Skip to main content

सडकों पर दौडती मौत


विधायक के बेटे ने मां-बेटे समेत तीन को कूचला


सुल्तानपुरः अखंडनगर थाने के उलरी गांव के पास बुधवार शाम बीएसपी विधायक भगेलूराम की कार की टक्कर से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक की कार में आग लगा दी और रास्ता जाम कर दिया। एएसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि महिला अपनी बच्ची के साथ साइकिल पर जा रही थी। साइकिल उसका बेटा चला रहा था। शुक्ला ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना के समय विधायक भगेलूराम का बेटा गाड़ी चला रहा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Comments