Skip to main content

पूर्व खिलाड़ी हो, 2 करोड़ रुपए लो, और विशेषज्ञ बनो

वर्ल्डकप के शुरू होते ही हर चीज़ का बाज़ार तेज होता हुआ नजर आ रहा है ऐसे में मीडिया कहा पीछे रह सकता है उसमे भी होड़ लगी है खुद को सबसे अलग दिखाने की तो देखिये क्या कुछ हथकंडे अपना रहा है मीडिया क्रिकेट के महासंग्राम में खुद की टी आर पी का ग्राफ ऊपर उठाने के लिए......  


एक पूर्व भारतीय स्पिनर के सामने वर्ल्डकप के दौरान न्यूज चैनल का विशेषज्ञ बनने के लिए 25 लाख रुपए की पेशकश आई। पेशकश काफी अच्छी कही जा सकती है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस पूर्व खिलाड़ी ने इसे ठुकरा दिया। कारण-उसे दूसरे न्यूज चैनल से इससे भी बेहतर प्रस्ताव मिल चुका था। सूत्रों के अनुसार इन दिनों न्यूज चैनलों में वर्ल्डकप के लिए बेहतरीन विशेषज्ञ पैनल बनाने की जंग छिड़ी हुई है। 45 दिन के वर्ल्डकप के लिए पुराने धुरंधरों को 10 लाख से लेकर दो करोड़ रुपए तक की पेशकश की जा चुकी है।

इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापरी के अनुसार जैसे-जैसे वर्ल्डकप का बुखार सिर चढ़ता जा रहा है, सभी न्यूज चैनल ऐसी दौड़ में शामिल होते जा रहे हैं। प्रत्येक चैनल चाहता है कि टूर्नामेंट के दौरान उसकी टीआरपी बढ़े और वो प्रतिद्वंद्वी चैनलों से आगे रहे। इसके लिए चैनल प्रबंधन पुराने धुरंधरों को मुंह मांगी रकम तक देने के लिए तैयार हैं।

एनडीटीवी 24x7 की स्पोर्ट्स एडिटर व एंकर सोनाली चंदर ने कहा कि विशेषज्ञ जितने अच्छे होंगे, चैनल को उतना ज्यादा ही देखा जाएगा। हमने सुनील गावसकर और अजय जडेजा से अनुबंध किया है, हालांकि सोनाली ने उन्हें दी जाने वाली रकम के बारे में कुछ नहीं कहा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस भी इसी चैनल पर नजर आएंगे। टाइम्स नाउ चैनल ने अरुण लाल और रवि शास्त्री को अपने पैनल में शामिल किया है।

सूत्रों ने बताया कि गावसकर, कपिल देव और इमरान खान जैसे पूर्व धुरंधरों को जोड़ना हर चैनल के बस की बात नहीं है। इन्हें एक से दो करोड़ रुपए के बीच की राशि दी जा रही है। जावेद मियादाद और जहीर अब्बास को 45 दिन के लिए 30 से 40 लाख रुपए की पेशकश की गई है। ऐसे क्रिकेटरों को भारत में रुकवाने पर भी 10 से 15 लाख रुपए खर्च हो जाते हैं। आकाश चोपड़ा व अंजुम चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को भी 30 दिन के लिए आठ से 10 लाख रुपए का प्रस्ताव मिल चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...