Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: राजनीति में विश्वासघात

एक खबर को अधिकतर अखबारों में मुख्य पृष्ठ पर जगह दी गई, ‘‘मुलायम और कल्याण की दोस्ती समाप्त।’’ राजनीति के पंडित जानते हैं कि राजनीति में स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं हुआ करते। वक्त की जरूरत थी, दोनों ने दोस्ती की। दोनों ने यह दोस्ती, अपने-अपने फायदे के लिए की थी। चूंकि मैं छात्र जीवन से समाजवादी आन्दोलन से जुड़ा रहा हूं इस कारण आचार्य नरेन्द्र देव, डा0 राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण से परिचित हूं। जब इन लोगों का नाम लेता हूं तो उस शख्सियत को भी नहीं भूल पाता जो समाजवादी आन्दोलन का एक स्तम्भ था जिसे नेताजी (राज नारायण) के नाम से जाना जाता है। हालांकि नेताजी के नाम से केवल सुभाष चन्द्र बोस को ही जाना जाता रहा है लेकिन राज नारायण के लोगों ने उन्हें नेताजी का नाम दिया और धरतीपुत्र कहा। सचमुच धरतीपुत्र ने समय के अनुसार राजनीतिक दोस्ती उन लोगों से भी की जिन्हें वह राजनीतिक दुश्मन मानते थे लेकिन सिद्धान्त विरोधी राजनीतिक दुश्मन का साथ उन्होंने केवल इसलिए पकड़ा कि उनके नेता डा0 राम मनोहर लोहिया देश में सही लोकतंत्र देखना चाहते थे और सही लोकतंत्र स्थापित करना चाहते जिसके लिए वह राजनीति में व्...

ग़ज़ल

उनसे नज़रें मिली और दिल चार हो गया यूँ लगने लगा हमको उनसे प्यार हो गया । अब तो बेकरारी छाने लगी हर वक्त यह समझ कर की अब फिर सिलसिले मुलाकात हो यह सोच कर उनपर दिल निसार हो गया यूँ लगने लगा हमको उनसे प्यार हो गया । यह सिर्फ़ मोहब्बतें अलफ़ाज़ है और कुछ नही यह सिर्फ़ धोखा है निगाहों का और कुछ नही कैसे मैं इस खेल में गिरिफ्तार हो गया यूँ लगने लगा हमको उनसे प्यार हो गया ।

नवगीत: सूना-सूना घर का द्वार, --संजीव 'सलिल'

नवगीत: संजीव 'सलिल' सूना-सूना घर का द्वार, मना रहे कैसा त्यौहार?... * भौजाई के बोल नहीं, बजते ढोलक- ढोल नहीं. नहीं अल्पना- रांगोली. खाली रिश्तों की झोली. पूछ रहे: हाऊ यू आर? मना रहे कैसा त्यौहार?... * माटी का दीपक गुमसुम. चौक न डाल रहे हम-तुम. सज्जा हेतु विदेशी माल. कुटिया है बेबस-बेहाल. श्रमजीवी रोता बेज़ार. मना रहे कैसा त्यौहार?... * हल्लो!, हाय!! मोबाइल ने, दिया न हाथ- गले मिलने. नातों को जीता छल ने . लगी चाँदनी चुप ढलने. 'सलिल' न प्रवाहित नेह-बयार.मना रहे कैसा त्यौहार?... ****************

लो क सं घ र्ष !: समय की सबसे बड़ी गाली-2

समय की सबसे बड़ी गाली का पहला भाग पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ट्रेन में सफर करते हुए अगर कुछ सैनिक मिल जाएँ तो सम्मान से अपनी रिजर्व सीट छोड़ दें, अन्यथा आपको जबरदस्ती उठा दिया जाएगा, गुस्सा आने पर चलती ट्रेन से धक्का भी दिया जा सकता है। आज-कल सेना के जवानों द्वारा सिवीलियन्स की पिटाई, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएँ अक्सर सुनने में मिलती हैं। पता नहीं उन्होंने यह सब करना अपना अधिकार समझ लिया है या यह कुण्ठा है जो कहती है ‘‘इन्हीं लोगों की सुरक्षा के नाम पर हमें अमानवीय परिस्थितियों में रहना पड़ता है।‘‘ सच है-वे बहुत काम करते हैं, वे इतने व्यस्त हैं कि सी.आर.पी.एफ. भी अब रिजर्व नहीं रहा। इसके 87 फीसदी जवान किसी न किसी मुहिम से जुड़े हैं। जम्मू-कश्मीर में 39 प्रतिशत पूर्वोत्तर राज्य में 29 प्रतिशत और 19 फीसदी जवान देश के अन्दरूनी इलाकों में नक्सलियों से लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में कठिन और लम्बे संघर्ष तथा पाकिस्तान की नकारात्मक भूमिका के बावजूद क्या भारत कश्मीर की समस्याओं में अपना हाथ होने से खुद को पूरी तरह निर्दोष करार दे सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों की हम बात भी कैसे कर सकते हैं ज...

मरो न व्यंग तीर.. जवानी का दोस्तों..

मारो न ब्यंग तीर जवानी का दोस्तों॥ पूछो न घटित घटना कहानी का दोस्तों॥ हम जा रहे अकेले रास्ते में मिली थी॥ उदास चेहरा लेके अकेले ही खड़ी थी॥ आता जो मुशाफिर आँखे टिकाता था॥ मन में खुशी के कुछ गीत गाता था॥ खोलती जुबान न थी रोकती थी होश को॥ मारो न ब्यंग तीर जवानी का दोस्तों॥ पूछो न घटित घटना कहानी का दोस्तों॥ मै जा रहा उधर को मुलाक़ात होगयी॥ चेहरा देखते ही आँखे चार हो गयी॥ सायकिल पर सवार थी हंस करके मैंने बोला॥ क्या बात है हूजुर गमगीन क्यो है ? चोला॥ हमें कही है जाना कुछ छोड़ दो॥ मारो न ब्यंग तीर जवानी का दोस्तों॥ पूछो न घटित घटना कहानी का दोस्तों॥ पीछे नही था साधन आगे उसे बिठाया॥ उत्तर से सायकिल को पूरब की तरफ़ घुमाया॥ जब सिमट करके बैठी चुल-बुली सी मच गयी॥ मानो बदन में मेरे बिजली चमक गयी॥ मजबूर मै बना खोया था जोश को ॥ मारो न ब्यंग तीर जवानी का दोस्तों॥ पूछो न घटित घटना कहानी का दोस्तों॥ गिरा दिया बगल में देखा जब नज़ारा॥ मै बेहोश गिर पडा न चाँद न सितारा॥ पहली बार प्यार का यही एक धक्का लगा॥ ओ कोई नार नही हमें छक्का लगा॥ जेब मेरी साफ़ थी खोया था नोट को॥ मारो न ब्यंग तीर जवानी का दोस्तों॥ पूछो न घ...

बुढापे मा..

हमके सूझे न डगारिया॥ बुढ़ाई बेरिया॥ दुई लैका दुइनव अल्गारेन॥ नइखे poochhe पानी का॥ गुजरा ज़माना याद करी हम॥ रोई अपने जवानी का॥ चार बात उपरा से देवे॥ समझे लागे आपन चेरिया॥ हमके सूझे न डगारिया॥ बुढ़ाई बेरिया॥ नाती पोता मुह लडावे॥ सुने न कौनव काम॥ देहिया कय पौरुष जाय चुका॥ अबतो लागल पुण्य विराम॥ उन्ही के मुहवा पे बोले॥ नन्कौना कय हमारे धेरिया॥ हमके सूझे न डगारिया॥ बुढ़ाई बेरिया॥

"जो कुछ करते नहीं वो मर जाते हैं" - विश्वविख्यात कत्थक नृत्यांगना एवं विश्व की सबसे छोटी आयु की योगाचार्या - प्रतिष्ठा शर्मा

" जो कुछ करते नहीं वो मर जाते हैं"  विश्व की सबसे छोटी आयु की योगाचार्या एवं विश्वविख्यात कत्थक नृत्यांगना प्रतिष्ठा शर्मा के मनोरंजक संस्मरण जो वह खाड़ी देशों की यात्रा से लौट कर आपके साथ बांट रही हैं।   www.thesaharanpur.com/gulf.html   " सहारनपुर की धरती पर पांच सौ कलाकार अपने कैनवस और तूलिका के साथ अपनी कल्पनाओं को रंग भरने में जुटे।"  - सृजन २००९ फोटो गैलरी में मिलिये इन बाल एवं युवा कलाकारों से।   www.thesaharanpur.com/drawingcomp.html