Skip to main content

जिंदगी को सुरीला और नशीला बनाएँ!!


इस बार सुखनसाज ब्लॉग की चर्चा कर रहे है रवींद्र व्यास जी,जिसे हम वेबदुनिया से साभार यहाँ प्रकाशित कर रहे है

यह एक सुरीला ब्लॉग है। यह एक नशीला ब्लॉग है। सुरीला इसलिए है कि यहाँ एक से एक फ़नकारों की महफिल सजी हैं। अपनी पुरकशिश और पुरनम आवाज़ के साथ। अपनी ही लय में मगन, सुनने वालों को भी मगन करती हुई। अपनी कलाकारी और गलाकारी के साथ। ये आवाज़ इतनी साफ है जैसे मीठे झील के पानी में आप अपनी आत्मा की झलक देख सकते हैं।


ये आवाज़ें इतनी महीन हैं कि इसमे कायनात की धीमी से धीमी आवाज सुनी जा सकती है। जैसे दिल टूटने की आवाज़ या फिर ओस की तरह टपकते आँसू की आवाज़। या विरह में किसी की आह की आवाज़। और यह नशीला इसलिए है कि यहाँ एक से एक आला दर्जे के शायरों का अंदाजे बयां हैं। दिल की बातें हैं, चाँद की बातें हैं, जुल्फों और रात की बातें हैं। मिलन की और विरह की बातें हैं। इश्क में फना हो जाने की और खुदा हो जाने की बाते हैं। यहाँ नाजुक खयाल हैं, बहते जज्बात हैं। दिल से निकली बातें हैं, दिल में उतरती बातें हैं।


यह सुखनसाज़ ब्लॉग है। यह सिर्फ ग़ज़लों का ब्लॉग है। यहाँ ग़ज़लें पढ़ीं भी जा सकती हैं और सुनी भी जा सकती हैं। ये इतनी सुरीली औऱ नशीली हैं कि आप बस खो जाएँ। सब भूल जाएँ। बस एक रूहानी सुकून यहाँ मिलेगा। जैसे जलते ज़ख्म पर किसी ने रूई का फाहा रख दिया हो। जैसे जलते बुखार में किसी ने ठंडे पानी की पट्टी रख दी हो।


जैसे भटकती रूह को किसी ने एक मुलायम पनाह दे दी हो। जैसे डूबते दिल को किसी ने नाजुक निगाह से थाम लिया हो। इस ब्लॉग को चार संगीतप्रेमी संचालित करते हैं-अशोक पांडे, यूनुस, मीत और संजय पटेल। ये चारों मिलकर हमारे जीवन की कर्कशता को थोड़ा कम करते हैं। चीखों और चिल्लाहटों से थोड़ा दूर ले जाते हैं। और जिंदगी को सुरीला और नशीला बनाते हैं।


यहाँ आपको मीर तकी मीर से गालिब का अंदाजे बयां मिलेगा। उनकी चुनिंदा ग़ज़लें मिलेंगी। फैज़ अहमद फैज़ की ग़ज़लें-नज़्में मिलेंगी तो अहमद फराज़ की नई जमीन पर कही गई ग़ज़लें भी मिलेंगी। नासिम काज़मी से लेकर अहमद नदीम काज़मी की चुनी हुई ग़ज़लें मिलेंगी।


यहाँ शायरों के बारे में बहुत ही आत्मीय ढंग से जानकारियाँ भी हैं। और इन तमाम शायरों को ये ग़ज़लें अज़ीम फ़नकारों की आवाज़ों में सुनने को मिलेंगी। यहाँ हाल ही में इस दुनिया से रुख़सत हुईं पाकिस्तानी गायिका इक़बाल बानो की आवाज में ग़ज़लें सुनी जा सकती हैं तो बेगम अख्तर की आवाज में ग़ज़ल का नशा चढ़ता महसूस किया जा सकता है। यहाँ शास्त्रीय गायिका शोभा गुर्टू हैं तो आबिदा परवीन भी। और हाँ मल्लिका पुखराज भी हैं। मेहंदी हसन हैं तो जगजीत सिंह भी और अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन भी हैं।


आशा भोंसले से लेकर मोहम्मद रफी और तलत महमूद की आवाज में भी ग़ज़लें सुनी जा सकती हैं। अहमद फराज़ के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट में कहा गया है कि वे अपनी ज़िन्दगी में शायरी का एक ऐसा मरकज़ बन गए थे जहाँ तक पहुँच पाना दीगर लोगों के लिए नामुमकिन सा लगता है। मैंने बार बार लिखा भी है कि रंजिशे ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ, इस एक ग़ज़ल को मैं ग्लोबल ग़ज़ल ही कहता हूँ।


फ़राज़ साहब ने मुशायरों में होने वाली राजनीति के चलते स्टेज से हमेशा एक मुसल्सल दूरी बनाए रखी। जैसा कि होना चाहिए अदब की दुनिया के अलावा समाज और इंसानियत के हक़ में शायर और अदीब खड़े नज़र आने चाहिए सो फ़राज़ साहब हमेशा कमिटेड रहे।


जाहिर है, सत्ता से उनकी कभी नहीं बनी। भारत-पाकिस्तान की एकता और तहज़ीब के हवाले से अमन और भाईचारे की ख़िदमत उनकी ज़िन्दगी के उसूलों में शुमार रहा। बिला शक़ कहा जा सकता है कि फ़राज़ साहब के परिदृश्य पर लोकप्रिय होने के बाद ग़ज़ल को एक नया मेयार मिला। मौसीक़ी की दुनिया ने हमेशा उनकी ग़ज़लों का ख़ैरमक्दम किया और जिस तरह की मुहब्बत और बेक़रारी उनके कलाम के लिए देखी जाती रही वह किसी शायर को नसीब से ही मिलती है। इसके साथ ही उनकी एक मशहूर ग़ज़ल भी दी गई । आप भी मजा लीजिए-


ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे
तू बहुत देर से मिला है
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल
हार जाने का हौसला हैं मुझे
दिल धड़कता नहीं तपकता है
कल जो ख़्वाहिश थी आबला है मुझे

हमसफ़र चाहिए हुजूम नहीं
इक मुसाफ़िर भी क़ाफ़िला है मुझे

जाहिर है यहाँ ग़ज़लों को पढ़ने, सुनने का मजा है। आप भी सुनिए। और जिंदगी को कुछ और सुरीला बना लीजिए। ये रहा इसका पता-

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...