Skip to main content

तालिबान ही इस्लाम का असली दुश्मन

सलीम अख्तर सिद्दीकी
अब इस बहस के कोई मायने नहीं रहे कि तालिबान को अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद से अपने स्वार्थ की खातिर पाला-पोसा था। अब तल्ख हकीकत यह है कि तालिबान इस आधुनिक युग में मध्ययुगीन परम्पराएं थोप रहा है। आवाम पर जुल्म कर रहा है। वह पाकिस्तान के एक बड़े भाग पर पर इस्लाम के नाम पर गैरइस्लामी परम्पराओं को मुसल्लत कर रहा है। अभी पिछले दिनों दुनिया ने टीवी पर देखा कि कैसे स्वात में कुछ पुरुष एक लड़की के हाथ-पैर बांधकर उसके कथित गुनाह की सजा कोड़े मार कर दे रहे थे। हैरत की बात यह थी कि एक लड़की को पुरुष सजा दे रहे थे। इन तालिबानियों से पूछा जाना चाहिए कि पुरुषों द्वारा एक लड़की को सजा देना कौनसा इस्लाम है ? स्वात घाटी में शरीया लागू करने के बाद वहां की औरतों का जीना हराम कर दिया गया है। लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंद आयद कर दी गयी है। इस्लाम तालीम हासिल करने के लिए चीन तक जाने की नसीहत देता है। लेकिन तालिबान की नजर में आधुनिक तालीम गुनाह है। वह कहता है कि सिर्फ दीनी तालीम हासिल करो। पाकिस्तान सरकार ने यह सोचकर स्वात में शरीया लागू करने की इजाजत दी थी कि वहां शांति हो जाएगी। लेकिन यह सोचना उसकी भारी भूल थी। तालिबान की मनमानी बढ़ती जा रही है। तालिबान का स्वात घाटी के सिखों पर जजिया कर लगाना इसी मनामनी का हिस्सा है। तालिबान ने सिखों को पांच करोड़ रुपया जजिया टैक्स देने के आदेश दिए थे। मोल भाव के आद यह राशि दो करोड़ कर दी गयी थी। लेकिन सिख तय तारीख पर दो करोड़ रुपये नहीं दे पाए तो उनके घरों को तोड़ दिया गया। दुकानों में आग लगा दी गयी। विभिन्न धर्म के मानने वाले लोग विभिन्न देशों में बगैर किसी रोक-टोक के लोकतान्त्रिक तरीके से अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। किसी भी देश में ऐसा नहीं है कि वहां किसी खास धर्म के मानने वाले लोगों को रहने के लिए किसी प्रकार का टैक्स अदा करना पड़ रहा हो। दुनिया में लगभग 57 इस्लामी या मुस्लिम देश हैं। इनमें से भी किसी देश में गैर मुस्लिमों से जजिया टैक्स नहीं वसूला जाता है। तालिबान की हरकतों की वजह से दुनिया भर में इस्लाम की गलत छवि बन रही है। पश्चिम के कुछ देश इस्लाम पर तोहमतें लगाते रहे हैं। कभी-कभी तो लगता है कि तालिबान ही इस्लाम दुश्मनों के हाथ का खिलौना बन गया है। तालिबान के कथित इस्लामी राज्य से लोगों का पलायन इस बात का सबूत है कि स्वयं मुसलमान भी तालिबान के इस्लामी राज्य मंजूर नहीं है। तालिबान से बचाने के लिए स्वात घाटी के लोग तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।अब जब तालिबान पाकिस्तान को निगल जाने के लिए बेताब है तो आसिफ अली जरदारी कह रहे हैं कि पाकिस्तान को भारत से नहीं तालिबान से खतरा है। सवाल यह है कि पाकिस्तान को तालिबान से कौन बचाएगा ? अमेरिका अफगानिस्तान और इराक में इस कदर घिरा हुआ है कि वह चाहकर भी पाकिस्तान में तालिबानियों के खिलाफ सीधी कार्यवाही नहीं कर सकता। पाकिस्तान की आवाम भले ही तालिबान विरोधी हो, लेकिन वह यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा कि पाकिस्तान में अमेरिका सीधे हस्तक्षेप करे। वैसे भी अफगानिस्तान में अमेरिका तालिबान का खात्मा करने में असफल हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद भी ओसामा बिन लादेन पहेली बना हुआ है। पड़ोस में कट्टरपंथियों का बढ़ता प्रभुत्व भारत के हित में भी नहीं है, लेकिन भारत इस स्थिति में भी नहीं है कि वह सीधे-सीधे पाकिस्तान पर हमला करके तालिबान का खात्मा कर सके। भारत की ऐसी कोई भी कोशिश पूरे दक्षिण एशिया को सुलगा सकती है। यह भी सच है कि पाकिस्तान के परणाणु बमों तक तालिबान तक हो जाती है तो सबसे ज्यादा खतरा भारत को ही है। परमाणु बमों की सबसे ज्यादा चिंता अमेरिका को है। तभी तो अमेरिका पाकिस्तान पर तालिबान को नेस्तानाबूद करने के लिए दबाव बना रहा है। इसके लिए वह पाकिस्तान पर डालर बरसा रहा है। लेकिन पाकिस्तान डालर लेने के बाद भी लगता है तालिबान के खिलाफ केवल लड़ता हुआ दिख भर रहा है, सही मायनों में लड़ नहीं रहा है। पाकिस्तान जानता है कि तालिबान केवल पाकिस्तान की समस्या नहीं है, पाकिस्तान को गले लगाए रखना अमेरिका की मजबूरी है। पाकिस्तान यह भी समझता है कि यदि पाकिस्तान के पास परमाणु बम नहीं होते तो तालिबान पूरे पाकिस्तान पर कब्जा करके भी शरियत लागू कर देता तो भी अमेरिका पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। अब स्थिति यह है कि अमेरिका के पास तालिबान से निपटने के लिए पाकिस्तान ही एकमात्र मोहरा है, जो नाकारा और कमजोर है। ऐसे में तालिबान के बढ़ते कदमों को कैसे रोका जाए, यह यक्ष प्रश्न अमेरिका सहित सभी पश्चिमी देशों को परेशान कर रहा है। बकौल जरदारी, तालिबान सीआईए और आईएसआई की संतान है। इसमें दो राय नहीं कि दोनों की तालिबान रुपी संतान बिगड़ चुकी है, जो अपने ही जन्मदाता को नेस्तानाबूद करने पर आमादा है।

Comments

  1. सलीम जी बहुत ही प्रभावशाली लेख
    बधाई हो...........

    ReplyDelete
  2. सलीम जी बहुत ही प्रभावशाली लेख
    बधाई हो...........

    ReplyDelete
  3. bahut sahi kaha hai aapne.......taliban hi islam ka dusman hai.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...