Skip to main content

आप रुकते, तो जरा और बहस होती आलोक जी…


♦ अविनाश
ल जब मित्र अभिषेक श्रीवास्‍तव का एसएमएस आया कि आलोक तोमर नहीं रहे, मैं उदास हो गया। होली का रंग अचानक उतर गया। मैंने अभिषेक को कोई जवाब नहीं दिया। आमतौर पर इस औपचारिक उत्तर से अपने कर्तव्‍य को पूरा कर सकता था कि दुख हुआ। लेकिन जो दुख था, उसके लिए शब्‍द नहीं थे। वह अंदर की रुलाइयों में उतर रहे थे और बाहर पड़ोस के वे लोग मौजूद थे, जो आलोक तोमर को नहीं जानते थे।
मिलने के तमाम संयोगों के बावजूद आलोक तोमर से मैं नहीं मिला था। हमारी फोन पर कभी कभी बात होती थी। हम हमेशा एक दूसरे से नाराज रहे, लेकिन बात करते रहे। मोहल्‍ला लाइव के लिए जब भी उन्‍होंने कुछ भेजा, उनके परिचय से छेड़छाड़ करते हुए मैं लिखता था, लेखक अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्‍व काल में उनका भाषण लिखते थे। एक बार उन्‍होंने फोन किया और कहा कि यह सच तो है, लेकिन अब उस सूचना को परिचय में न ही दें तो बेहतर। मैं शर्मिंदा हुआ और मैंने तुरंत उस पंक्ति को हटाया।
हिंदी की कुछ साइट्स उनकी प्रिय वेबसाइट्स थी और मेरी अप्रिय। प्रभाष जोशी के वे घनघोर समर्थक थे। मोहल्‍ला लाइव पर जब प्रभाष जोशी के मूर्तिभंजन का अभियान चला, तो वे मैदान में अकेले योद्धा थे। उनसे लड़ने में मजा आता था। लगता था कि यह लड़ाई लंबे समय तक चलेगी। जब उन्‍हें कैंसर होने की सूचना मिली, तो एक झटका लगा। लेकिन उन्‍होंने इस अदा में अपने को हमारे सामने उपस्थि‍त किया कि कैंसर बहुत छोटा मर्ज है। हम भी मानने लगे कि वे इस चक्रव्‍यूह से निकल आएंगे। मैंने जब सितंबर में सिनेमा पर दो दिनी बहसतलब में बुलाने के लिए उन्‍हें फोन किया, तो वही तारीख उनकी थेरेपी की तारीख थी।
कल से अजीब लग रहा है और लग रहा है कि अंदर कुछ अटक गया है। निकल नहीं पा रहा। आज फेसबुक पर दिलीप मंडल जी वॉलपोस्‍ट देखी, अलविदा आलोक तोमर। आपसे जो एक लंबी जोरदार बहस तय हुई थी, वो पेंडिंग रह गयी। मरने की कला कोई आपसे सीखे। अलविदा। वहीं से आलोक जी की वॉल पर गया। लगा कि वे हैं और लोग उनसे संवाद कर रहे हैं। फेसबुक पर उनके 4977 मित्र हैं। शोकसंदेशों की आघात-वर्षा से उनकी वॉल भरी हुई थी। मैंने कल से आज तक अपनी संवेदना नहीं प्रकट की थी और मुझे लगा कि सामान्‍य परिचय और असहमति के रिश्‍तों के बावजूद ऐसा नहीं करना कृतघ्‍नता है। मुझे खुद से घृणा हुई।
मेरे एक मित्र हैं, सुशील प्रियश्री। जब आलोक जी कौन बनेगा करोड़पति की पहली पहली कड़ियों के लिए सवाल बनाते थे, अमिताभ बच्‍चन के लिए संवाद लिखते थे, तो सुशील उनके सहयोगी थे। उस एक काम के बाद से बना उन दोनों का रिश्‍ता सुशील जी के संघर्ष के दिनों में ढाढ़स बंधाता रहा है। आलोक तोमर हमेशा सुशील जी की मदद करते रहे हैं। अभिषेक श्रीवास्‍तव हार्डकोर कम्‍युनिस्‍ट मिजाज वाले आदमी हैं और आलोक जी हार्डकोर प्रतिक्रियावादी मिजाज वाले आदमी। वे आलोक जी के साथ सीनियर इंडिया में थे। उसके बाद के तमाम दिनों में मैंने दोनों के शानदार रिश्‍ते देखे हैं। इन तमाम देखे हुए रिश्‍तों से समझ में आता है कि आलोक तोमर से जो एक बार जुड़ गया, उसके पीछे वे किस मजबूती से खड़े रहते थे।
मैं उनसे नहीं जुड़ा था, फिर भी उनके जाने की एक गहरी वेदना मेरे भीतर घुमड़ रही है। जो उनसे जुड़े थे, उनकी वेदना का पारावार क्‍या होगा – कहना कठिन है।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...