Skip to main content

आज श्रुति परंपरा क्यों नहीं है?


विनय बिहारी सिंह

ऋषि वाल्मीकि के पहले राम कथा मौखिक थी। वह जनमानस में श्रुति परंपरा से वर्षों से चली आ रही थी। लेकिन वाल्मीकि को लगा कि अब इसे लिपिबद्ध कर देना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में राम कथा सुनी नहीं पढ़ी जाएगी। वैसे तो आज भी कथा होती है और लोग सुनते ही हैं। लेकिन पहले जैसी श्रुति परंपरा आज क्यों नहीं है? वजह यह है कि सारी जानकारियां इंटरनेट के जरिए उपलब्ध हैं। लेकिन पहले के जमाने में संवाद का कोई और माध्यम नहीं था। एक दूसरे से सुन कर ही ग्यान पाया जा सकता था। आज तो हमारे पास सूचनाओं का भंडार है। जब कागज का कोई अस्तित्व नहीं था तो शिष्य गुरु से सीखी बातें कहां लिखते होंगे? जवाब है- शिष्य कुछ भी नोट नहीं करते थे। अभ्यास से उन्होंने अपना दिमाग इस तरह बना लिया था कि वे जो कुछ सुनते थे, हू-ब-हू उनके दिमाग पर अंकित हो जाता था। आज भी अगर छात्रों के लिए नियम बना दिया जाए कि उन्हें बातें ध्यान से सुननी हैं, नोट नहीं करना है तो वे भी अभ्यास करके अपनी याददाश्त तेज कर सकते हैं।

Comments

  1. काफी दिनों के बाद आपका लेख पढ़ा इससे पहेले चोकलेट का प्रचार भी पढ़ा था
    अच्छा लिखते है आप

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छा लिखा है

    ReplyDelete
  3. अच्छा नहीं बहुत अच्छा लिखा है विनय जी..
    मेरे दिल मे आपके लिए ख़ास जगह है

    ReplyDelete
  4. अच्छा लिखा है
    ज्ञानवर्धक लेखन

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...