Skip to main content

Posts

मेरी फिल्‍म का माफिया केवल गोली भरता हुआ नहीं दिखता

अनुराग कश्‍यप से अजय ब्रह्मात्‍मज की बातचीत संदर्भ : कान फिल्‍म फेस्टिवल और गैंग्‍स ऑफ वासेपुर फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप से वरिष्‍ठ फिल्‍म समीक्षक अजय ब्रह्मात्‍मज की यह बातचीत उनके कान फिल्‍म फेस्विल जाने के पहले हुई थी। जैसा कि अजय ब्रह्मात्‍मज सूचना देते हैं, उस दिन अनुराग कश्‍यप बहुत व्‍यस्‍त थे। बड़ी मुश्किल से देश-विदेश के पत्रकारों से बातचीत और इंटरव्‍यू के बीच-बीच में मिले समय में यह साक्षात्‍कार हो पाया। इसका पहला अंश पढ़िए… मॉडरेटर … कान में चार फिल्मों का चुना जाना बड़ी खबर है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में जैसे कोई हलचल ही नहीं है? ह म क्या कर सकते हैं। कुछ लोगों के व्यक्तिगत संदेश आये हैं। कुछ नहीं कह सकते। हमारी इंडस्ट्री ऐसी ही है। मेनस्ट्रीम की कोई फिल्म चुनी गयी रहती, तो बड़ी खबर बनती। इंडस्ट्री कभी हमारी कामयाबी को सेलिब्रेट नहीं करती। हर छोटी बात पर ट्विट की बाढ़ सी आ जाती है। इस बार वहां भी सन्नाटा छाया है? उ न्हें लगता होगा कि हम योग्य फिल्ममेकर नहीं हैं। ये कौन से लोग हैं, जिनकी फिल्में जा रही हैं? इनसे अच्छी फिल्में तो हम बनाते हैं। इंडस्ट्री क...

अभय और इमरान,जुदा-जुदा रंगों से सजी 'शांघाई’।

फिल्म देखने के बाद दिबाकर बनर्जी के इस अहम फैसले का परिणाम नजर आएगा। फिलहाल अभय देओल और इमरान हाशमी का एक फिल्म में साथ आना दर्शकों को हैरत में डाल रहा है। फिल्म के प्रोमो से जिज्ञासा भी बढ़ रही है। कुछ धमाल होने की उम्मीद है। अभय देओल हिंदी फिल्मों के विशिष्ट अभिनेता हैं। इमरान हाशमी हिंदी फिल्मों के आम अभिनेता हैं। दोनों के दर्शक और प्रशंसक अलग हैं। दिबाकर बनर्जी ने ‘शांघाई’ में दोनों को साथ लाकर अपनी कास्टिंग से चौंका दिया है।    ‘सोचा न था’ से अभय देओल की शुरुआत हुई। देओल परिवार के इस हीरो की लांचिंग पर किसी का ध्यान भी नहीं गया। उनके पीठ पीछे सनी देओल के होने के बावजूद फिल्म की साधारण रिलीज हुई। फिर भी अभय देओल ने पहले समीक्षकों और फिर दर्शकों का ध्यान खींचा। कुछ फिल्मों की रिलीज के पहले से ही चर्चा रहती है। ऐसी फिल्म रिलीज के बाद ठंडी पड़ जाती हैं। जिन फिल्मों पर उनकी रिलीज के बाद निगाह जाती है, उन्हें दर्शक और समीक्षकों की सराहना बड़ी कर देती है। ‘सोचा न था’ ऐसी ही फिल्म थी। इस फिल्म ने इंडस्ट्री को तीन प्रतिभाएं दीं - अभय देओल, आएशा और इम्तियाज अली।   इसक...

जेनेरिक दवाओं के रास्‍ते में भी गड्ढे हैं आमिर, संभल के

♦ अजित कुमार अजित न तो पत्रकार हैं, न साहित्‍यकार। शुद्ध नौकरी-पेशा आदमी हैं। सत्‍यमेव जयते के बाद जब इस साइट के मॉडरेटर ने अपनी एफबी वॉल पर यह टिप्‍पणी की कि सत्‍यमेव जयते देखते हुए आंसू नहीं, आज आंखों में खून उतर आया, तो अजित ने वहां कुछ टिप्‍पणियां की। हमने उनसे अनुरोध किया कि आप अपने अनुभव विस्‍तार से लिखें। उन्‍होंने इस बात की परवाह किये बिना हामी भर दी कि उनके लिखने से उनकी पेशागत जिंदगी पर असर पड़ सकता है। हमने उन्‍हें अतिरिक्‍त सावधानी के लिए किसी और नाम के इस्‍तेमाल की सलाह भी दी, लेकिन उन्‍होंने कहा कि नाम जाने दीजिए। सच के साथ खड़ा होना ज्‍यादा मायने रखता है। आप पढ़िए कि अजित अपने अनुभव की गठरी से स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के कितने भयावह पहलू सामने रख रहे हैं :  मॉडरेटर … मे डिकल रिप्रेजेंटेटिव  … बचपन में ये नाम सुनते ही एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीर आंखों के सामने आती थी जो कि प्रेस किये हुए कपड़े, चमकते जूते और गले में टाई लगाता है, हाथों में चमड़े का लाल रंग का अटैचीनुमा बैग लेकर डॉक्टरों से मिलने जाता है। अंग्रेजी में बातें करता है और डॉक्टरों को नवीनतम औषधियों की...

इस शख्स के एक आइडिए ने बदल दिया दुनिया का 'चेहरा'!

आप फेसबुक तो जरूर इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को जानते हैं। अगर नहीं, तो हम बताते हैं, जुकरबर्ग फेसबुक के संस्थापक हैं। आज उनका 28वां जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि जिंदगी के 28 सालों में ही जुकरबर्ग की निजी संपत्ति करीब 18 अरब डॉलर हो चुकी है।   जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को हुआ था। प्रोग्रामिंग में उनकी रूचि के कारण छोटी सी उम्र में ही जुकरबर्ग के अंदर छुपी प्रतिभा नजर आने लगी थी। जिस समय लोग अन्य कामों में अपना टाइमपास करते थे उस समय जुकरबर्ग कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने में बिजी रहते थे। इसी मेहनत ने उनको एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की प्रेरणा दी जिसकी मदद से आप कहीं दूर देश बैठे अपने मित्र से अपने दिल की बात शेयर कर सकें।   मार्क की योग्यता को माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने बहुत पहले ही पहचान लिया था। अधिकतर कंपनियां जुकरबर्ग को अपने यहां नौकरी पर रखने के साथ-साथ उनके बनाए प्रोजेक्ट्स को खरीदने में भी दिलचस्पी रखती थीं।   मार्क ने सभी ऑफर ठुकरा दिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

जिद और जिन्दादिली से बनता है अनुराग।

फिल्म फेस्टिवल देख कर फिल्मों में आए अनुराग कश्यप के लिए इस से बड़ी खुशी क्या होगी कि उनकी दो खंडों में बनी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ विश्व के एक प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। 16 मई से आरंभ हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल के ‘डायरेक्टर फोर्टनाइट’ सेक्शन में उनकी दोनों फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी अनुराग कश्यप फिल्म्स की वासन वाला निर्देशित ‘पेडलर्स’ भी कान फिल्म फेस्टिवल के क्रिटिक वीक्स के लिए चुनी गई है। इस साल चार फिल्मों को कान फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक एंट्री मिली है। चौथी फिल्म अयिाम आहलूवालिया की ‘मिस लवली’ है। इनमें से तीन फिल्मों से अनुराग कश्यप जुड़े हुए हैं।  युवा पीढ़ी के सारे निर्देशक अनुराग कश्यप की इस उपलब्धि से खुश है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज खामोश हैं। उन्हें लग रहा है कि बाहर से आया दो टके का छोकरा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व कर रहा है।   इस ऊंचाई तक आने में अनुराग कश्यप की कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता है। ‘सत्या’ से मिली पहचान के बाद अनुराग कश्यप ने पीछे पलट कर नहीं देखा। मुश्किलों और दिक्कतों में ...