Skip to main content

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश...

मोहाली. मोहाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-56 से सटे फेज-6 स्थित एक मकान पर रेड कर सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया। रेड के दौरान पुलिस के हत्थे दो ग्राहक भी लगे। जबकि इस अड्डे को चलाने वाली औरत का सेक्टर-56 निवासी एक साथी फरार है। फेज-6 के जिस मकान में रैकेट चलाया जा रहा था, वह मकान 15 दिन पूर्व ही किराये पर लिया गया था। डीएसपी सिटी-2 स्वर्ण दीप सिंह ने बताया कि पुलिस को फेज-6 के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। मंगलवार को एक पुलिस कर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। उसके साथ सेक्स रैकेट चलाने वाली अमरजीत कौर से 1200 रुपए नाइट में सौदा तय हुआ। इसी के साथ ही पुलिस ने मकान पर रेड कर दी। पकड़ जाने वालों में एक लड़की मलेर कोटला, दो अमृतसर और दो दिल्ली की रहने वाली हैं। साथ ही पकड़े गए दो ग्राहकों में उत्तरांचल और दूसरा मोहाली का रहने वाला है। जबकि सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना बटाला की है। यहां से लड़कियों को 1500 से लेकर 3000 रुपए तक नाइट के लिए भेजा जाता था। फेज-1 थाना पुलिस ने सभी के इम्मोरल ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। लालडू में भी रेडपुलिस ने सोमवार रात अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर राज होटल में देह व्यापार के आरोप में पांच जोड़ों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन लड़कियां दिल्ली व आसपास के इलाके से हैं, और एक- चंडीगढ़ व एक अंबाला से है। आरोपियों में दलाल भी शामिल है जबकि होटल मालिक राज राणा मौके से फरार हो गया। डीएसपी जतिंदर खैरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई कुलदीप चंद ने रात करीब 10 बजे होटल में छापा मारा। वहां पांच जोड़े आपत्तिजनक हालत में अलग-अलग कमरों में मिले। इनकी होटल के रजिस्टर में एंट्री भी नहीं थी। यह धंधा होटल मालिक राज राणा और अंबाला निवासी दलाल सुखविंदर सिंह चला रहे थे। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वे इस धंधे करीब दो साल से हैं और कुछ महीने से दलाल सुखविंदर के संपर्क में थीं। होटल मालिक इस धंधे के लिए हर लड़की से 350 रुपए वसूल करता था जबकि बाकी पैसे दलाल व लड़कियों में बांट ली जाती थी। छापे के दौरान पंचकूला की एक प्राइवेट मानवाधिकार एसोसिएशन के नुमाइंदे रुपेश टांगरी को बतौर गवाह साथ रखा गया था। सभी के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन्हें मंगलवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया।मसाज पार्लर कर्मियों को मिली जमानतपंचकूला. सेक्टर-5 में मसाज पार्लर की चार महिला व एक पुरुष कर्मी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों को जमानत पर रिहा कर दिया। मसाज पार्लर मालकिन व मैनेजर फरार हैं। गौरतलब है कि सोमवार शाम पुलिस ने पार्लर से पांचों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज किया था।

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...