Skip to main content

यही जीवन है

विनय बिहारी सिंह

कल केला बेचने वाले ने कहा- सर, कल रात सामने की बिल्डिंग के दरबान ने हम लोगों से दो घंटे तक बातचीत की। बिल्कुल मजे से बात हुई। आज यहां केला बेचने आया तो पता चला- उस दरबान की मौत हो गई। बताइए, यह कैसे हो गया? मुझे लगा कि भीतर से वह इस घटना से हिल गया है। नौजवान लड़का है। इस तरह का उसका यह पहला अनुभव है। मैंने कहा- यही जीवन है भाई। किसी संत कवि ने कहा है- पानी केरा बुदबुदा, अस मानुस की जाति। पानी के बुलबुले जैसा मनुष्य की नियति है। क्या पता पानी का बुलबुला कब फूट जाए। फिर भी बेईमानी करने के लिए कुछ लोग किसी हद तक गिरे जा रहे हैं। किसी का नुकसान कर, किसी को कष्ट देकर भी अपना भला हो रहा है तो वे खुश हो जाते हैं। उन्हें नहीं पता कि एक दिन यह सारा बेईमानी का पैसा धरा रह जाएगा। इसके जवाब में वे कहेंगे- धरा कैसे रह जाएगा? मेरे बाल- बच्चे इसका उपभोग करेंगे। लेकिन भाई, आप तब कहां रहेंगे, सोचा है? कैसे बाल बच्चे? उनके भी बाल- बच्चे होंगे। फिर उन बाल- बच्चों के भी बाल- बच्चे होंगे, फिर उनके बच्चे। औऱ इस तरह आप भुला दिए जाएंगे। क्योंकि सात पीढ़ी या आठ पीढ़ी के पूर्वजों को कौन याद रखता है? हमारा मोल मिट्टी के बराबर है। इसलिए- १०० प्रतिशत अगर अपने प्रति सोचते हैं तो क्यों न कल से अपने लिए ९९ प्रतिशत ही सोचें और एक प्रतिशत दूसरे जरूरतमंद लोगों के लिए सोचें। सिर्फ एक पैसा। तब हमारा विस्तार हो जाएगा। हम सिर्फ अपने में नहीं सिमटे रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...