Skip to main content

जीवन में ऐसा क्षण

विनय बिहारी सिंह

सुबह से लेकर सोने तक हमारे मन में जाने कितने तरह के विचार आते औऱ जाते हैं। गौर कीजिए तो आश्चर्य होता है। ये विचार हमारे दिमाग को थका देते हैं। इसीलिए रात को हमे सोने की जरूरत पड़ती है। हम दिन भर के कामकाज के बाद शारीरिक रूप से तो थकते ही हैं, मानसिक रूप से भी थक जाते हैं। रात भर गहरी नींद में सो कर फिर से हम तरोताजा हो जाते हैं। क्या जगे रहने के दौरान हमारे जीवन में कोई ऐसा क्षण आता है कि हम प्रेम
से सराबोर होते हों। हममें से कई लोगों के जीवन में ऐसा क्षण आता ही नहीं कि हम ईश्वर कें प्रेम से सराबोर हो सकें। संत महात्माओं ने कहा है कि हर रोज दिन में कुछ क्षण एेसे निकालिए कि आपके दिमाग में कोई विचार ही हो। सिवाय ईश्वर के प्रेम के। मानो आप मिनट या मिनट ईश्वर के प्रेम से नहा रहे हों। सब कुछ ईश्वर में डूब गया है। आपका अस्तित् भीईश्वर में डूब गया है। एेसा रोज करने से आप पाएंगे कि आपके भीतर एक नई ताजगी एख नया उमंग पैदा रहा है। यह अद्भुत प्रयोग एक बार सबको करना चाहिए। आशीर्वाद यहीं से शुरू होता है।

Comments

  1. जग में सुन्दर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम. आपका प्रयास सराहनीय है. सादर बधाई.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...