Skip to main content

हमारी सोच हमारा दर्द


कभी कभी सोचता हू कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दर्द क्या है। सडा हुआ सिस्टम, गला हुई राजनीति या फिर बढती हुई लोगो की तादाद। क्या हो सकता है हिंदुस्तान का दर्द। आतंक के सामने घुटने टेक देने की प्रवत्ति, या बेडियो में जकडा हमारा इतिहास। आजादी के केवल ६० सालो के भीतर ही हम फिर गुलाम बन गए है और इस बार गुलाम बनने वाला कोई बाहरी आतताई नही बल्कि हमारी सोच है। ये वही सोच है जो पीढी दर पीढी हमारे खून में बहती चली आ रही है। जो देश आक्रमण करना नही जानता अन्याय का प्रतिकार करना नही जानता, धीमे धीमे खत्म होने लगता है। हम डरपोक लोगो ने पिछले दस हजार सालो में एक ही हमला किया वो भी किवदंती बन चुके राम के साथ मिलकर। वरना तो हम हमले झेलते आए है। एक फ़िल्म हू तू तू देखिये, इसमे एक सीन में मास्टर जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर की और इशारा करते हुए कहते है कि आजादी अगर इनकी अदा से मिलती तो आज देश की तस्वीर कुछ और ही होती। अमेरिका और हम अति का शिकार हुए है। उसने बन्दूक के बल पर स्वतंत्रता हासिल की और हमने अहिंसा के बल पर। अमेरिका ताकत के दम पर दुनिया को गरियाने लगा और हम इतने अहिंसक हो गए की अपनी सुरक्षा भी नही कर पाए। हमारी गाँधीवादी सोच ही हमारा सबसे बड़ा दर्द है।

Comments

  1. बहुत सही बात कर रहे हैं, ज़्यादा हर चीज़ ख़्रराब है, कहा भी गया है ज़ुल्म सहना ज़ुल्म करने से ज़्यादा बड़ा पाप है!

    ReplyDelete
  2. विपुल जी बहुत खूब!अच्छा लिखा है !!

    ReplyDelete
  3. सत्य और एकदम सटीक लेखन बहुत बढ़िया लिखा आपने!!

    ReplyDelete
  4. बहुत उम्दा!!
    अच्छा लेख लिखा आपने!!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...