Skip to main content

बेवफा बीबी और उसके प्रेमी को उम्रकैद

ब्रिटेन में रहने वाली पाकिस्तानी मूल की यासिरा परवेज (22) और उसके प्रेमी इयन प्रीडल (44) को ब्रिटेन की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। यासिरा ने प्रीडल के साथ मिलकर साजिश के तहत अपने पति खुर्रम मुख्तार (22) की हत्या कर दी।
यासिरा और खुर्रम की अरेंज मैरेज वर्ष 2005 में हुई थी। शादी के बाद वह अपने इंग्लैंड स्थित घर एक्रिंगटन लौट गई। उसके पति उस समय कुछ जरूरी कागजात नहीं होने की वजह से ब्रिटेन नहीं जा पाए। ब्रिटेन आकर यासिरा के अपने से दोगुने उम्र के तलाकशुदा प्रीडल के साथ संबंध हो गए। इन दोनों ने मिलकर ब्लैकबर्न में हैप्पी शॉपिंग नाम का एक स्टोर खोला। यासिरा चाहती थी उसका पहला रिश्ता खत्म हो जाए।
इस तरह रची साजिशयासिरा अपने पति की हत्या का मकसद लिए हुए दिसंबर 2006 में 3900 मील दूर पाकिस्तान अपने साथी के साथ आई। दोनों ही दिसंबर 2006 में पाकिस्तान आए। फोर सीजन्स होटल में ठहर कर यासिरा ने अपने पति को इस होटल में मिलने के लिए फोन किया और यह बात किसी से बताने को नहीं कहा।
खुर्रम जैसे ही होटल के कमरा नं। 109 में आया उसकी कलेजे और पेट पर चाकूओं से वार किया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। होटल के वेटर ने इस सारी घटना को देख लिया था। दोनों ही शाम की फ्लाइट से लंदन उड़ चले। लेकिन उतरने के वक्त मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


दैनिक भास्कर के सौजन्य से -----

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...