Skip to main content

क्रेजी करतीं बांड गर्ल


क्रेजी करतीं बांड गर्ल

स्टाइल. सभी जेम्स बांड गर्ल में एक बात कॉमन है कि वे सभी बेहद आकर्षक, सेक्सी और आत्मविश्वास से लबरेज होती हैं। इन्हीं खासियत के आधार पर अब तक की पांच सेक्सिएस्ट बांड गर्ल का चुनाव किया गया है।


हेले बैरी
सेक्सिएस्ट बांड गर्ल में हेले बैरी सबसे पहले याद की जाती हैं। वह अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की पहली हीरोइन हैं, जिन्हें बांड गर्ल बनने का मौका 2002 में ‘डाय एनदर डे’ में जिंस के किरदार से मिला। मजेदार बात यह है कि बैरी 2005 में वस्र्ट एक्ट्रेस का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। इस पर उनका कहना था ‘टॉप पर रहने के लिए नीचे का पता होना भी जरूरी है।’ बैरी एफएचएम मैगजीन की 100 सेक्सिएस्ट विमन (2003) और वीएच-1 की टॉप 50 सेक्सिएस्ट बॉडीज (2005) में भी पहले नंबर पर रह चुकी हैं।अब ओल्गा की बारी‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ की बांड गर्ल के नए अवतार में ओल्गा कुरीलैंको नजर आ रही हैं। फिल्म पंडितों की मानें तो हरी आंखों वाली इस कन्या को आने वाले समय में बेहद पसंद किया जाएगा। मॉडलिंग की दुनिया का जाना पहचाना नाम बनने के बाद सिल्वर स्क्रीन पर बांड गर्ल बनना यूक्रेन की हॉटी के लिए एक्टिंग के नए रास्ते खोलेगा। फेम, फॉच्यरून और फिल्मों के दरवाजे उनके लिए अब और खास हो सकते हैं।


कुछ खास बांड गल्र्स
आज तक दो बांड गर्ल ही जेम्स बांड का दिल जीतने में कामयाब हो पाई हैं। ‘ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस’ की ट्रेसी (डायना रिग) ने बांड से शादी भी की। आगे चलकर उसे गोली जरूर मार दी गई, वैसे बांड गर्ल के मरने का सिलसिला ‘डायमंड्स आर फॉरएवर’ में शुरू होना था।
लेकिन 2006 में आई ‘कसीनो रॉयल’ में बांड ने बाकायदा ईवा ग्रीन (बांड गर्ल) को प्रपोज किया और उसके साथ रहने के लिए एमआई6 की नौकरी छोड़ दी, लेकिन बांड गर्ल दुश्मन खेमे की निकली। हालांकि वह सचमुच में बांड से प्यार करने लगी थी और इसीलिए फिल्म में ईवा ने वेनिस में सुसाइड कर लिया।


बांड गर्ल और कॅरियर की रफ्तार
बांड गर्ल के किरदार को हाई प्रोफाइल माना जाता है। कुछ औसत एक्टर्स को इससे नया मुकाम मिला तो कुछ जमी हुई अदाकाराओं ने इस रोल से अमिट छाप छोड़ी। डायना रिग और हॉनर ब्लैकमैन टीवी पर पहले से जमी हुई अभिनेत्रियां थीं। इसी तरह ‘डाय अनदर डे’ की शूटिंग कर रही हेले बैरी को उस वक्त एक दूसरी फिल्म के लिए एकेडमी अवार्ड से नवाजा गया था। वहीं टैरी हैचर ‘टूमॉरो नेवर डाइज’ करने के बाद सबसे महंगी अदाकारा के तौर पर जानी गईं।


लाना वुड
1971 में आई ‘डायमंड्स आर फॉरएवर’ में नजर आईं लाना वुड को यह मौका अचानक नहीं मिला। इस रोल का ऑफर आने से पहले लाना प्लेबॉय मैग्जीन की कवर गर्ल बतौर न्यूड पोज देकर रातों-रात सुर्खियों में थीं। बांड गर्ल बतौर चयनित होना उनके लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ। ‘डायमंड्स आर..’ के निर्माण के दौरान उन्होंने बांड शॉन कॉनरी से अपने अफेयर की बात स्वीकारी। यह स्वीकारोक्ति लाना ने अपनी बहन की मृत्यु के बाद आई किताब में की।


Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...