Skip to main content

संकट के समय भगवान


विनय बिहारी सिंह

एक अत्यंत छात्रा को दसवीं कक्षा की परीक्षा देनी थी। उसे तो भोजन के ही लाले पड़े थे। फीस कहां से देती। साल भर की फीस बाकी थी। इसके अलावा एक जरूरी किताब भी खरीदनी थी। फार्म भरने की फीस भी देनी थी। कुल राशि करीब ५०० रुपए बैठ रही थी। यह लड़की के लिए पहाड़ जैसा धन था। उसके मां- बाप महीने में १० दिन मजदूरी करते तो किसी तरह पेट चल जाता था। लड़की ने सोचा अब तो वह परीक्षा में नहीं बैठ पाएगी। सारी तैयारी बेकार ही है। वह दिन रात भगवान को याद करने लगी- हे भगवान तुम्हीं इस संकट से उबार सकते हो। तुम्हीं मेरी नैया पार लगा सकते हो। क्या मैं परीक्षा में नहीं बैठ पाऊंगी? कुछ करो भगवान, मेरे ऊपर कृपा करो। जिस दिन सभीबच्चे प्रवेश पत्र लेने जा रहे थे, लड़की गुमसुम बैठी थी। तभी उसके घर एक अन्य लड़की आई और बोली- प्रवेश पत्र लेने चलोगी नहीं? वह बोली- मैं तो फीस जमा नहीं कर पाई। प्रवेश पत्र कैसे मिलेगा? उसे उसके घर आई लड़की ने बताया- तुम्हें पता नहीं है, शैलजा मैम ने तुम्हारी पूरी फीस भर दी है और तुम्हारे लिए एक सेकेंड हैंड पुस्तक भी उन्होंने ले रखी है। लड़की तो भौंचक रह गई। यह क्या? उसकी खुशी का पारावार नहीं रहा। वह तुरंत तैयार होकर उस लड़की के साथ स्कूल पहुंची। शैलजा मैम को ढूंढा। उसके कुछ बोलने के पहले ही शैलजा मैम बोलीं- कहां थी तुम। जाओ जल्दी प्रवेश पत्र ले लो। इस लड़की की आंखों में आंसू थे। उसने पूछा- आपने मेरी फीस भर दी मैम? मैम ने कहा- हां, तो क्या हुआ? लड़की ने पूछा- आपका बहुत रुपया खर्च हो गया न मैम? शैलजा मैम खिलखिला कर हंस पड़ीं और बोलीं- तो क्या हुआ? प्रिंसपल साहब ने कहा कि गरीबी के कारण एक लड़की का एक साल बरबाद हो जाएगा। मैं भी गरीबी का दुख जानती हूं। मैंने भी एक बार परीक्षा में नहीं बैठ पाई थी और तब कितना रोई थी। वह कहानी फिर दुहराई जाए, मैं नहीं चाहती। आखिर हम मनुष्य क्यों हैं?

Comments

  1. विनय जी बहुत सुन्दर लेख!!

    ReplyDelete
  2. एक बेहद सार्थक लेख के लिए बधाई !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...