
कोलकाताः सुपरिचित भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह अब महुआ टीवी पर दिखायी देंगी। 21 अप्रैल को बिहाने-बिहाने कार्यक्रम में सुबह साढ़े सात बजे उनका एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होने वाला है। इस कार्यक्रम की एंकरिंग करेंगी गायिका विजया भारती और गायक अजित आनंद। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह के छह गीत दर्शकों सुनने को मिलेंगे, जिसमें आधुनिक गीत से लेकर पारम्परिक गीत शामिल हैं। प्रतिभा का इन दिनों ईटीवी के फोक जलवा में भी कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है जो प्रत्येक शनिवार रविवार को रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होता है। इसमें प्रतिभा सिंह के 14 पारम्परिक भोजपुरी गीत हैं।
ee ta bhute nik bat baa
ReplyDelete