Skip to main content

खेल पर हमलाः खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया


आज यानी 3 मार्च 2009 को श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले को क्रिकेट जगत का काला दिन कहा जा सकता है। यह सिर्फ श्रीलंका टीम पर नहीं बल्कि संपूर्ण क्रिकेट जगत और खेल पर हमला है। पूरे खेल जगत ने इस हमले की घोर निंदा की है। चारों ओर से खिलाड़ियों को बयान आ रहे हैं।

इतिहास में यह पहला मौका है जब सीधे खिलाड़ियों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है और इसके लिए श्रीलंकाई खिलाड़ियों से मांफी मांगते हैं। अगर हम भी घटना स्थल पर होते तो यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाते। हमारी बस श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बस से पांच मिनट बाद होटल से निकली थी। यदि दोनों बसें एक ही समय पर निकलतीं तो अंजाम कुछ और ही होता।

क्या रही विश्व के खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया-हमारे देश के खिलाड़ियों के लिए यह काफी दुखद घटना है। - सनत जयसूर्या, पूर्व कप्तान, श्रीलंकाइस घटना के बाद अब किसी भी टीम को पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। - जहीर अब्बास, पूर्व क्रिकेटर, पाकिस्तान

यह काफी दुखद घटना है। पूरा क्रिकेट जगत श्रीलंका के साथ है।- रिकी पोंटिंग- कप्तान, आस्ट्रेलिया

इस घटना के लिए हमें अफसोस है। हम श्रीलंका टीम से मांफी मांगते हैं। - यूनुस खान, कप्तान, पाकिस्तान।पाक में क्रिकेट का भविष्य खतरे में है। यह क्रिकेट इतिहास का काला दिन है। - कपिल देव, पूर्व कप्तान, भारत
हम इस घटना से आश्चर्य में हैं। उम्मीद है कि सभी श्रीलंकाई खिलाड़ी सुरक्षित होंगे। - महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान, भारत

हालांकि हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन खौफ के साये में हैं। पता नहीं हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ। - चमिंडा वास, क्रिकेटर श्रीलंका


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. भगवान् श्रीलंका टीम को इस हालत से लड़ने की शक्ति दे और पाक को सद्बुद्धि !!
    अच्छा होगा भारत भी सचेत रहे !!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा