Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: चीन से युद्घ करने की तमन्ना

1962 से पूर्व देश में हिन्दी - चीनी भाई - भाई का नारा लग रहा था वहीं तिब्बत में चीन के विरूद्व सीआईए की गतिविधियाँ तेज थी । चीन सरकार द्वारा भारत के शीर्ष नेतृत्व को कई बार अवगत कराया की उसके देश से होकर तिब्बत में सीआईए की गतिविधियाँ हो रही है । तिब्बत में सीआईए अपनी गतिविधियाँ कर चीन के ख़िलाफ़ षड़्यंत्र कर रहा है उसको रोकें । मजबूर होकर चीन ने तिब्बत में सीआईए की गतिविधियों को नष्ट कर दिया । भारत ने सड़क मार्ग से दलाई लामा को लाकर तिब्बत की निर्वासित सरकार हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थापित की जो आज भी चल रही है । चीन भारत युद्घ का मूल कारण यही था । आज अमेरिकन साम्राज्यवाद अपनी आर्थिक मंदी से उबरने के लिए चीन को नष्ट करना चाह रहा है स्वयं उसमें दम नही है कि वह चीन से युद्घ करे इसलिए ग़लत तथ्यों के आधार पर युद्घ की तैयारियों का प्रोपोगंडा कर किसी भी बहाने युद्घ करवा देना चाहता है जिससे ह...

लघु कथा: समय का फेर -आचार्य संजीव 'सलिल'

समय का फेर गुरु जी शिष्य को पढ़ना-लिखना सिखाते परेशां हो गए तो खीझकर मारते हुए बोले- ' तेरी तकदीर में तालीम है ही नहीं तो क्या करुँ? तू मेरा और अपना दोनों का समय बरबाद कार रहा है. जा भाग जा, इतने समय में कुछ और सीखेगा तो कमा खायेगा.' गुरु जी नाराज तो रोज ही होते थे लेकिन उस दिन चेले के मन को चोट लग गयी. उसने विद्यालय आना बंद कर दिया, सोचा: 'आज भगा रहे हैं. ठीक है भगा दीजिये, लेकिन मैं एक दिन फ़िर आऊंगा... जरूर आऊंगा.' गुरु जी कुछ दिन दुखी रहे कि व्यर्थ ही नाराज हुए, न होते तो वह आता ही रहता और कुछ न कुछ सीखता भी. धीरे-धीरे गुरु जी वह घटना भूल गए. कुछ साल बाद गुरूजी एक अवसर पर विद्यालय में पधारे अतिथि का स्वागत कर रहे थे. तभी अतिथि ने पूछा- 'आपने पहचाना मुझे?' गुरु जी ने दिमाग पर जोर डाला तो चेहरा और घटना दोनों याद आ गयी किंतु कुछ न कहकर चुप ही रहे. गुरु जी को चुप देखकर अतिथि ही बोला- 'आपने ठीक पहचाना. मैं वही हूँ. सच ही मेरे भाग्य में विद्या पाना नहीं है, आपने ठीक कहा था किंतु विद्या देनेवालों का भाग्य बनाना मेरे भाग्य में है यह आपने नहीं बताया था...

कविता सागर

कविता सागर हम तुम्हारे नाम की दिन रात मालाये जपे तुम हमेशा गैर को सजदा करो तो क्या करे! हम जुनुने इश्क में तुमको समझते है खुदा तुम सरे बाज़ार यू रुशवा करो तो क्या करे ! दे दिया तन ,मन तुम्हारे नाम लिख दी जिन्दगी तुम दरो दिवार का सोदा करो तो क्या करे जब दिया तुमने हमें पैगामे नफरत ही दिया ! अऊर उस पर प्यार का दावा करो तो क्या करे ! कुंवर समीर शाही

HAMARI AYODHYA..

हमारी अयोध्या .... अयोध्या से महज ३२ किलोमीटर दूर मेरा गांव है बचपन से ही अयोध्या से धार्मिक व पारम्परिक नाता जुड़ गया मेला ठेला नहान परिकर्मा आदि जिन्दगी के अहम् हिस्सों में शामिल हो गए थे !मेरे बचपन में अयोध्या इतनी चर्चित नहीं हुई थी ! जितना की १९९० के बाद हुई !उत्तर परदेश को छोड़ कर किसी प्रान्त में चले जाईये !अयोध्या का नाम लेते ही लोग बाग़ उसका सीधा पता रामजन्म भूमि -बाबरी मस्जिद अपने आप समझ जाते है ! जिस नगर को शांति का प्रतीक माना जाता था वह १९९० के बाद सैनिक छावनी सा नज़र आने लगी !सुरक्षा तामझाम पर अब तक कई करोड़ खर्च हो चुके है आज नजदीक से देखने पर सबको लगता है की यह सुन्दर तीर्थ उजड़कर बिखर रहा है जिस अयोध्या में सभी जातियों के पंच्यती मंदिरों व सभी धर्मो के केन्द्रों पर खुशिया साफ झलकती थी !वंहा अब मायूशी किसी से छुपाये नहीं छुपती है !बर्षो से रंगाई -पुताई को तरश रही भब्य इमारते व पूरा परिबेश बिना कुछ कहे ही सब कुछ कह रहा है !अयोध्या बिबाद के उभार के बाद मेरा जुडाव कुछ जादा ही हो गया !एक पत्रकार के रूप में अयोध्या में हुए तमाम बवाल से लेकर बाबरी विध्वंस भी देखा है !पर लगातार...

लो क सं घ र्ष !: मानव मानवता चाहे...

निर्झर सरिता ओ सागर, का महामिलन अति उत्तम। मानव मानवता चाहे, अति कोमल स्पर्श लघुत्तम ॥ समरसता अविरल धारा, चेतनता स्वयं विलसती। अति पाप, ताप, हर लेती , जीवन्त राग में ढलती ॥ मैं-मेरा औ तू-तेरा, होवे हम और हमारा । आनंद स्वस्तिमय सुंदर, समरस लघु जीवन सारा ॥ डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

पैसों के लिए ये ईमान बेचने वाले

सलीम अख्तर सिद्दीक़ी अब तक तो खाने पीने के सामान में मिलावट, सब्जियों में एक विशेष प्रकार का इंजेक्शन लगाकर उन्हें रातों रात बढ़ाने, असली घी में चर्बी की मिलावट, सिंथेटिक दूध, सिंथेटिक मावा तथा नकली दवाईयां बनाने की खबरे आती थीं, लेकिन अब इससे भी आगे का काम हो रहा है। स्लाटर हाउसों में मरे हुए जानवरों को काट कर उनका मीट बाजार में बेचा जा रहा है। पैसों के लिए ईमान बेचने वालों ने आम आदमी का ईमान भी खराब करने की ठान ली है। हैरत की बात यह है कि पैसों के लिए ईमान बेचने वाले नास्तिक नहीं हैं, बल्कि धर्म कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले लोग हैं। खबर मेरठ की है। यहां का स्लाटर हाउस, जिसे आम बोल की भाषा में कमेला कहा जाता है, कई सालों से सुर्खियों में है। मेरठ भाजपा की राजनीति केवल कमेले तक सिमट कर रह गयी है। इसी मुद्दे पर जून के महीने में मेरठ तीन दिन का कर्फ्यू भी झेल चुका है। चौबीस सितम्बर को कमेले से सटी आशियाना कालोनी के लोग यह देखकर तब दंग रह गए, जब उन्होंने देखा कि एक अहाते में मरी हुई भैंसों को काटकर उनका मीट मैटाडोर में भरकर भेजा जा रहा है। कालोनी के हाजी इमरा...

लो क सं घ र्ष !: हवाला, आतंकवाद और नरेश जैन

राजनीतज्ञ , पुलिस , अपराधी और अफसर के गिरोह भी आतंकवाद को प्रशय देते है । यह बात 5000 करोड़ हवाला के मुख्य अभियुक्त नरेश जैन की गिरफ्तारी के बाद उजागर हुआ है नरेश जैन अंडरवर्ल्ड व आतंकवादियो को एक तरफ़ हवाला के माध्यम से धन मुहैया करता था वहीं आतंकवादियों को एजेंट्स को भी धन मुहैया कराने का कार्य कर रहा था । इस कांड को पूर्व 1990 में एस . के जैन की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला था की हवाला के माध्यम से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को धन देता था वहीं शरद यादव से लेकर लाल कृष्ण अडवाणी तक को राजनीति करने के लिए धन उपलब्ध कराता था । नरेश जैन के इस प्रकरण को प्रिंट मीडिया ने एक दिन ही प्रकाशित किया और उसके बाद प्रिंट मीडिया खामोश हो गया । हवाला के माध्यम से नरेश जैन और राजनेताओं को आतंकवादियो को तथा ड्रग माफिया को वित्तीय मदद देता था जब बड़े - बड़े राजनेता हवाला के माध्यम से आई हुई रकम लेंगे तो किसी भी ...