Skip to main content

कौन-कौन हो सकता है मनमोहन कैबिनेट में..

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अगली सरकार के स्वरूप को लेकर अपने विश्वस्त सहयोगियों से चर्चा शुरू कर दी है। यूपी में कांग्रेस को जिस तरह से उत्साहजनक परिणाम मिले हैं उसे देखते हुए राहुल गांधी के अलावा वहां से कई नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है।
माना जा रहा है कि स्पष्ट जनादेश के चलते इस बार पहले की तुलना में साफ सुथरी छवि वाले, युवा और अनुभवी लोगों की मिली-जुली सशक्त कैबिनेट बनाने की कोशिश होगी।
टीम में पीएम की पसंद के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की इच्छा भी नजर आएगी।
कौन-कौन हैं दावेदार?
प्रणब मुखर्जी, एके एंटनी ,पी चिदंबरम, कमलनाथ, सुशील कुमार शिंदे जैसे वरिष्ठ नेताआंे का दोबारा मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं मीराकुमार, कपिल सिब्बल को भी दोबारा जगह मिलने की आस है।
गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में लिया जा सकता है। राज्य मंत्री जयराम रमेश के साथ ही जतिन प्रसाद, मध्य प्रदेश के कांतिलाल भूरिया और जयोतिरादित्य सिंधिया का ओहदा बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अजरुन सिंह को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
सहयोगी दलों की भागीदारी:
सहयोगी दल एनसीपी से शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल का कैबिनेट में आना लगभग तय है। राजद प्रमुख लालू को लेकर पार्टी में एक धड़े के विरोध के चलते तस्वीर साफ नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से ममता बनर्जी अपने कुछ सहयोगियों के साथ मनमोहन की टीम में आने को तैयार दिख रही हैं।
अन्य संभावितों में:
राजस्थान से नमोनारायण मीणा, गिरिजा व्यास, सचिन पायलट, सीपी जोशी व राहुल के सचिव जितेन्द्र सिंह और केरल के तिरुवनंतपुरम से जीतकर आए शशि थरूर का नाम मनमोहन की संभावित कैबिनेट में लिया जा रहा है। पंजाब से अंबिका सोनी और मनीष तिवारी, हरियाणा से कुमारी शैलजा, राव इंद्रजीत सिंह और हंसराज भारद्वाज को मौका मिल सकता है। वहीं जनार्दन द्विवेदी, मुकुल वासनिक के नाम भी चर्चा में हैं।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...