Skip to main content

आओं ढूंढे छत्तीसगढी लोक संगीत का चोर .....

अभी मैंने न्यूज़ चैनलों में नई फिल्म "दिल्ली ६ " की बहुत सी तारीफ सुनी शीर्षस्थ लोगो ने , जिन्होंने फ़िल्म को १० न देते हुए सरलता सादगी और न जाने बहुत से भारी भरकम शब्दों से पुष्पंम सम्र्परप्यानी करते हुए तारीफों के पुल बान्ध डाले किसी ने यहाँ यह भी कहा कि हर इन्सान में एक अच्छाई जरूर होती है उस अच्छाई को ही फ़िल्म में दिखाने प्रयास किया गया है , उसे पहचान के उसे निखारना चाहिए वगैरा ... वगैरा .. पर मै इन सब में नही पड्ना चाह्ता हो सकता है की फ़िल्म अच्छी भी हो तारीफ़ के काबिल भी को पर मै आज सारे छत्तीसगढ़ की और से उनसे यही पूछना चाह्ता हुं की "दिल्ली ६ " में एक संगीत सुनने मिल रहा है वह कहा से है
संगीत :- सास गारी देथे ननद गारी देथे , करार गौदा फुल .......... अगर उनके पास जवाब हो तो मुझे जरूर बताये , वो छत्तीसगढी भाषा में है इससे तो इंकार नही किय जा सकता इसका मतलब साफ है की वो छत्तीसगढ़ के लोक संगीत से लिया गया है, तो कहो हा की यह छत्तीसगढी लोकसंगीत से लिया गया है इसमे हर्ज क्या है सीधे-साधे बेचारे छत्तीसगढी उस गाने की सफ़लता में हिस्सा नही मांग रहे वो तो बस ये कह रहे है की छत्तीसगढी लोक संगीत से लिया है और जो सच भी है तो बस आप उसमे उल्लेख करे की छत्तीसगढी लोकसंगीत से है लेकिन उन बेचारो को वो नाम भी नही मिल रहा।

मै बताता हु की वो छत्तीसगढी कैसे लोग है बड़े शहर से तो उनका दूर दूर तक कोई नाता नही है उनमे से कुछ ने तो शायद जहां वो गाना गाया गया , बना उस शहर नाम भी ना सुना हो, ये इतने सीधे लोग है जो कभी अपने बच्चे को बड़ी खिलोंनो की दुकाने के रास्ते से इसलिए नही ले जाते कि उनका बच्चा कभी खिलोंनो की दुकान देख खिलोंनो की फरमाइश न कर दे , नून और चाऊँर में सारी जिन्दगी निकाल देते है यही वजह है की चाँवल वाले बाबा ने ने इसका भरपूर फायदा उठाया और सत्ता में काबिज है । इतने सीधे लोग है ये तो भला बताईये कि उन्हें क्या पता की वो अपने लोक संगीत को रजिस्ट्र्ड करा ले उन्होंने गा दिया और गुनगुनाते रहे यही सोच के की ये हमारे आलावा किसी और के काम का नही पर उन्हें क्या पता छत्तीसगढी लोकसंगीत जिसे घर घर में गुनगुनाया जाता है सावन में [हल ] नागर जोतते हुये इसी लोकसंगीत को वो गुनगुनते हुए दू एक्ड जमींन अकेले बैल के साथ जोंत देता था । पर अब वो बीती दिनों की बात हो गई अब तो इस लोकसंगीत को फ़िल्म में लिया जा चुका है और अब उसी गाने के बजाने पर आपको रायल्टी संगीत कम्पनी को देनी होगी तो ये है किस्मत का फेरा जिसने गाना लिखा बनाया वे कभी कभी छत्तीसगढ में अन्दुरुनी ग्रामीण अंचलो मे छत्तीसगढी कार्यकर्म कर लेते थे जिससे उनकी दाल रोटी चल जाती थी अब संगीतकार और कम्पनी का लेबल लगने से वो भी जाती रही तो छतीसगढ वालो सावधान हो जावो और जो भी इस तरह के गीत,संगीत, लोकसंगीत जिन्होंने भी छतीसगढ , छत्तीसगढी में जिस किसी ने गाया है उसे रजिस्ट्र्ड करा ले क्यो कि अब "दिल्ली ६ " में छत्तीसगढी लोकसंगीत कि सफलता के बाद ओँर भी इस तरह लोक लोभावन छत्तीसगढी लोकसंगीत तोड मरोड़ के अपने नाम से फिल्म में दिखने की प्रथा की शुरुवात हो चूकी है और अगर किसी को .....
संगीत :- सास गारी देथे ननद गारी देथे , करार गौदा फुल .......... छात्तिसगाढी लोक संगीत का चोर ..... मिले तो वो जरुर उसे उसके मूळ रचियता से मिलवा दे ।

Comments

  1. अच्छा लिखा है ,मैं आपकी वेबसाइट पर भी गयी हूँ काफी अच्छा प्रयास है आपका !

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया दोस्त आपने चोरी पकड़ ली !!
    अब क्या किया जाये वह कुछ नया तो बचा नहीं है इसलिए ये सब कर रह है !

    ReplyDelete
  3. अच्छा लगा मुझे की कोई छोटी चीज़ को देश के सामने तक ले जा रहा है ,इस पर बिबाद जरुरी नहीं है !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...