Skip to main content

IPL : पोलखोलू ब्लॉग का कर्ताधर्ता कौन ?


आईपीएल-2009 भले ही शुरू से कमजोर चल रहा हो लेकिन इसको लेकर बनाया गया एक ब्लॉग इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आईपीएल के खिलाड़ियों को मैदान में जितना डर नहीं लग रहा, जितना इस ब्लॉग से लग रहा है।
फेकआईपीएलप्लेयर नाम से बने इस ब्लॉग ने सबसे अधिक मुसीबत कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने खड़ी की है। टीम की अंदरूनी खबरों से लेकर रणनीति तक खुलासा तो इस ब्लॉग पर किया ही जा रहा है लेकिन आईपीएल से जुड़े लोगों को सबसे अधिक तकलीफ नामों के संबोधनों से हैं।
सचिन को बनाया छोटा दैत्य
शाहरूख के लिए इस ब्लॉग में बादशाह डिल्डो का प्रयोग किया गया है। इस शब्द का मतलब इतना अश्लील है कि हम उसे लिख नहीं सकते। लेकिन सचिन तेंदुलकर को छोटा दैत्य बोलना शर्मनाक है। इसी तरह इस ब्लॉग पर प्रीति को बबली नाम से संबोधित किया जा रहा है तो शिल्पा शेट्टी को बिग सिस्टर। विजय माल्या को मिस्टर बाटलीवाला बना दिया गया तो हरभजन सिंह को मीरा बाई। आगरकर को कान मूलो, इशांत शर्मा को लिटिल जॉन और चेंग को जोकर के नाम से संबोधित किया जा रहा है।
कौन है यह ?
अभी तक माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का ही कोई खिलाड़ी अपनी भड़ास निकालने के लिए इस ब्लॉग का संचालन कर रहा है। ब्लॉग के बेनामी लेखक ने भी अपने आपको शाहरुख की टीम का ही खिलाड़ी माना है। लेकिन खुलकर अब तक इसका नाम सामने नहीं आ पाया है। ब्लॉग पर साफ-साफ लिखा गया है कि टीम - 11 में उसका चयन नहीं हो पाने के कारण वह अपनी भड़ास ब्लॉग के माध्यम से निकाल रहा है। जिसका लोगों ने स्वागत भी किया है लेकिन इस खिलाड़ी की भड़ास शाहरूख के अलावा पूरी टीम के तनाव को बढ़ा दिया है।
7 दिन, 28 पोस्ट, चार हजार से अधिक कमेंट
इस ब्लॉग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के अधिकांश अखबारों ने अपना स्पेस इसकी खबरों से भरा है। दूसरी ओर, सात ही दिनों में इस ब्लॉग पर चार हजार से अधिक लोगों ने कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जबकि इन सात दिनों में 27 पोस्ट लिखी गई है। मीडिया में आने के बाद इस ब्लॉग की हिट्स रातोंरात बड़ी तेजी से बढ़ गई है।
टीम ने खोज निकाला ब्लॉगर को
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मैनेजर के दावों पर भरोसा करें तो ब्लॉग के लेखक का नाम पता लग गया है। जल्दी ही इसे पूरी दुनिया के सामने ले आया जाएगा। इस ब्लॉग के आने के बाद से पूरे होटल में लैपटॉप ले जाना प्रतिबंध कर दिया गया है। लेकिन बेनामी नाम से लिखे जा रहे इस ब्लॉग के लेख ने दावा किया है कि वह लगातार ड्रेसिंग रूम से लेकर खिलाड़ियों के बेडरूम तक का आंखों देखा हाल देता रहेगा।
आप बताएं कौन है फेक प्लेयर ?
फेक प्लेयर ब्लॉग के कारण सबसे अधिक दिक्कतों का सामने कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को उठाना पड़ रहा है। कुछ का मानना है कि दादा का ही कोई चहेता इसे लिख रहा है। चूंकि ऐन वक्त पर गांगुली को जिस तरह कप्तानी से हटाया गया, हो सकता है कि गांगुली ही इस ब्लॉग के रचयिता हों। लेकिन कयास सिर्फ गांगुली तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि मुरली कार्तिक, आकाश चोपड़ा के नाम भी संदेह के किया जा रहा है। इसके अलावा भी कोई हो सकता है जो इन खिलाड़ियों का नजदीकी हो जो इनसे मिली जानकारी के आधार पर इस ब्लॉग को लिख रहा हो।
यदि आपको किसी खिलाड़ी पर शक है तो हमें जरूर बताएं। आपके कमेंट को हम प्रमुखता के साथ प्रकाशित करेंगे।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. यह ब्लॉग जिस के इशारे पर चल रहा है बह है ''शाहरुख़ खान'' जी हाँ शाहरुख़ खान एक ऐसे शख्स है जो अपनी टीम की ड्रेस हो या cheersgirl हर चीज़ से सोहरत कमाना चाहते है! और किया भी ऐसा ही!
    यह ब्लॉग निश्चित रूप से शाहरुख़ का नया फंडा है जिसकी बदोलत टीम के साथ जायदा जायदा से लोगों को जोड़ना चाहते है ! सुनील गावस्कर हो या अमिताभ शाहरुख़ किसी की इज्जत नहीं करते इसलिए सचिन और बांकी खिलाडियों की इज्जत की गुंजाईश भी उन्ही से कम है,तो आप इस बात पर मुहर लगा दीजिये,मेरी बात सत प्रतिसत सच है!
    संजय सेन सागर
    www.yaadonkaaaina.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. यह ब्लॉग जिस के इशारे पर चल रहा है बह है ''शाहरुख़ खान'' जी हाँ शाहरुख़ खान एक ऐसे शख्स है जो अपनी टीम की ड्रेस हो या cheersgirl हर चीज़ से सोहरत कमाना चाहते है! और किया भी ऐसा ही!
    यह ब्लॉग निश्चित रूप से शाहरुख़ का नया फंडा है जिसकी बदोलत टीम के साथ जायदा जायदा से लोगों को जोड़ना चाहते है ! सुनील गावस्कर हो या अमिताभ शाहरुख़ किसी की इज्जत नहीं करते इसलिए सचिन और बांकी खिलाडियों की इज्जत की गुंजाईश भी उन्ही से कम है,तो आप इस बात पर मुहर लगा दीजिये,मेरी बात सत प्रतिसत सच है!
    संजय सेन सागर
    www.yaadonkaaaina.blogspot.com

    ReplyDelete
  3. संजय जी वाकई आपका ब्लॉग तारीफ के काबिल है. gar kabhi waqt mile to mere blog par bhi aayen.

    ReplyDelete
  4. बहुत बहुत शुक्रिया आपकी खुबसूरत पंक्तियों के लिए और मेरी बनाई हुयी स्केच पसंद आने के लिए!
    आप हर चीज़ को इतना सुंदर रूप से लिखते हैं की क्या बताऊ ! सचिन मेरा सबसे मनपसंद खिलाड़ी है और जो भी अपने लिखा है बिल्कुल सही है! मैं आपका ब्लॉग रोजाना पड़ती हूँ!

    ReplyDelete
  5. संजय जी की बात से कुछ हद तक सहमत हूँ किंग खान हो सकता है

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...