Skip to main content

अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजे

बेटियों को जन्म से पहले ही मार देने के यूं तो आपने कई कहानियां सुनीं होंगी. पर हम आपको जो दास्तां बताने जा रहे हैं. उसे जानकर आप न सिर्फ दंग रह जाएंगे, बल्कि सभ्यता के पर्दे के पीछे छुपे समाज के सच से भी वाकिफ हो जाएंगे. ये कहानी डॉक्टर महिला मीतू खुराना की है, जिसने कोख में पल रही अपनी बेटियों को बचाना चाहा तो जमाना दुश्मन बन गया. मीतू खुराना का कहना है कि मीतू के अनुसार गर्भ के दौरान ही उनके पति, जो खुद पेशे से एक डॉक्टर हैं, ने लिंग परीक्षण करवाया. जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी के गर्भ में जुड़वां बेटियां हैं तो मीतू के ऊपर गर्भपात का दबाव बढ़ गया. मीतू पर दबाव डाला गया कि वह अपने पेट में पल रही बेटियों का गर्भपात करवा लें, अगर दोनों नहीं तो कम से कम एक बेटी को तो पेट में मार ही डालें. मगर मीतू अपनी बच्चियों को मरने नहीं देना चाहती थीं. यहीं से मीतू की जंग शुरू हुई. मीतू ने ना सिर्फ जुडवां बेटियों को जन्म दिया बल्कि पिछले तीन साल से उनकी परवरिश भी अकेले कर रही है. उन्होंने पति के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज करवा दिया. जरा सोचिए कि सभ्य समाज की ये तस्वीर कितनी घिनौनी दिखती है. इंसाफ की इस राह पर मीतू को कई ठोकरें भी खानी पड़ीं. अकेले ही बेटियों को पालना, अकेले ही ये लड़ाई लड़ना. इंसाफ की राह पर निकली तो अकेले ही थीं, लेकिन बढ़ती गईं, तो कारवां भी जुड़ता गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने बताया कि आयोग ने केस अब अपने हाथ में ले लिया है. दोषियों को जो भी कड़ी से कड़ी सजा हो सकती है वो दिलवाई जाएगी, लेकिन बरखा के ऊपर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वह केस वापस ले ले. मीतू को भी अपनी बेटियों की हिफाज़त की फिक्र हमेशा लगी रहती है. उनका आरोप है कि ससुराल वालों की तरफ से लगातार धमकियां मिलती रही हैं. अपनी कोख की खातिर मीतू ने पूरे ज़माने से दुशमनी मोल ली लेकिन अपनी अजन्मी बच्चियों को खुद से अलग होने नहीं दिया, भले ही उन्हे कितनी दिक्कतों का सामना करना पडा. ऐसा करके मीतू ने उन तमाम लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है जो जन्म से पहले ही बेटियों को मार देते है.

Comments

  1. soniya ji waqai bahut khoob likha hai aapne. padhe likhe log bhi betiyo ke bare mein itni giri hui soch rakhte hain padhkar kafi dukh hua.

    ReplyDelete
  2. kripya aisi hi likhti rahen. samaj ke sach ko dikht rahe. dhanyavaad!

    ReplyDelete
  3. sach likha hai aapne...naa jaane kitni bhroon hatiyaaye hoti hain har roj......

    ReplyDelete
  4. aapne likhaa to bahut achchha hai par sabhi log aise sochenge to sansaar kaise chalega sansaar ki rachnaa hi ruk jaayegi .ye bhrun hatya karane ya karne wale doctor jese logo ko to faansi de deni chahiye ye samaj or desh dono ke dushman hain

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...