Skip to main content

कहीं यह रिसर्च चाकलेट का प्रचार तो नहीं



विनय बिहारी सिंह

लंदन से एक रिपोर्ट आई है। वहां के नार्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी के डेविड केनेडी ने शोध किया है कि चाकलेट खाने वालों का दिमाग तेज होता है। कैसे? चाकलेट में फ्लैवोनाल्स और पालीफिनाल्स रसायनों के तत्व पाए जाते हैं। इन रसायनों से दिमाग में खून का बहाव बढ़ जाता है और व्यक्ति की दिमागी क्षमता बढ़ जाती है। इसे ३० वालंटियरों पर आजमाया भी गया है। जो लोग अपना मनपसंद चाकलेट खा चुके थे वे चाकलेट न खाने वालों की तुलना में जल्दी से गणित के सवाल हल कर देते थे। तो कहा गया है कि अगर आप सुस्त महसूस कर रहे हैं तो या आपका बच्चा सुस्त है तो उसे चाकलेट खिलाएं। उसका दिमाग तेज हो जाएगा। कहीं यह रिसर्च चाकलेट का प्रचार तो नहीं है? यह रिसर्च हमारे यहां भी लगभग सभी अखबारों में आ चुका है। भारत में कितने प्रतिशत लोग या बच्चे बड़ी कंपनियों के चाकलेट खाते हैं? जिस देश में आजादी के ६० साल बाद भी शुद्ध पीने का पानी न हो, जहां के लोग सामान्य आवश्यक आवश्यकताओं के लिए भी एंड़िया घिस रहे हों, वहां चाकलेट की जै जै क्या शर्मनाक नहीं है।
इसके अलावा एक और खबर है। दिल्ली में एक शराब की बोतल लांच की गई है। मैं इसे फिर लिख रहा हूं- इसकी कीमत २० लाख रुपए। एक बोतल शराब की कीमत २० लाख रुपए। इधर कोलकाता में एक खास किस्म का मशरूम १९००० रुपए किलो बिक रहा है। आर्थिक मंदी के दौर में इतना महंगा सामान लांच हो रहा है। इसे आप क्या कहेंगे?

Comments

  1. यह प्रचार ही नजर आ रहा है
    अच्छा लिखा है

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...