Skip to main content

22 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंग रेप


खरड़.लुधियाना के गांव हैबोवाल निवासी 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने परिचित और उसके दो साथियों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार को हुई। आरोपियों में चंडीगढ़ का प्रॉपर्टी डीलर मेहर चंद और उसके दो साथी शामिल हैं।
दो वर्ष पहले ब्याही गई और एक बच्चे की मां पीड़िता वीरवार को पति के साथ पुलिस के पास आई। सिटी प्रभारी अतुल सोनी ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मेहर चंद करीब 6 माह पहले उसके सम्पर्क में आया था।
गत मंगलवार मेहर ने उसे फोन कर खरड़ बुलाया, जहां उसके दो अन्य साथी भी थे। तीनों उसे एक स्थान पर ले गए और रेप किया। पीड़िता शिकायत लेकर पहले सिटी पुलिस के पास गई थी, जहां कारवाई न होने पर वह एसएसपी से मिली। मामले की जांच डीएसपी खरड़ को सौंपी गई। उन्होंने इसे सिटी प्रभारी को सौंपा।
जानकारी के मुताबिक महिला की पहले सुनवाई न करने वाले एएसआई जागीर सिंह भी इस मामले में जांच के घेरे में आ गए हैं। उनके विरुद्ध भी विभागीय जांच शुरू की गई है। सिटी पुलिस द्वारा एएसआई के रवैये को लेकर डीएसपी को लिखा गया है। एसएसपी जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि एएसआई जागीर सिंह द्वारा सही कार्रवाई न करने का पता चला था। एएसआई की भूमिका की जांच की जा रही है।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा