Skip to main content

फिलहाल बचाये रख,

बीजरूप में

आँखों में नहीं रहे,

आँसू।
संन्यासी के पास नहीं है,
वैराग्य।
माँ के पास नहीं है,
वात्सल्य।
नारी के पास नहीं है,
नारीत्व।
मर्द की जुबान का नहीं है,
कोई अर्थ।
राज्य के पास भी नहीं है,
धर्म।
न्यायालयों में नहीं है,
न्याय।
शिक्षालयों में नहीं है,
शिक्षा।
अधिकारी के नहीं हैं,
कर्तव्य।
किसी को पता नहीं है,
अपना गन्तव्य।
फिर भी तेरा मन्तव्य?
सत्य का प्रकाश,
ज्ञान की ज्योति,
भ्रातृत्व का भाव,
ईमानदारी का गुण,
जन-जन में फैलाने का?
फिलहाल बचाये रख,
अपने पास,
बीजरूप में,
यही होगी,
बहुत बड़ी उपलब्धि,
झंझा के थमने पर,
तेरे द्वारा बचाये गये बीज से,
तेरे द्वारा बचायी गयी,
लघु ज्योति से,
मानवता की बेल,
फलेगी-फूलेगी,
लहलहायेगी
लघु ज्योति से ज्यातिर्मय होकर,
दुनियाँ को प्रकाशित कर देगी।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...