Skip to main content

Posts

होली पर -श्याम मधुशाला -----

श्याम मधुशाला शराव पीने से बड़ी मस्ती सी छाती है , सारी दुनिया रंगीन नज़र आती है । बड़े फख्र से कहते हैं वो , जो पीता ही नहीं , जीना क्या जाने , जिंदगी वो जीता ही नहीं ।। पर जब घूँट से पेट में जाकर , सुरा रक्त में लहराती । तन के रोम - रोम पर जब , भरपूर असर है दिखलाती । होजाता है मस्त स्वयं में , तब मदिरा पीने वाला । चढ़ता है उस पर खुमार , जब गले में ढलती है हाला। हमने ऐसे लोग भी देखे , कभी न देखी मधुशाला। सुख से स्वस्थ जिंदगी जीते , कहाँ जिए पीने वाला। क्या जीना पीने वाले का, जग का है देखा भाला। जीते जाएँ मर मर कर, पीते जाएँ भर भर हाला। घूँट में कडुवाहट भरती है, सीने में उठती ज्वाला । पीने वाला क्यों पीता है, समझ न सकी स्वयं हाला । पहली बार जो पीता है ,तो, लगती है कडुवी हाला । संगी साथी जो हें शराबी , कहते स्वाद है मतवाला । देशी, ठर्रा और विदेशी , रम,व्हिस्कीजिन का प्याला। सुंदर -सुंदर सजी बोतलें , ललचाये पीने वाला। स्वाद की क्षमता घट जाती है , मुख में स्वाद नहीं रहता । कडुवा हो या तेज कसैला , पत...

लो क सं घ र्ष !: अमेरिकन साम्राज्यवाद : अंतिम भाग

महायुद्ध यूरोप में लड़ी गयी दो लड़ाइयों को विश्वयुद्ध संज्ञा दी जाती है- प्रथम विश्वयुद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध। किंतु ज्यादा सही बात यह है कि दुनियां का प्रथम महायुद्ध सं0 रा0 अमेरिका ने पश्चिमी गोलार्द्ध में शुरू किया। यह युद्ध लातिन अमेेरिका कब्जाने के लिये स्पेन से लड़ा गया। स्पेन-अमेरिका युद्ध 1898 हुआ, जिसमें जीर्णशीर्ण स्पेन का राजतंत्र हार गया। फिर तो लातिन अमेरिका में यूरोप का प्रभाव घटता गया और वह धीरे-धीरे पूरी तरह सं0 रा0 अमेरिका के प्रभाव में आ गया। इसने प्रशांत महासागर के हवाई द्वीप पर कब्जा किया और फिलीपींस को भी दबाया। इस तरह पश्चिमी गोलार्द्ध से यूरो को निकाल बाहर कर अमेरिका ने उसे अपना गलियारा बनाया। लातिन अमेरिकी देशों का शोषण-दोहन करने के लिये उसने एक मनरो सिद्धांत अपनाया, जिसके अंतर्गत वहां यूरोपियन देशों का हस्तक्षेप अवांछित करार दिया गया। सर्वविदित है, यूरोप के दोनों ही विश्वयुद्धों में अमेरिकी नीति मुनाफा कमाने की रही। अलबत्ता द्वितीय विश्वयुद्ध के उपरांत सोवियत यूनियन जब विश्वशक्ति के रूप में उभरा और समाजवादी अर्थव्यवस्था समानांतर विश्वव्यवस्था के...

लो क सं घ र्ष ! : जेहाद का अभिप्राय

" जेहाद का अभिप्राय इस्लामी आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत राष्ट्र के विरूद्ध इस राष्ट्र के नौजवानों को गुमराह कर भारत में आतंकवादी उपायों द्वारा इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना करना है। " यह कथन उत्तर प्रदेश के एस.टी.ऍफ़ के पुलिस उपाध्यक्ष श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा का है। यह कथन उनका व्यक्तिगत नहीं है अपितु उत्तर प्रदेश की सरकार की सोंच का प्रतीक है और इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न वादों की विवेचना की जा रही है । श्री सिन्हा का यह कथन न्यायलय में सशपथ बयान के रूप में दर्ज हुआ है। सुमन loksangharsha . blogspot . com

लो क सं घ र्ष !: बुढ़ापा देखकर रोया : ताबूत घोटाले वाले

बीमारी , बुढ़ापा और मृत्यु पर महात्मा बुद्ध ने जो भी चिंतन किया हो और निर्वाण या मोक्ष का हल तलाश किया हो , वास्तव में अब भी हम को यह सोचना है कि यह अभिशाप है या वरदान ? प्रकृति , प्रबंधन के एक बड़े चैखटे में रखकर अगर हम देखें तो कह सकते हैं कि विनाश भी विकास या निर्माण का एक सोपान है। यह एक सतत् प्रक्रिया है। जार्ज फर्नाडिस पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा पूर्व राजग संयोजक इस समय उपरोक्त तीनों से संघर्षरत हैं। जार्ज ने अपने जीवन में बड़े संघर्ष किये हैं , एक समय तक ईमानदार कहे जाने वाले , ताबूत घोटाले के संदर्भ में बहुत बेईमान भी कहे गये , जो भी हो। कहा गया कि इस समय 25 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं और 25 वर्ष बाद पत्नी लैला कबीर तथा इकलौते बेटे शान फर्नाडिस उनकी सेवा के लिये आ गये हैं। अल्जाइमर्स से ग्रस्त होने के कारण जार्ज अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुके हैं। जार्ज के भाई , मित्र और शुभचिंतक जिनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय...

'ब्लॉग चर्चा'' का शुभारंभ

'' हि न्दुस्तान का दर्द'' आज से एक नए कालम का शुभारंभ करने जा रहा है जिसका नाम है ''ब्लॉग चर्चा'' ब्लॉग चर्चा के अंतर्गत हम चर्चा करेंगे कुछ चुनिन्दा ब्लॉग के बारे में जिन्होंने ब्लॉग्गिंग की दुनिया में पहचान  तो हासिल की ही है साथ ही साथ ब्लॉग्गिंग को भी एक नयी दिशा प्रदान की है, ''ब्लॉग चर्चा'' का मकसद होगा उस ब्लॉग के बारे में जानकारी और अधिक लोगों तक पहुँचाना तथा उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं के बारे में बात करना.    ''ब्लॉग चर्चा'' को एक समीक्षा का नाम न दिया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि शायद किसी भी ब्लॉग की समीक्षा कर पाना  हमारे लिए संभव नहीं है,सो हम चर्चे से ही काम चला लेंगे... अगर आपको प्रकाशित जानकरी से किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो हमें सूचित करें,हम उस पर कार्यवाही जरुर करेंगे,क्योंकि ये तो हमारा काम है.. तो आज   ''ब्लॉग चर्चा'' की शुरुआत कर रहे है हम एक ऐसे ब्लॉग से जिसने ब्लॉग्गिंग की परिभाषा को इतना आसान बना दिया है   की आज ब्लॉग्गिंग बड़ी ही सहज और सरल लगने लगी है जबकि पहले ऐसा नह...

लो क सं घ र्ष !: आधुनिक भगवान को सेक्स गिफ्ट

मानव धर्म की सेवा करने वालों के अधर्मी कार्य मेडिकल कौंसिल आफ इण्डिया द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब दवा कम्पनियों द्वारा डाक्टरों को रिश्वत के तौर पर अपनी दवा की सेल प्रमोशन के लिए दिए जाने वाले तोहफों पर रोक लगाई जायेगी। यह देर से उठाया जाने वाला एक अच्छा कदम है क्योंकि सफेदपोश कहलाए जाने वाले समाज के इस सम्मानित तबके के अंदर व्यवसायिक प्रवृत्ति इस दर्जे तक हो गई थी कि वह अपने धर्म व फर्ज को भूलकर हर समय दवा कम्पनियों के इशारें पर चलने लगा था। दवा कम्पनियों के इशारे पर चलने लगा था। दवा कम्पनियों ने परस्पर पनपती अपनी प्रतिस्पर्धाता के चलते गिरावट के सारे पैमाने तोड़ डाले हैं। डाक्टरों को गिफ्ट देने का सिस्टम तो बहुत पुराना है अब तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए डाक्टरों को उनकी सैर तफरीह व शौक के सभी संसाधन दवा निर्माता मुहैया कराते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक बड़ी दवा कम्पनी के एक बड़े सेल्स अधिकारी ने बताया कि उनको सेल्स लाइन में ट्रेनिंग देते समय 3 सी फार्मूला बताया जाता है जिसके मुताबिक पहले वह किसी भी डाक्टर को अपनी दवा के बारे में बताकर उसे कन्वेन्स करने का प्रयास करते हैं यदि इ...

खटीमा , उत्तराखण्ड बाल कल्याण संस्थान खटीमा द्वारा आयोजित इण्डो नेपाल बाल साहित्तकार सम्मेलन , दिनांक २० , २१ फरवरी २०१० को संपन्न हुआ .

मां पूर्णागिरि की छांव में , नेपाल की सरहद के पास ,हिमालय की तराई .. खटीमा , उत्तराखण्ड ...खटीमा फाइबर्स की रिसाइकल्ड पेपर फैक्ट्री का मनमोहक परिवेश ... आयोजको का प्रेमिल आत्मीय व्यवहार ...बाल कल्याण संस्थान खटीमा द्वारा आयोजित इण्डो नेपाल बाल साहित्तकार सम्मेलन , दिनांक २० , २१ फरवरी २०१० को संपन्न हुआ . कानपुर में एक बच्चे ने स्कूल में अपने साथी को गोली मार दी ... बच्चो को हम क्या संस्कार दे पा रहे हैं ? क्या दिये जाने चाहिये ? बाल साहित्य की क्या भूमिका है , क्या चुनौतियां है ? इन सब विषयो पर गहन संवाद हुआ . दो देशो , १४ राज्यो के ६० से अधिक साहित्यकार जुटें और काव्य गोष्ठी न हो , ऐसा भला कैसे संभव है ... रात्रि में २ बजे तक कविता पाठ हुआ .. जो दूसरे दिन के कार्यक्रमों में भी जारी रहा .. बाल पत्रिकाओ के संपादक , कवि , लेखक , बाल साहित्य मनीषी , विवेचक , स्थानीय बुद्धिजीवियो ने , व बच्चो ने कार्यक्रम में अपनी अपनी हिस्सेदारी निभाई . ९४ वर्षीय बाल कल्याण संस्थान खटीमा के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश रस्तोगी की सतत सक्रियता , साहित्य प्रेम , व आवाभगत से हम सब प्रभावित रहे .. ईश्वर उन्हें चिरा...