण, नोएडा में चीफ सब एडिटर रहे. अब फोकस टीवी के प्रोग्रामिंग सेक्शन में स्क्रिप्टिंग की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं. लिखने-पढ़ने का वक्त नहीं मिलता, लेकिन जुनून बरकरार है. एक्टिंग, वायस ओवर, एंकरिंग का शौक है. सुस्त से ब्लागर भी हैं. इनका ब्लॉग है... www.chauraha1.blogspot.com..इनसेchandiduttshukla@gmail.com पर भी मुलाकात की जा सकती है.




पहिला इंजेक्शन तो डीडीएलजे ही दिहिस

-चण्डीदत्त शुक्ल



20 अक्टूबर, 1995. पक्का यही तारीख थी...याद इसलिए नहीं कि इस दिन डीडीएलजे देखी थी...भुलाए इसलिए नहीं भूलती, क्योंकि इसी तारीख के ठीक पांच दिन बाद सलीम चच्चा ने पहली बार इतना ठोंका-पीटा-कूटा-धुना-पीसा था कि वो चोट अब भी सर्दी में ताज़ा हो जाती है...। हुआ यूं कि सलीम चच्चा बीज के लिए लाया पैसा अंटी में छुपाए थे और हम, यानी हमारे दोस्त अंजुमन और मैं उनकी अंटी ढीली करके ट्रेन से फरार हो लिए थे...डब्ल्यूटी (ये कोई पास नहीं है, विदाउट टिकट!), का करने—अरे डीडीएलजे देखने। अब सिटी तउ याद नहीं, पता नहीं लखनऊ रहा कि बहराइच...पर रहा पास के ही कउनउ शहर।
नास होय अंजुमनवा के (लोफड़, हमके भी बिगाड़ दिहिस....अब ससुरा जीएम है कहीं किसी कंपनी में अउ हम अब तक कलमै (बल्कि की-बोर्ड) घिसि रहे हैं...), वही सबेरे-सबेरे घर टपकि पड़ा—गुरू... चलउ...नई फ़िलिम रिलीज़ भई है...। आज दुइ टिकट कै इंतजाम एक चेला किहे हइ।
पइसा कइ का इंतज़ाम होई, पूछे पे ऊ अपने ही बापू के अंटी का पता बता दिया। आगे का हुआ, बतावै के कउनउ ज़रूरत बा?
चुनांचे.. ट्रेन में टीटी से बचते-बचाते हम उस पवित्र शहर में पहुंचे...जहां डीडीएलजे लगी थी. चेला से दुइ टिकिट लिहे अउ मुंह फाड़ के, रोते-गाते-सिसकते-आंसू और नाक सुड़कते हम लोग भावुक होके डीडीएलजे देखने लगे.
संस्मरण कुछ खास लंबा ना होने पाए, सो in-short हम लोग डीडीएलजे देखे अउर घर लौटे. ठोंके-पीटे गए, लेकिन जो ज्ञान इस फिलिम से, बल्कि साहरुख भइया से पाए, वोह अक्षुण्ण है...अनश्वर है...अनंत है. ज्ञान के बारे में बताएंगे हम, अभी वक्त है कुछ प्रॉब्लम डिस्कस करने का.
प्रॉब्लम नंबर एक—95 में हारमोंस कम रहे होंगे, सो चेहरे पर मूंछ ढूंढे नहीं मिलती... लोगबाग ऐसे ही लड़का ना समझ लें, इसके लिए हमने सारे जतन किए थे. जवान दिखने की खातिर अगर ज़रूरत पड़ती तो शायद शंकर-पारबती का व्रत भी रखे होते. भगवान जिलाए रखें शिवपाल बारबर के, जो अस्तुरा घिस-घिसकर ऊपरी होंठ के ऊपर थोड़ा-बहुत कालापन पैदा कर दिए. दूसरी दिक्कत ई रही कि शुरू से लड़का-लोहरिन के बीच में पढ़े, सो रोमांस कौन-खेत के मूली होत है, ये पता नाही रहा.
1995 में रिलीज़ भई डीडीएलजे और ज़िंदगी जैसे बदल गई! हम भी तब नवा-नवा इंटर कॉलेज छोड़िके डिग्री कॉलेज पहुंचे रहे. रैगिंग भी खत्म होइ गई और लड़कियन के पहली बार अतनी नज़दीक से देखेके मिला. ये प्रॉब्लम भी सुलझि गई थी कि मोहल्ले की लड़कियां बहिन होती हैं, उन्हें बुरी नज़र से नहीं देखा जा सकता. असल में बाहर से आने वाली लड़कियों के साथ ऐसी कोई शर्त नहीं थी ना...। दूर-दूर से जो आती थीं लड़कियां, पहले तो हम उन्हें कॉलेज के बाद आंख उठाकर देखते भी नहीं, डीडीएलजे ने जो सबसे बड़ा कमाल किया, वो ये कि लड़कियां बस पकड़ने स्टैंड पे जातीं और हम उनके पीछे-पीछे जाते। अरे भाई, ज़िम्मेदारी वाली बात थी...भला कोई दूसरा कैसे हमारे कॉलेज की लड़कियों को छेड़ देता! (एक सफाई दे दें...झुंड में रहते तो हम भी थे, लेकिन अइसा कुछ हम नहीं किए थे...ना यकीन हो, तो अंजुमनवा से पूछ लीजिए...ससुरा, चार बार हाकी खाइस हइ, यही चक्कर में.)
हां, तउ अब बारी डीडीएलजे और साहरुख भइया से मिले ज्ञान की...साहरुख भइया हमको बहुत सारा रास्ता बताए...पहिला ये कि बिना मूंछ के भी जवान होत हैं और दुसरा ये—रोमांस बहुत ज़रूरी है जिन्नगी के लिए।
हम ठहरे एकदम पक्के दिहाती...कहने को गोंडा ज़िला मुख्यालय रहा, लेकिन मैसेज एकदम क्लियर था—आस-पड़ोस की सारी लड़कियां बहिन हैं...और तू उनके भाई! मतलब इमोशंस की भ्रूणहत्या...ख़ैर, हमको तो रोमांस का ही पता नहीं था कि ये बीमारी होती का है, सो कोई तकलीफ़ भी नहीं हुई...लेकिन साहरुख भइया अउ काजोल भउजी, ऐसी तकलीफ़ पैदा किए हैं कि आज तक ऊ पीर जिगर से बाहर नहीं होइ रही है.
बात कम अउ मतलब ज्यादा ई कि 90 का दशक आधा बीत चुका था, तभी प्रेमासिक्त होने की बीमारी डीडीएलजे की बदौलत खूब सिर चढ़कर बोली...और ऐसी बोली कि अब तक लोग दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के गीत सुनते हैं और प्रेमी बन जाते हैं...(अतिशयोक्ति हो, तो माफ़ कीजिए...वैसे, मुझे तो लवेरिया का पहला इंजेक्शन तभी लगा था.) रोमैंटिक फ़िल्में तो हमने पहले से हज़ार देखीं थीं, लेकिन भला हो घर-परिवार से मिले संस्कारों का कि हम भी रोमैंस का मतलब थोड़ा-बहुत समझने लगे।
अब इस ज्ञान के चलते कितनी हड्डियां टूटीं, ये बताने लगे, तो मामला गड़बड़ाय जाएगा, लेकिन इतना ज़रूर समझ लीजिए कि डीडीएलजे ना होती, तउ हम कभी आसिक बन पाने का जोखिम ना उठाते। भला होय आदित्य भइया तोहरा भी कि ऐसी फिलिम बनाए...खुद तउ डूबे ही सनम...हमका भी लइ डूबे

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...