Skip to main content


क्या गाँधी के विचारों के नाम पर निठारी के नर-पिशाचों को छोड़ने की भूल से हजारों कोहली और पंधेर को जन्म नही देंगे ??????
पिछले साल इसी दिन "गाँधी के विचारों की प्रासंगिकता " विषय पर एक गोष्ठी में गया था । चर्चा में मूल उद्येश्य से भटके वक्तागण वही पुरानी घिसी-पिटी बातें को लेकर गाँधी गुणगान में लगे थे । बात होनी चाहिए थी किआज २१ वीं सदी में गांधीवाद कितना प्रासंगिक है ? लेकिन पुरी चर्चा से ये मुद्दा ही गायब था । क्या कीजियेगा हमारे यहाँ शुरू से इस महिमामंडन कि परम्परा रही है! जीवन पर्यंत इश्वर में अविश्वास रखने वाले बुद्ध की प्रतिमा आज उतने ही आडम्बर के साथ पूजी जाती है! गाँधी जो ख़ुद जीवन भर ऐसी चीजों का विरोध करते रहे आज उनके चेले उनके विचारों पर गोबर डाल रहे हैं ! गाँधी जिस राम का नाम लेते-लेते जहाँ से चले गए आज उसी राम का नाम लेने से उनके चेले घबराते हैं! विडंबना ही है साहब !आजीवन गाँधी स्वदेशी - स्वदेशी रटते रहे आज उनके छद्म अनुयायी विदेशी कंपनियों को भारत को लुटने का लाइसेंस दोनों हाथों से बाँट रहे हैं! अब कितनी बात बताऊँ इन गांधीवादियों की सुन-सुन कर पक जायेंगे आप

तो अब वापस चलते हैं गोष्ठी में । गोष्ठी में ७-८ प्रतिभागी बोल कर जा चुके थे । लगभग बापू के हर सिद्धांत सत्य ,अहिंसा और भाईचारा वगैरह-वगैरह सभी पर लम्बी -लम्बी बातें फेंकी जा चुकी थी । आगे एक छात्रा ने बोलते हुए कहा कि आज बापू के सिद्धांत कई तरह से प्रासंगिक है । क्षमा ,दया ,प्रेम और अहिंसा के सहारे समाज को बदला जा सकता है। समाज में बढ़ते अमानवीय कृत्यों को बापू के रस्ते पर चल कर ही रोका जा सकता है । अपने गाँधी -दर्शन के प्रेम में या शायद श्रोताओं का ध्यान खींचने के लिए व्यावहारिकता को ताक पर रख कर अंत में कह गई कि अगर निठारी कांड के अभियुक्तों को छोड़ दिया जाए तो उनको सुधार जा सकता है । सुनते ही मेरे अन्दर खलबली सी मच गई ।{ मैं ठहरा, गाँधी नही गांधीवाद का विरोधी ।मेरी नजर में गाँधी एक सफल राजनेता अवश्य हैं लेकिन उनके विचारों ( उनके व्यक्तिगतachchhi aadaton को छोड़ कर) से मेरा कोई सरोकार नही है । }main भी आयोजक के पास पहुँचा और २ मिनट का समय माँगा , संयोग से मिल भी गई । मैंने कहा - में कोई शायर या विचारक नही जो शेरो-शायरी और बड़ी -बड़ी बातों /नारों सच को झूट और झूट को सच बता सकूँ । मैं तो केवल कुछ पूछना चाहता हूँ आप सब से । क्या गाँधी के विचारों के नाम पर निठारी के नर -पिशाचों को छोड़ने की भूल कर हम और हजारों सुरेन्द्र & मोनिदर सिंह पंधेर को जन्म नही देंगे ?क्या आप एक भी ऐसे देश का नाम बता सकते हैं जहाँ आज अहिंसा को राजकीय धर्म बनाया गया और वहां अपराध नही है ? नही बल्कि जिस देश में (चीन तथा अरब देशो आदि में)जुर्म के खिलाफ कड़ी से कड़ी सज़ा का प्रावधान है अपराध भी वहीँ कम हैं । हकीकत से जी मत चुराइए । एक सवाल और जानना चाहूँगा कि अगर किसी लड़की / महिला के साथ बलात्कार हो रहा हो अथवा कोशिश कि जा रही हो तब क्या वो गाँधी के तस्वीर को याद करेगी ? क्या वो एक बार बलात्कारहो जाने पर दोबारा उन दरिंदो के सामने अपने को पेश करेगी ?या फ़िर अपने बचाव में हिंसा का सहारा लेगी ? इस उदाहरण से मैंने यह साबित करना चाह कि दूसरा गाल बढ़ाने वाली गाँधी के सिद्धांत हर जगह लागु नही हो सकते । और कब तक हम गाँधी - गाँधी चिल्लाते रहेंगे ?आज देश को विश्व को नए गाँधी , नए मार्क्स की जरुरत है , नए विचारों को आगे लाना होगा ताकि हम भी आगे जा सकें ।

Comments

  1. अहिंसा के विचारों के खिलाफत की बू आ रही है ,लेकिन दोस्त आपने जो लिखा है उसमे सत प्रतिसत बातें सच है इसे झुटलाया नही जा सकता !
    आज सुबह इसी विचारधारा को लेकर मेरी मेरे भाई से बहस हुई थी!!
    आपने सच कहा पर ''अभी हम कुछ कर पाने की स्तिथि में नही है जब की कोई और बड़ी हानि नही हो जाती!!

    ReplyDelete
  2. बहुत -२ धन्यवाद सर ,ब्लॉग पर आने और
    टिप्पणी देने के लिए .

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया....बहुत ही खूबसूरत लिखा है आपने!!

    ReplyDelete
  4. गांधी जी को यदि गोडसे ने न मारा होता तो उनको उनके ही कांग्रेसी ’शिष्यों’ ने मार दिया होता। तत्कालीन कांग्रेसी सरकार में बैठे जिम्मेदार नेता लोग उनसे बुरी तरह से fed up थे। जब भी तर्क में हार जाते थे तो अनशन की धमकी देकर emotional blackmail करते थे। उनकी बहुत इज्जत करने के कारण इस धमकी के आगे सब हथियार डाल देते थे।

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...