Skip to main content

मुश्किलें...........!!

मुश्किलें उनके साथ जीने में हैं...
जिनके हाथ इतने मजबूत हैं कि
तोड़ सकते हैं जो किसी भी गर्दन....!!
मुश्किलें उनके साथ जीने में हैं...
जो कर रहे हैं हर वक्त-
किसी ना किसी का.....
या सबका ही जीना हराम....!!
मुश्किलें उनके साथ जीने में हैं...
जिनके लिए जीवन एक खेल है...
किसी को मार डालना ......
उनके खेल का इक अटूट हिस्सा !!
मुश्किलें उनके साथ जीने में हैं...
जो देश को कुछ भी नहीं समझते...
और देश का संविधान....
उनके पैरों की जूतियाँ....!!
मुश्किलें उनके साथ जीने में हैं...
जो सब कुछ इस तरह गड़प कर रहे हैं...
जैसे सब कुछ उनके बाप का हो.....
और भारतमाता !!........
जैसे उनकी इक रखैल.....!!
मुश्किलें उनके साथ जीने में हैं...
जिनको बना दिया गया है...
इतना ज्यादा ताकतवर.....
कि वो उड़ा रहे हैं हर वक्त.....
आम आदमी की धज्जियाँ.....
और क़ानून का सरेआम मखौल.....!!
...........दरअसल ये मुश्किलें......
हम सबके ही साथ हैं.....
मगर मुश्किल यह है....
कि..............
हमें जिनके साथ जीने में.....
अत्यन्त मुश्किलें हैं.....
उनको.........
कोई मुश्किल ही नहीं......!!??

Comments

  1. बहुत ही खूबसूरत रचना....!!!!

    ReplyDelete
  2. बहुत खूब लिखा है दोस्त
    आम आदमी सच मै पूंजीपतियों के लिए कुछ नहीं है
    और हम सब सिर्फ सोचते रहते है ..पर करते तो कुछ नहीं naa

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...