Skip to main content

और अब एहसास .................आरती "आस्था"

१८.०९.२००७  

यह सही है कि हर किसी को उसकी पात्रतानुसार ही मिलता है ,मिलना भी चाहिये. लेकिन प्यार देने के लिए पात्रता का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिये | हो सकता है आपका प्यार उसे पात्र बना दे |

२८.१०.२००७ 

जिंदगी इम्तहान नहीं केवल इम्तहान लेती है और अगर आपके अन्दर सफल होने के लिए अपेक्षित जुझारूपन, धैर्य और समझ नही है तो पक्का मानिये आप खोएंगे और इस हद तक खोएंगे कि एक दिन आपके पास खोने के लिए भी कुछ नहीं बचेगा |

 ०८.११.२००७

यथार्थ से यथार्थवादी इंसान किसी न किसी से कहीं न कहीं भावनात्मक रूप से जुदा जरूर होता है | 

२९.११.२००७

 हमारे बहुत से निर्णय हमारी मन:स्थिति पर निर्भर करते हैं |

२८.०७.२००८

जिसकी जिंदगी में आप कोई महत्व नहीं रखते वह भी आपकी उपेक्षा से आहत होता है |

०१.१२.२००८

कोई भी  दो इंसान एक- दुसरे के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण नहीं हो सकते |

११.१२.२००८

जब अन्दर  शान्ति होती है तो बहार शोर अच्छा नहीं लगता है | और जब अन्दर शोर होता है तो बहार कि शान्ति झेलना बहुत मुश्किल हो जाता है |

१७.१२.२००८ 

 जिदगी के सच के सामने दुनिया के सारे सच बेमानी होते हैं |

 १८.१२.२००८

 बहुत बार वाही लोग हमें बिल्कुल नहीं समझते जो बहुत ज्यादा समझते हैं |

२०.१२.२००८ 

कभी - कभी इन्सान कुछ लोगों से दूर इसलिए भागता है क्योंकि वह नहीं आना चाहता है अपने  ही करीब | 

२३.१२.२००८

 किसी की इतनी ज्यादा परवाह न करो कि उसे तुम्हारे सही होने पर शक होने लगे |

३०.१२.२००८

विश्वास किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी होता है , सही है लेकिन इस विश्वास की जरूरत दिल के रिश्ते में ज्यादा होती है बनिस्पत खून के रिश्ते के |

३०.१२.२००८

कितनी  अजीब होती है वह स्थिति जब कोई इंसान एक ही समय रोना और हँसना दोनों चाहे | वैसे कितनी  ही अजीब क्यों न हो यह स्थिति जिन्दगी में आती कई बार है |

 १९.०१.२००९

समझदारी  वास्तव में .बेवकूफी के सिवाय कुछ और नहीं है क्योंकि यदि आप समझ्दार (बेवकूफ) हैं तो आप ऐसे बहुत से कार्य नहीं करेंगे यहाँ तक कि सोच के स्तर पर भी जिनसे आपको खुशी मिल सकती है और दूसरे को बहुत ज्यादा कष्ट भी नहीं होगा |  

२१.०१.२००९

बहुत बार  चीजें टूटती- बिखरती हैं केवल इसलिए कि और मजबूती से जुड़ सकें ........ इसलिए कि कुछ चीजें ग़लत जगह ...... ग़लत तरह से जुड़ गई होती हैं और हमने उन्हें ही सही मान लिया होता है ........ भगवान चाहता है कि उन गलतियों को भी सुधार लें हम ............ वह हमें एक अवसर देता है चीजों को तोड़-बिखराकर ......... उस अवसर को खोना नहीं चाहिए हमें |

 २३.०१.२००९

जहाँ से हम भाग जाना चाहते हैं वहां हमें कोई (अद्रश्य शक्ति ?) रोक लेती है और जहाँ ठहर जाना चाहते हैं , वहां से हमें जाना ही पड़ता है |

२४.०१.२००९

 विलुप्तप्राय: चीजें विलुप्तप्राय: लोगों को मिलती रहती हैं |

२५.०१.२००९ 

लोग शब्दों पर ध्यान देते हैं भावनाओं पर नहीं |

२६.०१.२००९

इन्सान की पहचान इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है कि वह इसके लिए बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने के लिए तत्पर रहता है | यूँ ही किसी रोज यह सही है कि एक समझदार व्यक्ति हर किसी से एक निश्चित दूरी बनाकर चलता है लेकिन इस दूरी का विस्तार उन व्यक्तियों के बीच ज्यादा होता है जिनमें पूर्व में कभी घनिष्टता रही होती है | .

 -जब आप सच बोल रहे हों और कोई आप पर विश्वास नहीं कर रहा हो तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपकी समस्या नहीं है बल्कि विश्वास न करने वाले की है | लेकिन जब आप झूठ बोल रहे हों और आपका अपना कोई आप पर विश्वास न करे तो आपको सोचने की जरूरत है कि ऐसी कौन सी चीज है जो आप सही अनुपात में अपने रिश्ते को नहीं दे पाए |

-व्यस्तता ! कितना उपयुक्त शब्द है दूसरों की उपेक्षा करने का और वह भी बिना किसी शिकायत का मौका दिए |

- जिंदगी  अक्सर हमें वह सिखाती है जो हमारे लिए जरूरी होता है न कि वह जो हम जरूरी समझते हैं |

- बहुत  से इन्सान उस चीज का विरोध करते हैं जिसका वास्तव में वह विरोध नहीं करना चाहते हैं  ऐसा करना का कारण कुछ और नहीं उनका वह होने की दिशा में बढाया गया पहला कदम होता है जो वह होना चाहते हैं लेकिन होते नहीं |

- जो बहुत  मजबूत होता है वही रेजा- रेजा टूटकर बिखरता भी है |

- हमारे  साथ अच्छा - बुरा जो भी होता है वह महज भूमिका होती है हमारे वह बनने की जो कि ईश्वर हमें बनाना चाहता है, हमारे वहां पहुँचने की जहाँ कि ईश्वर हमें पहुँचाना चाहता है |

- अक़्सर  जिन्दगी में सब कुछ होता है सिवाय जिन्दगी के |

- गुनाह करके सजा पाना और  बिना गुनाह के सजा पाने में मूलभूत अन्तर यह होता है कि पहली स्थिति में केवल एक बार सजा मिलती है और जिसको कष्ट पहुँचता है उसकी ओर से मिलती है | लेकिन दूसरी स्थिति में हम बार-बार सजा पाते हैं और वो भी अपने आप से | हाँ , वह एक टीस..... कसक .......... जो मन में रह जाती है हमेशा के लिए जब-तब सिर उठाकर परेशान करती रहती है हमें कहकर कि कितना अच्छा होता कि वह गुनाह हमने कर लिया होता ..........| सोच के स्तर पर भी जब हमने अपशब्द न किया हो ( कार्यरूप में परिणति तो दूर कि बात ) तब भी हमें सजा मिले .......... मिलती है ..... ऐसे में अच्छा तो यही है कि हम जी भरकर जियें ........जीभरकर गलतियाँ करें........वैसे भी कहा तो जाता ही है ' टु एर्रोर इज ह्यूमन ' एक बात और उनसे कोई गलती नहीं होती जो कोई काम नहीं करते, लेकिन आपको क्या लगता है - ऐसे लोग वास्तव में कोई गलती नहीं करते ? जी हाँ , वे कुछ न करके इतनी बड़ी गलती करते हैं कि दूसरी किसी गलती को मौका ही नहीं देते ...........| कोई दूसरी गलती उनके सामने टिकती ही नहीं है| यह जरूर है कि कुछ गलतियाँ ऐसी होती है जिनकी सजा यदि इन्सान को जीवन भर दी जाए तो भी कम है ........|

- "खोना नहीं चाहती तुम्हें इसलिए नहीं की कभी कोशिश पाने की भी क्योंकि यदि पा लिया तो खोना  तय है |"


Comments

  1. आस्था जी सच आपने जिंदगी का रहस्य समझा दिया मैं आपको बता नही सकता की आपने कितना अच्छा लिखा है बहुत खूब!!

    ReplyDelete
  2. बेहद खूबसूरत लिखा है बधाई हो अच्छे लेख के लिए

    ReplyDelete
  3. आपके लेखन ने काफी प्रभावित किया...
    बड़ी सटीकता से आपने बहुत कुछ कह दिया !!!
    बधाई हो ो!!

    ReplyDelete
  4. kya kahu aapko lajwab likhti hai aap. sach hai ki pakar khona tay hai lekin kya is darr se use pane ke chand khubsurat lamho ko kho dena bhi to thik nahi. phir bhi jo likha satik likha

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

सताता है रुलाता है,पर माँ कहता है

संजय सेन सागर जी हिन्दुस्तान का दर्द के संपादक है और उनकी यह रचना दैनिक भास्कर के ''रसरंग'' में पहले पढने को मिली थी जिसे आज तक संभाल कर रखा था आज आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूँ,मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की यह नज्म आपके दिल तक पहुंचेगी... संजय सेन सागर जी ने अपनी उम्र से बहुत ही बड़े काम किये है,उनकी आयु अभी मात्र २० साल है और उन्होंने अभी से ही बह मुकाम हासिल कर लिया है जिसे हासिल करने मे एक लम्बा अर्सा बीत जाता है. तो आप आनंद लीजिये इस नज्म का और हम कामना करते है की आप सदा माँ के आँचल के तले बने रहें.... वह अब भी मुझे मां कहता है। सताता हैं रुलाता है कभी कभी हाथ उठाता है पर है वह मुझे मां कहता है। मेरी बहू भी मुझे मां कहती हैं उस सीढ़ी को देखो,मेरे पैर के इस जख्म को देखो, मेरी बहू मुझे उस सीढ़ी से अक्सर गिराती है। पर हाँ,वह मुझे मां कहती है। मेरा छोटू भी बढिया हैं, जो मुझ को दादी मां कहता है, सिखाया था ,कभी मां कहना उसको अब वह मुझे डायन कहता हैं पर हाँ कभी कभी गलती सें वह अब भी मुझे मां कहता है। मेरी गुड़िया रानी भी हैं ,जो मुझको दा...

Special Offers Newsletter

The Simple Golf Swing Get Your Hands On The "Simple Golf Swing" Training That Has Helped Thousands Of Golfers Improve Their Game–FREE! Get access to the Setup Chapter from the Golf Instruction System that has helped thousands of golfers drop strokes off their handicap. Read More .... Free Numerology Mini-Reading See Why The Shocking Truth In Your Numerology Chart Cannot Tell A Lie Read More .... Free 'Stop Divorce' Course Here you'll learn what to do if the love is gone, the 25 relationship killers and how to avoid letting them poison your relationship, and the double 'D's - discover what these are and how they can eat away at your marriage Read More .... How to get pregnant naturally I Thought I Was Infertile But Contrary To My Doctor's Prediction, I Got Pregnant Twice and Naturally Gave Birth To My Beautiful Healthy Children At Age 43, After Years of "Trying". You Can Too! Here's How Read More .... Professionally ...