Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: क्या पतन समझ पायेगा...




मानव का इतिहास यही,
मानस की इतनी गाथा
आँखें खुलते रो लेना ,
फिर झँपने की अभिलाषा

जग का क्रम आना-जाना,
उत्थान पतन की सीमा
दुःख-वारिद , आंसू - बूँदें ,
रोदन का गर्जन धीमा

उठान देखा जिसने,
क्या पतन समझ पायेगा
निर्माण नही हो जिसका,
अवसान कहाँ आयेगा

डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर