Skip to main content

Posts

देश की शान

देखो रे कमाल रे  सायना का कमाल रे  कोमंवेल्थ  मै रच दिया  एक नया इतिहास रे  वो आज बन गई  हिंदुस्तान की शान रे  सारी दुनिया कह रही  कमाल रे कमाल रे  छोटी  सायना  का नाम  ले रहा सारा जहान रे  हमारे देश को उसने  कर दिया मालामाल रे  उसके साथ हमारा भी  हो गया देखो मान रे  वो अभी तो ले रही है  अपनी मेहनत का इनाम रे  मैने भी लिख दिया  उसके नाम ये पैगाम रे  आज मेरा भी दिल कह रहा है  तू जिए हजारों साल रे !

प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी मंदिर

        हिमाचल प्रदेश मै लकड़ी से बने हजारों साल पुराने विभिन्न देवी -देवतावो के बहुत  से मंदिर आज भी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओ के आकर्षण का केंद्र हैं ! इन्ही मै से एक है  - "हिडिम्बा मंदिर" जो हिमाचल का गोरव माना जाता है !                                 महाभारत के भीम का विवाह हिडिम्ब राक्षस की बहन हिडिम्बा से हुआ था ! भीम और हिडिम्बा के संयोग से उत्पन पुत्र घटोत्कच महाभारत युद्ध मै पांड्वो की और से अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था ! महाभारत मै जेसे की वर्णन मिलता है , अपने आहार की खोज मै निकले हिडिम्ब राक्षस का भीम के साथ भीषण द्वन्द होता है और अंत मै भीम हिडिम्ब को मार देता है !इस घटना से दुखी हिडिम्ब की बहन हिडिम्बा कुंती समेत पांड्वो पर आक्रमण करना चाहती है किन्तु भीम का सरूप देख कर मोहित हो जाती है ! अंत मै माता कुंती की अनुमति से उसकी शादी भीम से हो जाती है ! इस एकाकिनी- युवती ने आत्मनिर्भरता के आदर्श को निभाते हुए पुत्र घटोत्कच का पाल...

अगर ''क्रूक''में इमरान हाशमी की जगह सन्नी देओल होते तो क्या होता?

यह सवाल है यहाँ आने वाले हर मेहमान से..तो अपने जवाबों को कमेंट्स बॉक्स में डालें अगर ''क्रूक''में इमरान हाशमी की जगह सन्नी देओल होते तो क्या होता?

मुक्तिका: फिर ज़मीं पर..... संजीव 'सलिल'

मुक्तिका: फिर ज़मीं पर..... संजीव 'सलिल' * फिर ज़मीं पर कहीं काफ़िर कहीं क़ादिर क्यों है? फिर ज़मीं पर कहीं नाफ़िर कहीं नादिर क्यों है? * फिर ज़मीं पर कहीं बे-घर कहीं बा-घर क्यों है? फिर ज़मीं पर कहीं नासिख कहीं नाशिर क्यों है? * चाहते हम भी तुम्हें चाहते हो तुम भी हमें. फिर ज़मीं पर कहीं नाज़िल कहीं नाज़िर क्यों है? * कौन किसका है सगा और किसे गैर कहें? फिर ज़मीं पर कहीं ताइर कहीं ताहिर क्यों है? * धूप है, छाँव है, सुख-दुःख है सभी का यक सा. फिर ज़मीं पर कहीं तालिब कहीं ताजिर क्यों है? * ज़र्रे -ज़र्रे में बसा वो न 'सलिल' दिखता है. फिर ज़मीं पर कहीं मस्जिद कहीं  मंदिर क्यों है? * पानी जन आँख में बाकी न 'सलिल' सूख गया. फिर ज़मीं पर कहीं सलिला कहीं सागर क्यों है? * -- दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम कुछ शब्दों के अर्थ : काफ़िर = नास्तिक, धर्मद्वेषी, क़ादिर = समर्थ, ईश्वर, नाफ़िर = घृणा करनेवाला, नादिर = श्रेष्ठ, अद्भुत, बे-घर = आवासहीन, बा-घर = घर वाला, जिसके पास घर हो, नासिख = लिखनेवाला,  नाशिर = प्रकाशित करनेवाला, नाज़िल = मुसीबत, नाज़ि...

न समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तांवालो...

आशुतोष बीस साल बाद भी उस अस्सी साल के बुजुर्ग का चेहरा मैं भूल नहीं पाया। झुर्रियों से अटे उस चेहरे से भरभर टपकते आंसू और खरखराती आवाज। वो आवाज आज भी मेरे कानों में गूंजती है। 'आज राजीव गांधी होते तो अमर हो जाते'। अयोध्या में विवादित जमीन के पास शिलान्यास के करीब खड़े उस बुजुर्ग ने बड़ी मासूमियत से कहा था। मैंने बस इतना पूछा था-बाबा आपको कैसा लग रहा है। ये पूछना था कि वो फफक-फफक के रो पड़े। मैं उन दिनों जेएनयू में पढ़ रहा था। सीपीआई ने अयोध्या में रैली का आह्वान किया था। सी. राजेश्वर राव सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी थे। मैं और सुहेल रैली में शामिल होने चल पड़े थे। रामजन्मभूमि के नाम पर संघ परिवार का उन्माद अपने उफान पर था। ट्रेन में कई बार मारपीट होते-होते बची थी। बचते-बचाते हम अयोध्या पहुंचे। स्टेशन से उतरकर पैदल ही हम बाबरी मस्जिद की तरफ बढ़े। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे थे सुहेल के चेहरे की लकीरें बदलती जा रहीं थी। अचानक एक मोड़ पर सुहेल रुका और बोला-मैं अब आगे नहीं जाऊंगा। तुम चले जाओ। डर तो मुझे भी लग रहा था। पर मैं आगे बढ़ता गया। और इन बुजुर्ग से मुलाकात हुई। बुजुर्ग की झुर्रिय...

दोस्तों के साथ मस्ती के कुछ पल

कल जबलपुर की यात्रा से लौटा हूँ तो कुछ मजे के पल तस्वीरों में कैद है दिल किया की इन्हें दोस्तों के साथ बाँट लूं तो दोस्तों आपके सामने कुछ तस्वीरें है ,उम्मीद है कुछ लोगों को पसंद ना भी आये,फिर भी हम तो यही कहेंगे...जय हिन्दुस्तान-जय यंगिस्तान   

अपने राशि के स्‍वामी ग्रह को जानें ।।

प्रिय बन्‍धु आपके अपने संस्‍कृत जालसंग्राहक संस्‍कृतम्-भारतस्‍य जीवनम् पर  ज्‍योतिषाचार्य जी ने उपयोगी तथ्य राशि व ग्रहों के विषय में प्रस्तुत किये हैं । जाल-ज्योतिषं -राशि-स्वामी अपने राशि के स्‍वामी ग्रह को जानें तथा टिप्‍पणियों द्वारा महोदय के प्रयास के विषय में अपने राय प्रकट करें । प्रतुल जी ने आदर्श देश की विशेषताऍं बताई हैं, आदर्श देशः देखें व उत्‍साह वर्धन करें । -- भवदीय: - आनन्‍द: