Skip to main content

''आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान का बहिष्कार हो''

आतंकवाद पर आयोजित ''बहस'' के अंतर्गत हमने जानी श्री गोपाल कृष्‍ण भट्ट 'आकुल' जी की राय तो देखिये क्या कहते है वो इसी गंभीर मुद्दे पर !
दोस्तों अगर आप भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखना चाहते है तो हमें लिख भेजिए mr.sanjaysagar@gmail.com पर

'केवल बस केवल बहिष्‍कार. पाकिस्‍तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाये. भारत द्वारा इस पर पहल करते हुए सबसे पहले सभी राजनीति सम्‍बंध तोड़ कर अपने राजनयिकों को वापस बुला लेना चाहिए. बाद में दोस्‍ती और अमन के लिए विश्‍व में सबसे सार्थक मार्ग खेल जिसमे 'स्‍पोर्ट्स स्‍पिरिट' जब वहां जन जन में जाग्रत नहीं तो भारत को खेल एवं व्‍यावसायिक सम्‍बंध भी तोड़ लेने चाहिए. भारत, पाक स्‍थित आतंकवादी संगठनों से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है. बोम्‍बे कांड, कंधार काबुल की हवाई जहाज हाइजैक घटना, संसद, अक्षरधाम की नृशंस घटना, जयपुर, दिल्‍ली के बम कांड, मुंबई की ताज बर्बर घटना से भी यदि भारत सबक नहीं लेता तो भारत के दुर्भाग्‍य को कोई नहीं बदल सकता. हम विकास की बातें करते हैं; क्‍या इसी के चलते विश्‍व के सर्वशक्‍तिमान बनने की बातें करते हैं. जब पड़ौसी से खतरा हो तो हम घर में किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं; यह बात हमारे राजनेताओं को क्‍यों नहीं समझ में आती. आरक्षण, अयोध्‍या की रामजन्‍म भूमि और बाबरी मसजिद जेसी थोथी राजनीति की तरह आतंकवाद को भी हलके से लेना अब छोड़ कोई ठोस कदम उठायें जायें तो ही सार्थक भविष्य है भारत का. सभी बातें बाद में हों, सबसे पहले पाकिस्‍तान का बहिष्‍कार हो.

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. हिन्दुस्तान का दर्द द्वारा आयोजित ''बहस'' में भाग लेने के लिए शुक्रिया
    आपका सहयोग लगातार हमें मिलता रहेगा ऐसी हम आशा करते है
    जय हिन्दुस्तान-जय यंगिस्तान
    संजय सेन सागर

    ReplyDelete
  2. निश्चित ही पकिस्तान आतंकवाद का पोषक है और उसका बहिष्कार भी होना चाहिए अच्छी राय रही आपकी !

    ReplyDelete
  3. सही कहा आपने, पाकिस्तान के जो हालत हैं उस हिसाब से अब वहाँ इस तरह की घटनाएँ आम हो गईं हैं| इसके लिए हमारी सरकार को तुंरत कोई ऐसा एक्शन लेना पड़ेगा जिससे इसका तत्काल प्रभाव से निवारण हो सके |

    लेकिन पाकिस्तान के साथ साथ दुनिया के हर देश में हो रहा आतंक न ही मुसलमानों की वजह से है, ना ही इस्लाम की वजह से | यह है दुनिया का सबदे बड़ा गुंडा देश अमेरिका की वजह से |

    ReplyDelete
  4. अच्छा लिखा है
    बहुत खूब दोस्त !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...