Skip to main content

बहस का आगाज़-दो कविताओं से


हिन्दुस्तान का दर्द द्वारा आयोजित बहस का आगाज़ कर रहे है हम दो कविताओं के माध्यम से जिसे लिखा है ! संजीव बर्मा जी ने एवं दूसरी रचना को सजाया है विनोद बिस्सा जी ने तो पढिये इन कविताओं को और दीजिये बहस पर अपनी राय !!



तुमको मालूम ही नहीं, शोलों की तासीर.
तुम क्या जानो ख्वाब की कैसे हो ताबीर?

बहरे मिलकर सुन रहे, गूंगों की तक़रीर,
बिलख रही जम्हूरियत, सिसक रही है पीर.

दहशतगर्दों की हुई, है जब से तक्सीर.
वतनपरस्ती हो गयी, खतरनाक तक्सीर.

फेंक द्रौपदी खुद रही फाड़-फाड़ निज चीर.
भीष्म द्रोण कुरु कृष्ण कृप, घूरें पांडव वीर.

हिम्मत मत हारें- करें, सब मिलकर तदबीर.
प्यार-मुहब्बत ही रहे, मज़हब की तफसीर.

सपनों को साकार कर, धरकर मन में धीर.
हर बाधा-संकट बने, पानी की प्राचीर.

हिंद और हिंदी करे, दुनिया को तन्वीर.
बेहतर से बेहतर बने, इंसान की तस्वीर.

हाय! सियासत रह गयी, सिर्फ स्वार्थ-तज़्वीर.
खिदमत भूली कर रही, बातों की तब्जीर.

तरस रहा मन 'सलिल' दे, वक्त एक तब्शीर.
शब्दों के आगे झुकी, जालिम की शमशीर.

-आचार्य संजीव 'सलिल', संपादक दिव्य नर्मदा

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. वर्मा जी आगाज़ मे ही मजा आ गया अच्छा लिखा है !

    ReplyDelete
  2. verma ji...ka aagaj,hum yuva log ko ek himamat deti hai.

    ReplyDelete
  3. आपकी रचना पड़कर सुखद अनुभव हुआ
    अच्छी नज्म
    आतंकवाद का खात्मा जरुरी है !

    ReplyDelete
  4. मैं हूँ , मजबूर , बेहतर है , मुझे मजबूर रहने दो ,
    ये दिन नाज़ुक बहुत हैं मुझको तुमसे दूर रहने दो .

    जो तुमको , चाहता हूँ , तो बताना क्या जरूरी है ,
    दिखावे के हैं ' ये दस्तूर ' , ' ये दस्तूर ' रहने दो .

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...