Skip to main content

उनके मुंह से निकला था- हे राम

विनय बिहारी सिंह

महात्मा गांधी को जब गोली लगी थी तो वे गिर पड़े थे और उनके मुंह से निकला था- हे राम। अपने जीवन काल में उन्होंने अपने प्रिय जनों से कहा था- मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब मरूं तो मेरे मुंह से राम का नाम ही निकले। वे जीवन भर ईश्वर के भक्त हो कर रहे। हर सुबह और शाम वे पूजा करते थे। हर रोज सार्वजनिक रूप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता था। वे मानते थे कि सबका मालिक भगवान ही है। अनेक लोगों को उनका भजन याद है- ईश्वर, अल्ला तेरे नाम। सबको सन्मति दे भगवान।
एक बार महात्मा गांधी का एपेंडिक्स का आपरेशन होना था। डाक्टर चाहते थे कि उन्हें बेहोश करने की दवा दी जाए। तब आपरेशन किया जाए. गांधी जी ने कहा- नहीं । मैं बिना बेहोशी की दवा खाए, पबरे होशो हवास में आपरेशन कराना चाहता हूं। कोई सामान्य आदमी होता तो डाक्टर राजी नहीं होते। लेकिन बात महात्मा गांधी की थी। डाक्टरों को राजी होना पड़ा। गांधी जी का पेट चीरा गया और वे आराम से आपरेशन कराते रहे। चिल्लाना तो दूर, वे उल्टे मुस्कराते रहे। कितनी सहन शक्ति थी गांधी जी मे।ोोमो

Comments

  1. बहुत ही खूबसूरत रचना....!!!! सच के बाकिफ कराया आपने!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...