Skip to main content

अपनी किडनी का ख्याल रखें

विनय बिहारी सिंह

शोधकर्ताओं ने पाया है कि हर आदमी को उसके वजन के हिसाब से प्रोटीन लेनी चाहिए। अगर ज्यादा प्रोटीन हो गई तो वह हमारी किडनी के लिए नुकसानदेह है। इसका हिसाब कैसे रखें? उन्होंने बताया है कि प्रति किलोग्राम वजन पर एक ग्राम प्रोटीन जरूरी है। जैसे- अगर आपका वजन ६० किलो है तो आपको ६ ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। इससे ज्यादा प्रोटीन नहीं लेना चाहिए। मान लीजिए कि किसी का वजह ५० किलो ही है तो उसे ५ ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। यह अंदाजा बहुत सरल है। बस इसी के हिसाब से प्रोटीन पदार्थ लेने चाहिए। शोध में यह भी पाया गया है कि किडनी के नष्ट होने की प्रक्रिया का शुरू में पता ही नहीं चल पाता। जब ५० प्रतिशत किडनी खराब हो चुकी होती है, तब जाकर रोगी को पता चलता है। ऐसे में किडनी को दुबारा स्वस्थ करना संभव नहीं होता। तब डाक्टर ऐसा उपाय करते हैं कि उस किडनी को भविष्य में कोई क्षति न हो। जितना नुकसान होना था वह तो हो चुका। इसके आगे न हो। लेकिन अब इस बात की कोशिश की जा रही है कि शुरू में ही किडनी की बीमार हालत का पता चल जाए और उसका तुरंत इलाज हो सके। इसके लिए कुछ प्रयोग हो चुके हैं। लेकिन एक शोध यह भी बताता है कि अगर हम साफ पानी नहीं पीते तो भी हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। मुश्किल यह है कि पीने के पानी के मामले में हमारा देश अभी भी पूरी तरह पिछड़ा हुआ है। जिनके पास क्षमता है वे तो अपने घर में पानी का श्रेष्ठतम फिल्टर लगा लेते हैं और साफ पानी पीते हैं, लेकिन वे लोग जो सक्षम नहीं हैं, जो पानी मिल जाता है, वही पी लेते हैं। हमारे देश में केंद्र और राज्य सरकारें करोड़ो रुपए जनहित में खर्च करने का दावा करती हैं, लेकिन पीने का साफ पानी आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया। लोग जो पानी उपलब्ध है, वही पी रहे हैं। कोई जांच करने वाला नहीं है कि वह पानी कैसा है। उसे फिल्टर करना जरूरी है या नहीं।

Comments

  1. आप की रचना प्रशंसा के योग्य है .


    गार्गी

    ReplyDelete
  2. अगला विशव युद्घ पानी के लिए ही होने वाला है...!पानी बहुत है लेकिन पेय जल ज्यादा नहीं है,ये लोग क्यूँ नहीं समझते...

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...