Skip to main content

‘धृतराष्ट्रों’ से भरी है हमारी राजनीति


हिदी के वरिष्ठ साहित्यकार और ‘हंस’ के संपादक राजेंद्र यादव का कहना है कि भारतीय राजनीति में सत्तांध धृतराष्ट्र आ गए हैं, जो अपढ़, बेरोजगार और गुंडों की फौजें तैयार करके सत्तासीन होना चाहते हैं। जिन्हें वे आज अपनी तोपों में बारूद की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, क्या कल वे भी सत्ता में हिस्सा नहीं मांगेंगे?


यादव ने चुनाव मैदान में उतरने वाले राजनेताओं और राजनीतिक दल को खरी-खरी सुनाते हुए कहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान बुद्धिजीवियों, महिलाओं, दलितों और युवाओं की आवाज को सही नजरिए से सुने बिना लोकतंत्र की गतिशील संस्कृति को नहीं बचाया जा सकता। उनका कहना है कि टिकट वितरण से लेकर मतदान की प्रक्रिया तक इन सबकी भागीदारी पूरी तरह सुनिश्चित हो। चुनाव से जुड़े मसलों पर त्रिभुवन ने उनसे लंबी बातचीत की। प्रस्तुत हैं उसके प्रमुख अंश:


- इस चुनाव में आप किन मुद्दों की प्रमुखता देखते हैं?

मुद्दे तो कुछ दिखाई दे नहीं रहे। ये सब तो एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगे हैं। जातिवाद है, रुपए-पैसे का खेल है। कहने को विकास भी मुद्दा है। राष्ट्रवाद भी है। मुझे तो सब घपला लगता है। कन्फ्यूज्ड भी कह सकते हैं।


- गठबंधन राजनीति को लेकर आपको क्या दिखाई देता है?

कई गठबंधन चर्चा में हैं, लेकिन किसी गठबंधन के पीछे कोई नीति दिखाई नहीं देती। हर दल की अपनी नीति है और गठबंधन का अपना तर्क है। हर कोई अपनी सुविधा से गठबंधन कर रहा है। यह ठीक नहीं लगता है।


- आपके विचार में स्वच्छ चुनाव कैसे हो सकते हैं?

सबसे स्वच्छ चुनाव वही होगा, जिसमें धन की, जातिवाद की, धर्म की, बाहुबल की भूमिका नहीं होगी। जब स्वतंत्र रूप से वोट डाले जाएंगे।


- आज की राजनीति को लेकर आप क्या सोचते हैं?

भारतीय राजनीति में सत्तांध धृतराष्ट्र आ गए हैं, जो अनपढ़, बेरोजगार, लंपट और गुंडों की फौजें तैयार करके सत्तासीन होना चाहते हैं। जिन्हें वे आज अपनी तोपों में बारूद की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, क्या कल वे भी सत्ता में हिस्सा नहीं मांगेंगे?


- आपको क्या अटपटा लग रहा है?

मीडिया में सभी दलों का शोर सुनाई देता है, लेकिन मायावती को सभी अनदेखा कर देते हैं। जब उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव थे तो उनका कहीं जिक्र भी नहीं था। लेकिन जनता ने उनको बहुमत दिया। संभव है बिना शोरशराबे के मायावती लोकसभा चुनाव में ज्यादा संख्या में सांसद जिता कर ले आएं।


- कांग्रेस-भाजपा के बारे में आप क्या सोचते हैं?

कांग्रेस के पास राहुल के अलावा कोई नहीं है। वही एक सोनिया हैं। वहीं, भाजपा में आडवाणी बैठे हैं। भाजपा में बाकी सब भी उनकी तरह पिटे-पिटाए मोहरे हैं।


- आपको क्या चीज सबसे ज्यादा खटकती है?

पहले राजनीति में पढ़े-लिखे लोग थे। किताबें पढ़ते थे। किताबें लिखते थे। अब ऐसा कोई दिखाई नहीं देता। ऐसे माहौल में बुद्धिजीवियों की आवाज कोई नहीं सुनता।


- हालात कैसे सुधर सकते हैं?

सारे लक्षण एक अराजक किस्म की स्थिति की ओर संकेत करते हैं, इसलिए जब तक युवा पढ़े-लिखे लोग नहीं आएंगे, बुद्धिजीवियों की आवाज नहीं सुनी जाएगी, दलितों को आगे नहीं लाया जाएगा, हालात सुधरना मुश्किल हैं।
यह लेख देनिक भास्कर से साभार लिया गया है


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. राजेन्द्र जी के विचार पढ़कर अच्छा लगा !

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्चा लिखा है

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...