Skip to main content

सभी ब्लागर बंधुओं से एक अपील

अंकित माथुर:


ब्लाग के सभी सदस्यों से सहायता हेतु एक अपील

आदरणीय संचालक महोदय, एवं समस्त ब्लाग सदस्य गण। आप सभी से एक अपील है, मेरे परिचय में एक परिवार के साथ दुर्भाग्यवश एक अप्रत्याशित घटना घटित हो गई है। मामला कुछ यूं है। मेरे परिचित और उनके परिवार के कुछ सदस्य दिनांक ६ मई २००९ को मरुधर एक्स्प्रेस में एस ७ कोच संख्या में यात्रा कर रहे थे। अचानक ट्रेन टूंडला स्टेशन के आउटर पर कुछ समय के लिए रुकी व मेरे परिचित परिवार की पुत्र वधू श्रीमति कोमल तोतलानी परिवार के सदस्यों को बताकर टायलेट गईं। इसी दौरान ट्रेन चल दी, टूंडला के बाद २०-२५ मिनट तक भी जब वे वापस नहीं आईं तो परिवारीजनों द्वारा इनकी खोज की गई, पूरी ट्रेन में इन्हे खोजा गया लेकिन इनका कोई पता नहीं चल पाया। टूंडला थाने के पर इनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पूरे मामले में स्थानीय एव जी आर पी पुलिस के हाथ कोई भी सूत्र नहीं लग पाया है।  किसी भी व्यक्ति ने ना तो परिवार के साथ कोई संपर्क स्थापित किया है न ही किसी प्रकार की सूचना प्रेषित की है। इस मामले में जी आर पी के पुलिस अधिकारी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि अभी तक इस प्रकरण में कोई खास कारण सामने नही आया है। अपहरण के मामले को उन्होने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। मेरा इस ब्लाग से जुड़े सभी पत्रकार एवं गैर पत्रकार बंधुओं से नम्र निवेदन है कि यदि किसी भी प्रकार से इनसे जुडी़ कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिये गये नम्बरों पर सूचना देने का कष्ट करें। आपकी जानकारी के लिए दर्ज कराई गई प्राथमिकी की कापी एवं गुमशुदा की तस्वीरें मैं नीचे पोस्ट कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि पहले की तरह सभी सदस्य सक्रिय रूप से इस विषय को ध्यान में रख कर पीड़ित परिवार की अवश्य सहायता करेंगे। 
0141- 2785444 आवास
09413280700 मोबाईल
09785297911 मोबाईल
05612- 285014 कण्ट्रोल रूम फ़िरोज़ाबाद
09454404422 एस ए़च ओ टूण्डला

एफ़ आई आर की कापी 




अखबार में छपी खबर

Comments

  1. हम आपके साथ है,होंसला बनाये रखें

    ReplyDelete
  2. हम आपके साथ है,होंसला बनाये रखें

    ReplyDelete
  3. आदरणीय संजय जी सादर धन्यवाद!!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...