Skip to main content

किसमें कितने एब्स


फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए सिक्स पैक एब्स के बाद अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म के लिए ऐट पैक एब्स बनाएंगे। सुनने में आया है कि सैफ अली खान भी अपनी फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के लिए ऐट पैक एब्स बना रहे हैं।
अगर आमिर कर सकते हैं तो शाहरुख क्यों नहीं! बात हो रही है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एब्स बनाने की। सुनने में आया है कि शाहरुख खान कोरियोग्राफर से निर्देशक बनीं फरहा खान की अगली फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के लिए ऐट पैक एब्स बनाएंगे। इस फिल्म में वह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जबरदस्ती डांसर बनाया जाता है। इस बारे में फरहा बताती हैं, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण फिल्म है, जिसके लिए शाहरुख को काफी मेहनत करनी होगी। इस बार उन्हें इस फिल्म के लिए ऐट पैक एब्स बनाने होंगे।’ वह आगे बताती हैं, ‘शाहरुख खान इस फिल्म में भी ‘ओम शांति ओम’ की तरह फिर शर्ट उतारते नजर आएंगे।’
इस खास दृश्य को रखे जाने के पीछे फरहा का कहना है, ‘जहां अधिकांश निर्देशकों को फिल्म की नायिका को पानी में भिगोना अच्छा लगता है, वहीं मुझे शाहरुख को पानी में भीगते हुए देखने में मजा आता है।’ यह फिल्म वर्ष के अंत तक शुरू हो सकेगी, तब तक फिल्म की स्क्रिप्ट का काम भी पूरा हो जाएगा और एसआरके ऐट पैक एब्स भी बना लेंगे। तो क्या फरहा की यह फिल्म भावना प्रधान ड्रामा होगी या फिर धूम-धड़ाका? इस प्रश्न पर वह कहती हैं, ‘मेरी फिल्मों में जिस तरह का मसाला होता है, वह सब इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म ‘मैं हूं ना’ से दस गुना अधिक ऊर्जावान होगी। यही वजह है कि फिल्म के लिए शाहरुख को अपनी बॉडी बनाने पर खास ध्यान देना पड़ रहा है।’ सुनने में यह भी आया है कि सैफ अली खान भी अपनी अगली फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के लिए ऐट पैक एब्स बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...