Skip to main content

भाजपा के बड़े नेताओं ने देखा नई कम्प्यूटर तकनीक का प्रदर्शन संगठन ने सरकार को दिखाई मितव्ययिता की राह

मितव्ययिता के लिए नए उपाय तलाश रही मध्य प्रदेश सरकार को अब भाजपा संगठन ने भी खर्च घटाने के उपाय सुझाना शुरू कर दिया है। आमतौर पर सरकार के कामकाज में सीधे हस्तक्षेप से परहेज करने वाली भाजपा ने स्कूली बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा के मामले में मितव्ययिता के साथ सुविधाओं के विस्तार का विकल्प बताया है। भाजपा की यह पहल राज्य सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले कम्प्यूटरों को लेकर है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक कम्प्यूटर का दस लोगों द्वारा एक साथ इस्तेमाल से संबंधित एक प्रदर्शन देखा।
थिन क्लाइंट टेक्नॉलाजी पर आधारित एक साफ्टवेयर के जरिए न केवल एक बेसिक कम्प्यूटर का एक से अधिक लोग एक साथ उपयोग कर सकते हैं, बल्कि इस तकनीक में काम प्रभावित हुए बिना कम्प्यूटर खरीदी के खर्च में 60 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है।
भा.ज.पा. प्रदेशाध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह, दोनों सह संगठन महामंत्री भगतशरण माथुर और अरविंद मेनन के साथ ही भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस तकनीक को उपयोगी माना। कुछ अधिकारियों को भी इस तकनीक के प्रदर्शन के मौके पर बुलाया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात में भा.ज.पा प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी ने उन्हें भी कम खर्च में कम्प्यूटर नेटवर्किंग के अधिक संसाधन जुटाने की इस नई तकनीक से अवगत कराया।
पार्टी की सोच है कि आईसीटी योजना के तहत हायर सेकेण्डरी तथा हाई स्कूलों के लिए बड़े पैमाने पर होने वाली कम्प्यूटर खरीदी सहित भविष्य में होने वाली सरकारी खरीद में ऐसी तकनीकी अपना कर बड़ी बचत की जा सकती है। इसके लिए आंध्रप्रदेश का उदाहरण दिया जा रहा है, जहां नई तकनीक के जरिए कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा स्कूली बच्चों को कम्प्यूटर मुहैया कराए गए हैं।
बहुत सी सरकारी योजनाओं में स्कूलों के लिए कम्प्यूटरों की खरीदी होती है। सरकार की योजना में प्रत्येक स्कूल को 25-25 कम्प्यूटर तक दिए जाते हैं। परंपरागत तरीके से होने वाली इस खरीदी में एक कम्प्यूटर पर एक समय में एक विद्यार्थी ही काम कर सकेगा। जबकि एक नए हार्डवेयर और साफ्टवेयर के उपयोग से उसी वक्त पांच से दस विद्यार्थी एक साथ लाभान्वित हो सकेंगे।
ऐसे जुड़ेंगे कम्प्यूटर : कम्प्यूटर तकनीकी के इस नए प्रयोग में एक बेसिक कम्प्यूटर मशीन के जरिए दस लोग एक साथ कम्प्यूटर पर काम कर सकते हैं। थिन क्लाइंट टेक्नॉलाजी में कम्यूटर का मुख्य भाग सीपीयू एक ही होता है और उससे दो से दस मानीटर, की बोर्ड और माउस आदि जोड़ कर प्रत्येक को अलग-अलग कम्प्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। दुनिया के 140 देशों में इस तकनीक का प्रयोग हो रहा है।

वन्दे मातरम

सचिन खरे
प्रदेश महामंत्री
सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी - मध्य प्रदेश

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...