Skip to main content

Posts

संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या - नवमो अभ्‍यास:

प्रिय बन्‍धु संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या का नौवां अध्‍याय प्रस्तुत कर रहा हूँ । संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या - नवमो अभ्‍यास:   आप सब के सहयोग के लिये बहुत आभार एवं धन्‍यवाद ।।

अभी दो-तीन साल और सड़ेगा अनाज

.   कृषि मंत्नी शरद पवार ने कहा है कि देश में अनाज भंडारण की समस्या से निपटने के लिए अगले दो तीन वर्षो में व्यापक कदम उठाए जायेंगे और गोदामों में सड़ रहे खाद्यान्न के संबंध में उच्चतम न्यायालय को सरकार एक दो दिन में अपने रुख से अवगत करा देगी श्री पवार ने गोदामों की कमी के कारण अनाज सड़ने के मसले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर आज हुई चर्चा का उत्तर देते हुए स्वीकार किया कि देश में अनाज रखने के लिए पर्याप्त भंडारण व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए अगले दो तीन साल में व्यापक स्तर पर कदम उठायें जायेंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार. निजी क्षेत्न और राज्य सरकारों सभी का सहयोग लिया जायेगा।   उन्होंने कहा कि अनाज सड़ना कतई स्वीकार नहीं है किंतु भंडारण की कमी के कारण यह हुआ है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय की अनाज सड़ने की बजाय इसे गरीबों में बांट देने की सलाह पर कहा कि न्यायालय की सब बातों का स्वीकार करनें में समस्या है।   उन्होंने कहा कि न्यायालय की सलाह के संबंध में सरकार अगले एक-दो दिन के भीतर अपने रुख से उसे अवगत करा देगी। उन्होंने कहा कि चार साल पह...

मुक्तिका ......... बात करें संजीव 'सलिल'

मुक्तिका ......... बात करें संजीव 'सलिल' * * बात न मरने की अब होगी, जीने की हम बात करें. हम जी ही लेंगे जी भरकर, अरि मरने की बात करें. जो कहने की हो वह करने की भी परंपरा डालें. बात भले बेबात करें पर मौन न हों कुछ बात करें.. नहीं सियासत हमको करनी, हमें न कोई चिंता है. फर्क न कुछ, सुनिए मत सुनिए, केवल सच्ची बात करें.. मन से मन पहुँच सके जो, बस ऐसा ही गीत रचें. कहें मुक्तिका मुक्त हृदय से, कुछ करने की बात करें.. बात निकलती हैं बातों से, बात बात तक जाती है. बात-बात में बात बनायें, बात न करके बात करें.. मात-घात की बात न हो अब, जात-पांत की बात न हो. रात मौन की बीत गयी है, तात प्रात की बात करें.. पतियाते तो डर जाते हैं, बतियाते जी जाते हैं. 'सलिल' बात से बात निकालें, मत मतलब की बात करें.. *************** Acharya Sanjiv Salil http://divyanarmada.blogspot.com

मेरे बचपन का दोस्त ..मुझे याद आने लगा॥

मेरे बचपन का दोस्त ..मुझे याद आने लगा॥ देख के उसकी सूरत दिल मचलाने लगा॥ पप्पू को पुकारा वह हाथ बचाने लगा॥ घर वालो ने एक भूत को बुलाया था॥ मेरा दुल्हा बनने के लिए मेरे घर आया था॥ देख के उसकी सूरत को अन्धेरा यूं छाने लगा॥ मेरे बचपन का दोस्त ॥मुझे याद आने लगा॥ पप्पू और उसमे आठ आने का फर्क था॥ पप्पू गरीब वह अमीर घर का मर्द था॥ माँ दिखाया उसे हमें आंसू आने लगा॥ मेरे बचपन का दोस्त ॥मुझे याद आने लगा॥ पप्पू का रूप देख सहेलिया डिग जाती थी॥ बिना बात के उसे अपने पास बुलाती थी॥ हमें बुरा लगा था बुखार आने लगा॥ मेरे बचपन का दोस्त ॥मुझे याद आने लगा॥ माँ ने समझाया पडोसी पति नहीं होते॥ पड़ोस वाले ही व्यंग के बीज बोते॥ अपनी किस्मत पे मुझे रोना आने लगा॥ मेरे बचपन का दोस्त ॥मुझे याद आने लगा॥ मै हठ कर बैठी ब्याह पप्पू से राचऊगी॥॥ या बिना मांग भरे कुवारी ही मर जाऊगी॥ पप्पू का चेहरा हमें इशारों में बुलाने लगा॥ मेरे बचपन का दोस्त ..मुझे याद आने लगा॥ तब माँ ने पप्पू के बाप को बुलाया था॥ साड़ी हकीकत मेरे ससुर जी को सुनाया था॥ बात हुयी पक्की मौसम गीत गाने लगा॥

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस पर एक नेता जी बतिया रहे थे, ‘मेरी पब्लिक से ये  रिक्वेस्ट  है कि वे हिन्दी अपनाएं इसे  नेशनवाइड पापुलर लेंगुएज  बनाएं और हिन्दी को  नेशनल लेंगुएज  बनाने की अपनी  डयूटी  निभाएं।’ 'थैंक्यू'  करके नेताजी ने विराम लिया। जनता ने  क्लैपिंग  लगाई कुछ 'लेडिज नुमा' महिलाएं ‘ वेल डन! वेल डन !!’ चिल्लाईं। ‘सब अंग्रेजी बोल रहे है..’ ‘हिन्दी-दिवस? ’ ...मैं बुदबदाया। ‘हिन्दी दिवस नहीं, बे!  हिन्दी डे !’ साथ वाले ने मुझ अल्पज्ञानी को समझाया।                                                            - रोहित कुमार ‘हैप्पी’                   ...

मै पुष्प वाटिका की बेटी हूँ..

लड़का: क्यों इतनी दूर खड़ी हो॥ ज़रा नजदीक तो आओ न॥ रूप वती सुन्दर कितनी हो ॥ अपना नाम बताओ न॥ लड़की: मै पुष्प वाटिका की बेटी हूँ॥ लता मुझे सब कहते है॥ १०० गज की दूरी पर॥ मुझसे भवरे रहते है॥ क्यों पहचान हमारी पूछ रहे हो॥ कारण कोई बताओ न॥ लड़का: कल के उस तुफानो में॥ उड़ करके यहाँ आया हूँ॥ बहुत जोर की प्यास लगी है॥ तुम्हे देख अकुलाया हूँ। सोलह सिंगार से सोभित हो तुम॥ अपना हाथ थमाओ न॥ लड़की: तुम मुझपर मोहित हो करके ॥ थोड़ी से गलती कर बैठे॥ मुझको न अपना पाओगे॥ खड़े खड़े यूं ऐसे॥ कल कल झरने कर रहे है॥ उसमे जा नहाओ न॥ लड़का:सब खुशिया मुझे मिल गयी॥ सपने सच होने वाले है॥ तुम्हे छिपा के रख लूगा॥ अभी खाली हमारी बाहे है॥ खड़ी खड़ी क्यों हंस रही॥ मेरी बाहों में आओ न॥ लड़की: वादा करो कभी न दूर रहोगे॥ सेवा करूगी मै जो तुम कहोगे॥ सपने सजाऊगी हंस हंस के तुम्हारा॥ आने वाल कल भी होगा हमारा। खड़े खड़े क्यों हंस रहे हो॥ कलियों पे हाँथ लगाओ न॥

ओलंपिक की मेजबानी मिल जाए तो..

Sharwan Garg गंदगी पैदा करने के मामले में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों ने यमुना को भी पीछे छोड़ दिया है। सुरेश कलमाडी और उनकी टीम चाहे तो उजागर हुई राष्ट्रीय शर्म के लिए बारिश को कोस सकती है। अगर बारिश नहीं होती और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार हो रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की छतें इस तरह नहीं टपकतीं या आधे-अधूरे स्टेडियमों में पानी नहीं भरता तो नई दिल्ली में बड़े से बड़े भ्रष्टाचार को भी बिना डकार लिए हजम कर जाने की क्षमता है। पता ही नहीं चल पाता कि राष्ट्रीय खेल कब चालू हुए और कब खत्म हो गए। हमें आज पता नहीं है कि 1982 में एशियाड कैसे सम्पन्न हो गए थे। कल्पना ही की जा सकती है कि अगर भारत को ओलंपिक खेलों को आयोजित करने का अवसर मिल जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल हो सकने वाले कलंक के टीके का आकार कितना बड़ा होगा। भारत में खेल संगठनों पर राजनीतिक पतंगबाजी करने वालों का कब्जा है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं, जिन्हें चुनावी रैलियों में पैसे बांटकर भीड़ जमा करने, मिलावटी तेल में बनाई गई पूड़ी और सब्जी के पैकेट बंटवाने और माननीय अतिथियों के स्वागत में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को चिलचिलाती...