Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: भाजपा की सलाह

केन्द्र में शासन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में लोकतांत्रिक संगठन का है। भारतीय जनता पार्टी प्रमुख विपक्षी दल है और उसका काम केवल विपक्ष की भूमिका अदा करना और अपने संगठन के सदस्यों को परामर्श देना और आवश्यकता पड़े तो विप जारी करना है। हां, गोधरा काण्ड के बाद गुजरात में जो कुछ हुआ उस पर भाजपा को मुखर होना था लेकिन वह न तो नरेन्द्र मोदी के पक्ष में और न ही विपक्ष में बोली, जबकि नरेन्द्र मोदी भाजपा के थे। अगर कोई कुछ बोला तो दबे स्वर में तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी बोले और वह स्वर इतना दबा हुआ था कि भीड़ में खोकर रह गया। श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय केवल इतना कहा था कि तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री को राजधर्म का पालन करना चाहिए। राजधर्म का पालन करने का परामर्श श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसलिए दिया था कि उनको पता है कि भारत एक धर्म-निरपेक्ष लोकतंत्र में विश्वास रखता है और इस देश में हिन्दु-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई सब को (कुछ क्षेत्रों में छोड़कर) तमाम अधिकार प्राप्त हैं। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, की समीक्षा इस समय नहीं कर रहा हूं क्योंकि ...

लो क सं घ र्ष !: हैं कवाकिब कुछ नज़र आते हैं कुछ, देते हैं धोखा ये बाज़ीगर खुला

हैं कवाकिब कुछ नज़र आते हैं कुछ, देते हैं धोखा ये बाज़ीगर खुला। दिनांक 8.4.2010 को महाराष्ट्र विधान सभा में जो कुछ हुआ किसी से छिपा नहीं है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेन्द्र अव्हाड़ ने सदन को बताया कि अभिनव भारत और सनातन प्रभात जैसे अतिवादी संगठन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संध के वर्तमान सर्वसंघ चालक श्री मोहन भागवत की हत्या कारित करने का कार्यक्रम बना लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी खूफिया एजेन्सी आई0एस0आई0 की मदद से हिन्दुत्ववादी संगठन देश में अराजकता फैलाने के लिए प्रयासरत हैं और उन्होंने ही अजमेर की दरगाह में और समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके किये थे। ए0टी0एस0 महाराष्ट्र के स्तम्भ रहे स्वर्गीय हेमन्त करकरे ने भी श्री मोहन भागवत को इस तथ्य की जानकारी देते हुए उन्हें आगाह किया था, कारण कि वह संगठन मानते हैं कि श्री मोहन भागवत जैसे लोग हिन्दुत्व के रास्ते से भटक गये हैं। यदि श्री मोहन भागवत की हत्या कर दी गई होती तो उसके नतीजे में आज यह देश जल रहा होता और आग बुझाने के सारे प्रयास निरर्थक सिद्ध होते। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जो अपने को हिन्दुत्व ...

लीला किये महेश...

जब मौत बनी दासी हमारी॥ हम उसके हुए अधीन॥ धमा चौकड़ी भूल गए सब॥ न बहकी विपरीत॥ ठाठ बात सब बना रहे॥ मिट गा आज क्लेश॥ नभ से पुष्प बरषा हुयी॥ लीला किये महेश॥

ॐ जय महगाई माता॥

ॐ जय महगाई माता॥ ॐ जय महगाई माता॥ बीस रुपिया के. जी आटा बिक जाता... ॐ जय महगाई माता॥ तुम गरीबो को भूखे पेट सुलाती॥ उनकी दशा देख तू मनही मन मुस्काती॥ तुम बेईमानो की अम्मा उन्ही की भाग्य विधाता॥ ॐ जय महगाई माता॥ तुम आंसू देने वाली हम हंस के पी जाते॥ धुप छआव में चल कर जीवन जी जाते ॥ बच्चे भूखे रोते तुम्हे दया नहीं आटा॥ ॐ जय महगाई माता॥ सुविधा से रहे वंचित घुट घुट कर जिए॥ दूध की जगह पानी नदिया वाला पिए॥ तेरी गति की पहिया शायद अब रूक जाता॥ ॐ जय महगाई माता॥

नवगीत: करो बुवाई... --संजीव 'सलिल'

नवगीत: करो बुवाई... खेत गोड़कर करो बुवाई... * ऊसर-बंजर जमीन कड़ी है. मँहगाई जी-जाल बड़ी है. सच मुश्किल की आई घड़ी है. नहीं पीर की कोई जडी है. अब कोशिश की हो पहुनाई. खेत गोड़कर करो बुवाई... * उगा खरपतवार कंटीला. महका महुआ मदिर नशीला. हुआ भोथरा कोशिश-कीला. श्रम से कर धरती को गीला. मिलकर गले हँसो सब भाई. खेत गोड़कर करो बुवाई... * मत अपनी धरती को भूलो. जड़ें जमीन हों तो नभ छूलो. स्नेह-'सलिल' ले-देकर फूलो. पेंगें भर-भर झूला झूलो. घर-घर चैती पड़े सुनाई. खेत गोड़कर करो बुवाई... * Acharya Sanjiv Salil http://divyanarmada.blogspot.com

नवगीत: आओ! तम से लड़ें... --संजीव 'सलिल'

नवगीत: चलो! कुछ गायें... संजीव 'सलिल' क्यों है मौन? चलो कुछ गायें... * माना अँधियारा गहरा है. माना पग-पग पर पहरा है. माना पसर चुका सहरा है. माना जल ठहरा-ठहरा है. माना चेहरे पर चेहरा है. माना शासन भी बहरा है. दोषी कौन?... न शीश झुकायें. क्यों है मौन? चलो कुछ गायें... * सच कौआ गा रहा फाग है. सच अमृत पी रहा नाग है. सच हिमकर में लगी आग है. सच कोयल-घर पला काग है. सच चादर में लगा दाग है. सच काँटों से भरा बाग़ है. निष्क्रिय क्यों? परिवर्तन लायें. क्यों है मौन? चलो कुछ गायें... * Acharya Sanjiv Salil http://divyanarmada.blogspot.com

अभिज्ञात के रूप में कहानी का फिर एक तारा चमका है- संजीव

कोलकाताः  अभिज्ञात के रूप में कहानी का फिर एक तारा चमका है। एक जीवंत कथाकार की पुस्तक 'तीसरी बीवी' के लोकार्पण में मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वे उम्र में छोटे हैं, लेकिन उनके अनुभव की एक बड़ी दुर्जेय दुनिया है जो उनके डेग और डग को विरल और विशिष्ट बनाती है। यह कहना है प्रख्यात कथाकार और हंस के कार्यकारी संपादक संजीव का। भारतीय भाषा परिषद सभागार में 6 अप्रैल 2010 मंगलवार की शाम अभिज्ञात के कहानी संग्रह 'तीसरी बीवी' का लोकार्पण करते हुए उन्होंने यह बात कही।   संजीव ने कहा कि मैंने उनकी दो कहानियां हंस में छापी हैं। उनकी कहानियों के जो पारिवारिक दायरे हैं उनमें द्वंद्व के नये क्षेत्र, आस्था के नये बिन्दु हैं। उन्होंने समकालीन कथासंसार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे धन्य हैं जो प्रयोग के लिए प्रयोग और कला के कला का सहारा लेते हैं। पुनरुत्थानवाद फिर आ गया है जिसके परचम लहराये जा रहे हैं। नये कथाकारों की फौज़ आयी है। भाषा के एक से एक सुन्दर प्रयोग हो रहे हैं। अगर अपनी आत्ममुग्धता को सम्भाल लें तो बहुत है। अभिज्ञात की राह उनसे अलग है। मेरे पास हंस में प्रकाशनार्थ रोज...