Skip to main content

Posts

गणतंत्र दिवस पर विशेष गीत: सारा का सारा हिंदी है आचार्य संजीव 'सलिल' * जो कुछ भी इस देश में है, सारा का सारा हिंदी है. हर हिंदी भारत माँ के माथे की उज्जवल बिंदी है.... मणिपुरी, कथकली, भरतनाट्यम, कुचपुडी, गरबा अपना है. लेजिम, भंगड़ा, राई, डांडिया हर नूपुर का सपना है. गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा, चनाब, सोन, चम्बल, ब्रम्हपुत्र, झेलम, रावी अठखेली करती हैं प्रति पल. लहर-लहर जयगान गुंजाये, हिंद में है और हिंदी है. हर हिंदी भारत माँ के माथे की उज्जवल बिंदी है.... मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजा सबमें प्रभु एक समान. प्यार लुटाओ जितना, उतना पाओ औरों से सम्मान. स्नेह-सलिल में नित्य नहाकर, निर्माणों के दीप जलाकर. बाधा, संकट, संघर्षों को गले लगाओ नित मुस्काकर. पवन, वन्हि, जल, थल, नभ पावन, कण-कण तीरथ, हिंदी है. हर हिंदी भारत माँ के माथे की उज्जवल बिंदी है.... जै-जैवन्ती, भीमपलासी, मालकौंस, ठुमरी, गांधार. गजल, गीत, कविता, छंदों से छलक रहा है प्यार अपार. अरावली, सतपुडा, हिमालय, मैकल, विन्ध्य, उत्तुंग शिखर. ठहरे-ठहरे गाँव हमारे...

लो क सं घ र्ष !: गणतंत्र दिवस पर विशेष: बोलो देश बंधुओ मेरे .......

अंधे भूखे अधनंगे जो , फुटपथों पर रात बिताएं । बोलो देश बंधुओं मेरे , वे कैसा गणतंत्र मनाएं ॥ पेट की आग बुझाने खातिर , जो नित सुबह अँधेरे उठकर अपना - अपना भाग बटोरते , कूड़े के ढेरों से चुनकर । गंदे नालों के तीरे जो , डेरा डाले दिवस बिताएं ॥ बोलो देश ...... बिकल बिलखते भूखे बच्चे , माओं की छाती से चिपटे , तन पर कुछ चीथड़े लपेटे , सोये झोपड़ियों में सिमटे । दीन - हीन असहाय , अभागे , ठिठुर - ठिठुर कर रात बिताएं ॥ बोलो देश .......... जिनका घर , पशुधन , फसलें , विकराल घाघरा बहा ले गयी । कोई राहत , अनुदान नहीं , चिरनिद्रा में सरकार सो गयी । सड़क किनारे तम्बू ताने , शीत लहर में जान गवाएं ॥ बोलो देश ......... वृद्ध , अपंग , निराश्रय जिनको , सूखी रोटी के लाले हैं , उनके हिस्से के राशन में , कई अरब के घोटाले हैं । वे क्या जन गण मंगलदायक , भारत भाग्य विधाता गायें ॥ बोलो देश ...... बूँद - बूँद पानी को तरसें , झांसी की रानी की धरती । अभी विकास की बाट जोहती बुंदेले वीरों की बस्ती । जहाँ अन्नद...

आँखों का इशारा..

आँखों का इशारा करके जब॥ इंसान समाता है उसमे॥ मिल जाते दोने एक लय में॥ हर्षित होता प्यारा मन॥ फिर रूप निखारने लगता है॥ कलियाँ फूल बन जाती है॥ अपने प्यारे उपवन में फिर॥ खिशिया मंगल गाती है॥

अब देर न कर रूठन वाले॥

रूठ कर क्यों बैठे हो टूटे दिल॥ हमसे भी ज़रा तो बात कर ले॥ सूखा है समुन्दर तपिस बढ़ी॥ हे मेघ ज़रा बरसात कर दे। हरियर क्यारी हो जायेगी॥ कलियों का खिलाना जारी होगा॥ भवरे भी मचलते आयेगे॥ हे यार अब उपकार कर दे॥ हम आस लगाए बैठे है कब से॥ तुम मांग सजाओ गे मेरी॥ सोलह सिंगर जब कर निकालू॥ सकुचा जाएगी समय घडी॥ अब देर न कर रूठन वाले॥ थोड़ी से मुस्कान दे दे॥

महफ़िल सजा ली..

जिंदगी जब हंस के बोली॥ राह पर चलता गया मै॥ भूल कर अज्ञान बना न॥ न तो ईर्ष्या द्वेष मन में॥ भाग्य ने धोखा दिया न॥ न तो पथ से भटका मै॥ सब सितारे साथ मिलकर॥ करते है क्या हंसी ठिठोली॥ जीव जंतु मायूस न होते॥ नदिया कलरव कर सुनाती॥ पर्वतो की महिमा निराली॥ प्रिये पवन खूब गीत सुनाती॥ आसमा धरती के मध्य मै॥ एक सही महफ़िल सजा ली॥

लो क सं घ र्ष !: गुंडागर्दी का ईनाम

लखनऊ के जिला मजिस्त्रेट अमित घोष की गुंडागर्दी के कारण राज्य कर्म चारियो की हड़ताल हो गयी थी । सैकड़ो राजकर्मचारियों के सर फूटे थे करोडो रुपयों का नुकसान हुआ लेकिन समय बद्द वेतनमान के तहत उनको ईनाम के रूप में सरकार सुपर टाइम स्केल में प्रौन्नति की जा रही है कृषि विभाग के जिस कर्मचारी को थप्पड़ों से पीटा था उसके ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है । राज्य द्वारा नियमो कानूनों का उल्लंघन अब आम बात हो गयी है अमित घोष के खिलाफ कमिश्नर की जांच लंबित है जांचें इन अधिकारियों के खिलाफ चलती रहती हैं और इनको प्रोमोशन दर प्रोमोशन मिलता रहता है ये अधिकारिगण अच्छी तरह से जानते हैं कि लोकतंत्र में इनके खिलाफ कुछ नहीं हो सकता है इन अधिकारियों की कार्यशैली आम आदमी की रक्षा के लिए न होकर उनका उत्पीडन करने के लिए है गाँव देहात में इन अधिकारियों की भूमिका बहुत ही निंदनीय हो जाती है । राजधानी लखनऊ के अगल बगल के जिलो में प्रशासनिक अधिका...

लो क सं घ र्ष !: राज्य की गुंडागर्दी

भारतीय संविधान के अनुसार राज्य कर्मचारियों को अपनी मांगो के समर्थन में हड़ताल का अधिकार है वहीँ काम नहीं तो दाम नहीं के सिधान्त के अनुसार हड़ताल के समय कर्मचारियों की उस दिन का वेतन न देने का प्राविधान है । उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी शिक्षक अपनी मांगो के लिए लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे जिसपर उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष चहेते जिला मजिस्टे्ट अमित घोष ने लाठियां व गोलियां चलवायीं डी . आई . जी लखनऊ ने निहत्थी महिलाओं को लाठियों से पीटा । सरकारी कार्यालयों में घुस कर गैर हडताली कर्मचारियों को भी पीटा गया । कल दिनांक 22 - 01 - 2010 को राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल बलरामपुर हॉस्पिटल में पुलिस और पी . एस . सी , हड़ताल खत्म कराने के नाम पर मरीजों तथा कर्मचारियों के ऊपर अकारण लाठीचार्ज कर दिया अस्पताल के आसपास के राहगीरों को भी पीटा गया । रात में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं के घरों में घुसकर उनके बीबी और बच्चो की राजाइयाँ ड...